
Bhopal: आज हम आपको सोयाबीन के दूध से पनीर बनाना (Soya Milk Paneer Recipe) सिखाएंगे। जिसे बनाना बहुत ही आसान है, कुछ समय में ही हम घर में सोयाबीन के दूध से पनीर बना पाएंगे। पनीर बनाने के लिए हमें केवल 10 रूपये कि जरूरत होगी। 1 लीटर सोयाबीन के दूध से हम 200 ग्राम पनीर बना सकेंगे।
पनीर एक खाद्य पदार्थ है। जिसे दूध से बनाया जाता है। इसका यूज हम भारतीय व्यंजनों में बहुत अधिक मात्रा में करते है। पनीर गाय या भैंस के दूध से भी बनाया जाता है। कोई पार्टी, त्योहार, जलसा इसकी व्यंजन के बगेर पूरा नहीं होता है।
इसका यूज हम सब्जी बनाने में करते है। पनीर की सब्जी तो हम सभी ने खाई है, मटर पनीर जोकि एक बहुत ही फैमस डिश है। बहुत ही टेस्टी होती है। पनीर टेस्टी होने के साथ साथ हेल्दी भी होता है। इसकी सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

पनीर से चावलों कि डिश, सेंडविच, पनीर पराठे, पनीर चाउमीन, साग पनीर, पिज्जा, पनीर पुलाव, कड़ाही पनीर, शाही पनीर, चिलि पनीर इत्यादि डिश बनाई जाती है। पनीर से स्वाद बढ़ जाता है, यह बहुत ही टेस्टी होता हे। सोयाबीन के दूध से पनीर बनाने के लिए हमें केवल 3 सामग्री कि जरूरत होती है। टोफू बनाने के लिए हमें एक लीटर सोयाबीन दूध, 2 नींबू और 3 से 4 इलाइची जरूरत पड़ती है।
पनीर में मौजूद है पोषक तत्व
पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है, जिसमें हर तरह के विटामिन पाये जाते है। केवल विटामिन सी को छोड़ कर। पनीर में कैल्शियम भी पाया जाता हैं। पनीर को ही टोफू कहा जाता है। सोयाबीन से बने फूड प्रोडक्ट टोफू में विटामिन बी1 और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होता हैं। टोफू में आयरन भी काफी होता है। जिसके कारण ये एनिमिक लोगों के लिए फायदेमंद होता है। 100 ग्राम टोफू में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है।
सोयाबीन का पनीर
सोयाबीन के दूध से बने टोफू मार्केट में मिलने वाले पनीर के जैसे ही होते है। इस टोफू से हम वह सब चीजें बना सकते है। जो हम मार्केट में मिलने वाले पनीर से बनाते है। यह टोफू बहुत ही हेल्दी होते है। सोयाबीन के टोफू बहुत ही सोफ्ट होते है। इस टोफू को हम कई दिनों तक यूज कर सकते है। इसके लिए हमें पनीर को पानी में डुबा कर फ्रिज में रखना होता है। इससे यह टोफू खराब भी नहीं होते है और हम जब चाहे इसका यूज कर सकते है।
सोयाबीन का दूध (Soyabean Milk) बनाने कि विधि
सबसे पहले सोयाबीन को 8 से 12 घंटे भिगो कर रख दें। उसके बाद सोयाबीन को निकालकर उसके छिल्के निकाल ले। इन दानों को हाथ से मीज ले। अब इस छिल्के रहित सोयाबीन के पल्प को मिक्सी में डाल कर पीस ले। मिक्सी को चलाने से यह मिक्स हो जायेगा। अब इसे पहले गैस में अच्छे से उबाले फिर उसे छान ले सोयाबीन का दूध बनकर तैयार हो जायेगा। इस दूध का यूज हम पीने में या फिर दूध के प्रोडक्ट बनाने में कर सकते है।
टोफू बनाने कि विधि (Tofu Recipe)
टोफू बनाने के लिए सबसे पहले हम सोयाबीन के दूध को गर्म करते है। गर्म करते समय हमें दूध पर चम्मच चलाते रहना पड़ता है, क्योंकि सोयाबीन भारी होने कि वजह से उसके नीचे बैठने का डर होता है। उसके बाद हमें इलाइची को पीस कर दूध में डालना होता है।
इलायची डालने से सोयाबीन कि जो स्मेल होती है, वह खत्म हो जाती है। उसके बाद दूध को गैस से उतार कर नीचे रख देते है। जब तापमान 80 डिग्रि हो जाता है। तब दूध को फाड़ने के लिए नींबू कि कुछ बूंद डालते है। कुछ समय के लिए दूध को रखने पर हम देखते है कि दूध पूरी तरह से फट गया है।
उसके बाद हम फटे दूध को एक कपड़े में रख कर छान लेते है और उस पानी को फेंक देते है, क्योंकि हमें पनीर बनाने के लिए उस पानी कि नहीं, बल्कि जो सफेद गाढ़ा दूध का पदार्थ होता है, उसकी जरूरत होती है। कपड़े में हमें जो पनीर प्राप्त होता है, उसे हम साफ पानी से धो लेते है, ताकि नींबू कि सारी स्मैल खत्म हो जाये।
कपड़े पर जो पदार्थ हमें प्राप्त होता है। वही पनीर होता है। हमें उसे हार्ड बनाना पड़ता है। इसके लिए हम कपड़े में रखे पनीर को कपड़े के साथ ही छन्नी में रख देते है और उस छन्नी को एक बर्तन के ऊपर रख कर उस छन्नी के ऊपर पत्थर रख देते है। ताकि इसमें जितना भी पानी हो दूर हो जाये पुरा पानी निकलने के बाद जो बचता है, वह पनीर होता है। जिसे हम टोफू भी कहते है। फिर इसे हम अपनी इच्छा के अनुसार शेप में कट करके स्टोर कर देते है।



