इन Tricks से स्टोर करें मटर, 1 साल तक मटर हरे बने रहेंगे, ठण्ड के अलावा हर मौसम में खा सकेंगे

0
8284
Store Green Peas Matar
How to store green peas for long time. Read Step-By-Step Process To Store Fresh Peas For Longer Time. Trick to Preserve Green Peas at Home.

Jabalpur: ठंड के मौसम (Cold Season) की विशेषता होती है। इस मौसम में मार्केट में हरी सब्‍जियॉं आती है। साथ ही मटर बाजार में आ जाते है। मटर (Peas) के बाजार में आने के बाद हम हर सब्‍जी में उसका उपयोग करना शुरू कर देते है। क्‍योंकि मटर हमारे स्‍वास्थ्‍य के लिए पौष्टिक होने के साथ-साथ बहुत टेस्‍टी भी होती है।

मटर में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी, विटामिन ए, विटामिन सी, एंटी ऑक्‍सीडेंट, मैग्‍नेशियम और फाइबर होने के साथ प्रोटीन जैसे पोषक तत्‍व भी पाये जाते है। मटर में कैलोरी कि मात्रा भले ही कम हो लेकिन प्रो‍टीन, आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है।

जब सर्दिया यानि ठंड का मौसम चला जाता है, तो हमारी और मटर खाने कि इच्‍छा रह जाती है। क्‍योंकि बाजार में मटर आना बंद हो जाता है। लेकिन अगर आप दूसरे मौसम में भी मटर खाना चाहते है, तो आपको कोल्ड स्टोर या फिर पैकेट बंद वाले मटर खरीदना पड़ता है।

लोगों को बहुत पसंद होता है मटर

लागो को मटर खाना इतना पसंद होता है, कि अधिकतर लोग पूरे वर्ष भर मटर खाये तो कभी बोर ना हो क्‍योंकिे लागों को मटर बहुत अधिक पसंद होता है। कुछ लोग मटर के लिए इतने दीवाने होते है, कि वह लोग मटर को स्टोर करके रख लेते है।

कुछ लोग जो मटर स्‍टोर करके नहीं रख पाते, वह लोग मार्केट से फ्रोजन मटर खरीद कर घर ले आते है और उसे खाते हैं। हरी मटर का सीजन ठंड में अक्‍टूबर नवम्बर से स्‍टार्ट हो जाता है। और यह सीजन मार्च माह तक चलता है। लेकिन अगर आप चाहें तो मटर को पूरे साल के लिए स्टोर करके रख सकते हैं।

Matar Peas Photo Credits Pixabay

आज हम आपके पास मटर को घर में स्टोर (Store Peas at Home) करने के आसान और अच्‍छे तरीका लेकर आये है। इन तरको से आपके घर में मटर साल भर तक बिल्कुल हरी, मीठी और ताजा रहेगी।

आइये जानते है इन तरीकों के बारे में, जिसे करके आप ज्‍यादा समय तक मटर को स्‍टोर करके (Store Peas For Long Time) रख सकते है और अधिक समय तक उसका उपयोग कर सकते है। मटर को हम 2 तरीके प्रिजर्व करके रख सकते है, उबालकर या बिना उबाले। दोंनो ही तारीके से हम मटर को स्‍टोर करके रख सकते है, आइये जानते है इन दोनों तरीकों के बारे में।

उबालकर मटर स्‍टोर करने का तरीका

अगर आप उबालकर मटर स्‍टोर करना चाहते है, तो सबसे पहले आप हरी मटर को छील लीजिए। फिर बर्तन में रख लें। उसके बाद मटर को अलग अलग अच्छे, बड़े और मोटे दानों के हिसाब से उन्‍हें अलग रख लें। हम जो मटर स्‍टोर करना चाहते है, वह मटर नर्म और अच्छे किस्‍म के होने चाहिए।

मटर छाटने के बाद मटर के दानों को अच्छी तरह से पानी से 2 बार धुल लेना चाहिए। उसके बाद मटर को पानी से निकाल कर अलग बर्तन में रख देना चाहिए। इसके बाद एक अलग पात्र में उतना ही पानी उबालना चाहिए। जितने मटर हमें स्‍टोर करना होता है। ताकि पानी में मटर अच्‍छे से डूब जाये।

इसके बाद हमें पीनी में उबाल आ जाने के बाद इस पानी में 2 छोटे चम्मच चीनी डाल देना चाहिए। इसके बाद मटर के दानों को उबले हुए पानी में डाल देते हे। 2 मिनिट तक हम मटर को पानी में डले रहने देना होता है।

