
Photo Credits: Twitter Video Crap Image
Mumbai: हमारे देश में वैसे तो लोगों को देश प्रेम की भावना से प्रेरित करने के लिए कई तरह कि फिल्में बनाई जाती हैं। जिससे लोग वीरों के बलिदान के बारे में जान सके और उनमें भी देश के लिए अपने फर्ज का एहसास हो सके। इसी तरह एक फिल्म जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी थी। जिस फिल्म का नाम ‘बॉर्डर’ है।
यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में देश के वीरों के बलिदान, उनके जोश, शौर्य और साहस को बहुत ही अच्छे तरीके से पर्दे पर दिखाया गया था। जिसे देख कर आज भी लोगों में जोश भर जाता हैं और उनकी ऑंखे नम हो जाती है।
आज के समय में भी जब यह फिल्म टीवी पर दिखाई जाती है। तो हमारे देश के करोड़ों भारतीयों के दिल से इस फिल्म के गानों की धुन बजने लगती है। इस फिल्म कि धुन इतनी अच्छी और मन को भाने वाली है कि आज भी इस फिल्म कि धुन के बिना हमारे राष्ट्रीय त्यौहार जैसे गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस का अवसर पूरा नहीं होता इस फिल्म के गानों के बिना यह त्यौहार अधूरा लगता है।
फिल्म का एक प्रसिद्ध गाना है, जो कि हर किसी के जुबान में रहता हे। इस गाने को सुनने से मन में एक अलग ही ऊर्जा का संचार हो जाता हे। कई सालों के बाद भी आज भी लोगों को यह गाना पसंद है और यह उनके मोबाइल कि प्लेलिस्ट में बना हुआ है।
आज के समय में भी इस गाने के शब्द मन को मोह जाते है। इस गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं ‘संदेशे आते हैं ‘संदेशे जाते हे वो चिट्ठी आती है’ इस गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौर ने गाया था और संगीतकार नगमा निगाकर जावेद अख्तर साहब जी थे।
अभी कुछ दिन पहले ही इस गाने कि धुन बजाते हुए एक पुलिस कर्मचारी का खूबसुरत सा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा। इस विडियों में वह पुलिस कर्मी इस गाने ‘संदेसे आते हैं’ गाने की धुन को अपनी बांसुरी से इतनी मिठास के साथ बजा रहा है, कि हर कोई इस धुन को सुनकर उस पुलिसकर्मी का फैन होता जा रहा है।
मुंबई के पुलिस वाले ने सड़क पर बजाई गाने कि धुन
पुलिसकर्मी जिनका नाम दादासाहेब तुकाराम खुले (Dadasaheb Tukaram Khule) है। वह मुंबई पुलिस (Mumbai Police) में सब इंस्पेक्टर के पड़ पर कार्यस्थ है। और वह 10 सालों से बांसुरी बजाते है हालांकिे उन्होंने इसकी कही भी ट्रेनिंग नहीं ली है। उनका यह वीडियो वडाला माटुंगा सायन फोरम अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर करते हुऐ एक कैप्शन लिखकर अपलोड किया है।
इस वायरल पोस्ट के कैप्शन में वडाला माटुंगा सायन फोरम ने लिखा हे कि ‘रैंक मार्ग के वडाला वेस्ट में सनडे को स्ट्रीट पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला है’ आपको जानकारी दे दें यह वीडियो मुंबई के वडाला में रफी अहमद किदवई रोड़ पर रिकॉर्ड किया गया है।
इस वीडियो को इंटरनेट पर बहुत शेयर किया जा रहा हे। यह वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और लोगों को पुलिसकर्मी कि यह कला बहुत ही पसंद आ रही है। वाकई में यह वीडियों मन मोहने वाला है।
इस वीडियो को देखकर मन को मिलता है सुकून
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियों केवल 2 मिनट का है। इस वीडियों मे एक पुलिसकर्मी बीच सड़क में चेयर पर बैठा हुआ है। और वह पुलिसकर्मी चेयर पर बैठकर बांसुरी से बॉर्डर फिल्म के गाने ‘संदेशे आते हैं संदेशे जाते है’ कि धुन बजाता दिख रहा है।
