
Indore: भारत के साथ साथ और देशो में भी पॉपकॉर्न (Popcorn) सबका मन पसंद स्नैक्स है, छोटे बच्चों से लेकर बड़े बड़े लोगो को भी यह बहुत भाता हैै। पॉपकॉर्न की एक सब से अच्छी खासियत है कि यह नुकसान नहीं करता खाने में हल्का होता है।
जब हम थिएटर में पिक्चर देख रहे हों या पार्क में टहल रहे हों और हमारे पास स्नेक्स में पॉपकॉर्न हो, तो मूवी का मजा और बढ़ जाता है। लॉकडाउन के समय भी पॉपकॉर्न की कटोरी पास ही रहती थी। पॉपकॉर्न खाना अच्छा है। इसको हेल्दी स्नैक की श्रेणी में रखा गया है।
पॉपकॉर्न में बहुत से जरुरी तत्व भी होते है, इसमें अधिक मात्रा में फाइबर, पॉलिफिनॉलिक कंपाउंडस्, एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, मैगनीज, मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व उपस्थित होते हैं। जो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छे माने गए हैं। पॉपकॉर्न के साथ काली मिर्च और लहसुन खाने से आपका दिल स्वस्थ रहता है।
पॉपकॉर्न मकई की एक वेराइटी है जो गर्म होने पर फैलती है और फूल जाती है। मकई के बीज में 14-20% नमी होती है मकई के बीज का कठोर भाग स्टार्चयुक्त खोल एंडोस्पर्म का होता है, जब मकई को गर्म किया जाता है तो उसके भीतर मौजूद नमी वाष्प बन जाती है, जिससे उसका सख्त भाग फट जाता है और स्टार्च बाहर आ जाता है।
हमारी आज की इस पोस्ट में आपको पॉपकॉर्न को और स्वादिष्ट बनाने के 5 तरीके (Different 5 types of popcorn recipes) बताएंगे, जिससे आपका स्वाद और बढ़ जाएगा। बहुत ही कम लोग यह बात जानते होंगे की पॉपकॉर्न इतने प्रकार के भी हो सकते हैं।
1. साधारण पॉपकॉर्न
ज्यादातर मार्किट में सिंपल पॉपकॉर्न ही मिलते है यह भी 2 प्रकार के होते है, एक सफ़ेद पॉपकॉर्न, जो बिना तेल के बनाये जाते है और दूसरे जो थोड़े पीले से होते हैे। उनमें हल्दी, तेल और नमक का उपयोग होता है, तो सफ़ेद पॉपकॉर्न बनाने के लिए एक बर्तन में नमक को गर्म करें और जब वह गर्म हो जाए, तो पॉपकॉर्न के बीज डाल दें।
having already perfected savoury popcorn (secret recipe with ~10 ingredients) I might also have cracked a very good sweet version (vanilla flavour whey protein, cassia, bit of salt) pic.twitter.com/VR7IpyawfU
— Exit Haberdasher 😷 🇺🇦🏳️🌈🇪🇺 (@byekitty) May 11, 2022
थोड़ी देर में वह पॉपकॉर्न में तब्दील हो जाएंगे और हल्के पीले रंग के पॉपकॉर्न बनाने के लिए बतर्न में थोड़ा सा तेल डालें और नमक और हल्दी डाल दें, तेल गर्म होते ही पॉपकॉर्न के बीज डालें थोड़ी देर में आपके पॉपकॉर्न बन कर तैयार हो जाएंगे।
2. स्वीट पॉपकॉर्न (Make Sweet Popcorn)
लोग मीठे पॉपकॉर्न भी काफी पसंद करते हैे। यह खास कर छोटे बच्चों को बहुत पसंद आते हैे। इनको बनाने के लिए एक बर्तन में मक्खन गर्म करें और थोड़ी सी चीनी डाल दें और पॉपकॉर्न के बीज डाल कर ढक्कन लगा दें। थोड़ी देर के बाद पॉपकॉर्न पॉप होने शुरू हो जाएंगेे। जब आप उन्हें किसी बर्तन में निकालेंगे, तो आप देखेंगे कि पॉपकॉर्न में चीनी की एक परत चढ़ जाती है, जो काफी क्रंची होती है। इस लिये भी इसे लोग काफी पसंद करते है।
3. मसाला पॉपकॉर्न (Masala Popcorn))
चटपटे मसालेदार पॉपकॉर्न भी काफी स्वादिष्ट होते हैे। तीखा पसंद करने वाले इन्हें खूब पसंद करते हैे। इनको बनाने के लिए एक बर्तन में मक्खन या तेल के साथ हल्दी और नमक गर्म करे फिर पॉपकॉर्न के बीज डालें। जब पॉपकॉर्न पॉप हो जाएंगे, तो उन्हें एक बाउल में निकाल कर निम्बू का रस, चाट मसाला, थोड़ी सी काली मिर्च और थोड़ा सा जीरा पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले यह खाने में बहुत स्वादिष्ठ होते है।
4. चॉकलेट पॉपकॉर्न (Chocolate Popcorn)
चॉकलेट पॉपकॉर्न भी लोगो को बहुत भाता है, इसको बनाने के लिए एक पेन में घी गरम करे और पॉपकॉर्न के बीज डालें साथ में डेरी मिल्क के टुकड़े भी थोड़ी देर में ही पॉपकॉर्न पॉप होने लगते है और डेरी मिल्क पिघल कर उनके ऊपर लग जाती है। पॉपकॉर्न को एक बाउल में निकाल कर थोड़ी देर के लिये फ़िज़ में रखदें फिर सर्व करें।
5. खट्टे मीठे पॉपकॉर्न (Khatte Meethe Popcorn)
खट्टे मीठे पॉपकॉर्न बहुत ही स्वादिष्ठ लगते है। इनको बनाने के लिए एक बर्तन में मक्खन गर्म करें और उसमें चीनी और पॉपकॉर्न के बीज डाल दें थोड़ी देर में पॉपकॉर्न पॉप होने लगते है और चीनी पिघलकर उनके ऊपर लग जाती है। इसके बाद पॉपकॉर्न को एक बाउल में निकाल कर उसमें थोड़ा सा निम्बू या अमचूर पाउडर डालें और सर्व करें इसका टेस्ट खट्टा मीठा और थोड़ा क्रंची होता है। आप भी इन्हें घर पर जरूर ट्रई करें।