2 मिनट के बाद गैस बंद कर देते है और मटर को छालनी में डालकर पूरा पानी अलग कर देते है। इसके बाद किसी और बर्तन में बर्फ का पानी ले कर मटर को उस ठंडे पानी में डाल देते है। फिर मटर को ठंडे पानी से निकाल कर सारा एक्‍स्‍ट्रा पानी अलग कर देते है।

अब इन मटर के दानों को कपड़े में डाल कर थोडी देर फैला देते है। ताक‍ि पानी पूरी तरह से सूख जाये फिर उसके बाद मटर को जिप वाली पॉलीथिन या फिर टाइट डब्बे में बंद करके फ्रीज में रख देते है। इस प्रकार हम मटर को पूरे साल भर स्‍टोर करके रख सकते है और जब चाहे इन मटर के दानों का उपयोग सब्‍जी बनाने या अलग तरह के व्‍यंजन बनाने में कर सकते हैं।

बिना उबाले मटर को स्टोर करने का तरीका

मटर को स्टोर करने के लिए (To Store Matars) हमें हमेशा पेंसिल वाले मटर को ही चुनना चाहिए। क्‍योंकि इस प्रकार की मटर खाने में बहुत स्‍वादिष्‍ट होती है और पेंसिल मटर के दाने पके हुए भी नहीं होते हैं। पेंसिल मटर को स्टोर करके साल भर तक उपयोग करने के लिए हमें सबसे पहले मटर को छीलना होता है और पहले कि ही तरह उसे मोटे और पतले दानों में छॉंट कर अलग-अलग बर्तनों में रख लेना होता है।

अब लगभग एक किलो छीले हुए मोटे मटर को स्टोर करने के लिए उन मटर के दानों के ऊपर घर में उपलब्‍ध सरसों का तेल डालकर हाथों से अच्छी तरह से उन मटरों पर लगा देना चाहिए।

ऐसा करने से मटर के दानों के ऊपर बर्फ नहीं जमती है। इसके बाद मटर के दानों को टाईट पॉलिथिन में भरकर रबर लगाकर फ्रिज में रख देना चाहिए। यह मटर अब कई दिनों तक आपके फ्रिज में रखी रह जायेगी और आप जब चाहें इन मटर का उपयोग कर सकते है।

अगर हमारे घर में सरसों तेल ना हो तो मटर के ऊपर सरसों का तेल न लगाकर वैसे ही स्टोर कर सकते हैं। लेकिन सरसों का तेल मटर पर लगा हुआ नहीं होता है, तो फ्रिज में से जब मटर निकालते हे, तो उस पर बर्फ़ बहुत ही बूरी तरह चिपक जाती है। जिससे हमको मटर निकालने में दिक्‍कत का सामना हो सकता है। इसलिए सरसों तेल का उपयोग किया जाता है। यह कुछ टिप्‍स थे, जिनकी मदद से आप मटर को अपने घर में साल भर तक स्‍टोर करके रख सकते है और जब चाहे तब उनका इस्तेमाल कर सकते है।

मटर में होते है, बहुत तरह के पोषक तत्‍व

हम सभी ने आलू मटर, मटर पनीर, मटर की कचौड़ी और मटर पुलाव यह सब घरों में बहुत बनाया है। इसे हमारे घर में बहुत पसंद भी किया जाता है। मटर को कई तरह कि दूसरी सब्जियों, पोहा, उपमा, पुलाव में भी डालकर अलग डिश बनाया जाता है। जिसे खाना हर व्‍यक्‍ति को पसन्द होता है। लोग इन्‍हें बहुत ही चाव के साथ खाते है।

टेस्‍टी होने के साथ-साथ हरी मटर हमारी सेहत के लिए भी बहुत अच्‍छी होती है। क्‍योंकि मटर में प्रोटीन, फरइबर और कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में होता हैं। जिससे हमारी सेहत अच्‍छी रहती है। हरी मटर में विटामिन के साथ साथ मिनरल्‍स और फाइबर की भी बहुत अधिक मात्रा पाई जाती हैं।

इसके अलावा मटर में आयरन, जिंक, तथा कॉपर नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी हमारे शरीर को विभिन्‍न प्रकार की बीमारियों से बचाने का कार्य करते हैं। मटर खाने से हमारे शरीर कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here