जब वह पुलिसकर्मी बांसुरी बजा रहा है, तो उस समय उसके आस-पास दूसरे पुलिसकर्मी भी खडे हुए हैं। जो कि इस गाने कि धुन सुन कर अपना मन खुशनुमा बना रहे हैं। सोशल मीडिया में लोगों ने भी इस पुलिसकर्मी के अनोखे टैलेंट को देखकर उसकी बहुत तारीफ की और उसके हुनर को सराहा हैं। क्योंकि उसने जिस तरह से बांसुरी से इस गाने कि धुन बजाई है। वह निश्चित रूप से हर व्यक्ति के मन को मोहने वाली हे। यह वीडियों देख कर आपको भी बहुत सुकून मिलेगा।
यह हुनर देख कर लोग फैन हो गये उस पुलिसकर्मी के
आपको बता दे कि पुलिसकर्मी ने यह कार्य इसलिए किया है। क्योंकि मुंबई पुलिस ने मार्च महीने में राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्यवर्धक और मनोरंजक गतिविधि करने के लिए उन्हें अपने घर से बाहर निकलने और उन्हें मॉटिवेट करने के उद्देश्य से ‘संडे स्ट्रीट’ नाम से एक नई पहल शुरू की है। जिसके अंतर्गत हर वीकेंड में कुछ समय के लिए सड़कों पर वाहनों के आने जाने को बंद रखा जाता है।
एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि वैसे तो देश का नागरिक हर रविवार को अपने बच्चों और परिवार के साथ बाहर निकलकर सड़कों पर घूमता है। इस पहल से अब लोग अपने घर से निकल कर सड़कों पर चाहे तो योग कर सकते हैं या फिर साइकिल चला सकते हैं, स्केटिंग भी कर सकते हैं और स्वास्थ्य के लिए जरूरी दूसरी क्रियाऍं भी कर सकते हैं। ताकि उनका मन भी शांत रहे और उन्हें फायदा हो इसी पहल के चलते है यह पहल पुलिसकर्मी के द्वारा कि गई है।
लोगों ने कुछ इस तरह कि सराहना
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोगों ने इस वीडियों को बहुत पसंद किया। और इस पुलिसकर्मी कि सराहना करते हुए इस पुलिसकर्मी के बारे में अच्छे अच्छे कमेंट भी किये। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ‘यह वीडियो देखकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, यह सभी पुलिसकर्मी इतनी तनावपूर्ण जिंदगी जीते हैं, बस हम देश के नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए।
वाकई में पुलिसकर्मी को भी एक समय के बाद ब्रेक देना चाहिए, ताकि वह भी रिफ्रेश हो सके। दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘शानदार, पुलिसवर्दी में इन ठोस, सख्त और मेहनती लोगों को ऐसा अनोखा कार्य करते हुए देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘पुलिसवर्दी में भी पुरुषों के दिल में भावनाएं होती हैं, बांसुरी के जरिए एक मधुर धुन द्वारा प्रतिभा को व्यक्त की, लगे रहो भाई, कुछ और इसी तरह कि वीडियों का इंतजार रहेगा।’ इसके अलावा और भी कमेंट हैं।
Sunday Street at RAK MARG WADALA WEST#sundaystreets #sundaystreetswadala #wadala @sanjayp_1 @mumbaimatterz @MumbaiPolice @cycfiroza pic.twitter.com/iylAP6Ztt7
— Wadala Matunga Sion Forum (@WadalaForum) May 8, 2022
वास्तव में यह वीडियों में पुलिसकर्मी द्वारा बजाई गई धुन मन को स्वस्थ करने वाली है। इस पुलिसकर्मी के टेलेंट कि लिए हम उन्हें बधाई देते है। और उम्मीद करते है, कि आगे भी वह इसी तरह के कार्य करके अपना और दूसरों का तनाव दूर करने कि कोशिश करेंगे। ताकि लोगो को काम करने के लिए एक अलग ऊर्जा मिले।



