अगर घर के फर्श की टाइल्स दिखती हैं खराब, तो उन्हें साफ़ करने के आसान तरीके जानें, नई दिखने लगेंगी

0
53027
How to clean tiles at home
How to clean tiles at home in Hindi. 5 Natural Ways to Clean your Tile. Easy way make a cleaning solution to clean floor tiles of house.

Demo File Photo Used

Jabalpur: कुछ समय पहले टाइलों को अकेले बाथरूम में फर्श के विकल्प के रूप में चुना जाता था, लेकिन अब इसका उपयोग हर जगह किया जाता है, खासकर भारतीय घरों में, कम रख-रखाव लागत के कारण हर घर मे इस्तेमाल की जाने लगी है।

फर्श के अन्य विकल्पों के विपरीत, दीवारों पर भी टाइल का उपयोग किया जा सकता है। रसोई के लिए, आप चमकदार टाइलें चुन सकते हैं जिससे किचिन की शोभा में चार चांद लग जाते है। बाथरूम के लिए, आपके पास गैर-फिसलन पानी और दाग-प्रतिरोधी टाइलें हैं, जो फिर से उपयोग और सफाई की प्रक्रिया को काफी सहज बनाती हैं। टाइलें आपके छोटे से रहने वाले कमरे को भी बड़ा आकर्षक और सुंदर बना देती हैं।

आधुनिकता के दौर पर हर घर में टाइल्स का चलन हो गया है, घर के किचिन से लेकर वाशरूम तक टाइल्स वाला फर्श होता है। अब फर्श के साथ साथ फ्लोर्स पर भी टाइल्स का उपयोग हो रहा है, बढ़िया बढ़िया डिज़ाइन और कलर में। सब से ज्यादा तो सफ़ेद कलर की टाइल्स चल रही है, ये फर्श देखने में जितना सुन्दर लगता है, उससे कही ज्यादा इसकी सफाई में मेहनत लगती है।

जरा सा भी दाग बहुत गन्दा दिखाई पड़ता है और इस फर्श पर रेगुलर सफाई की जरूरत होती है। अगर एक या दो दिन ही सफाई न हो इतने में ही घर की सकल बदल जाती है और चमक भी फीकी पड़ जाती है।
घर के सभी हिस्सों की टाइल्स को साफ रखना भी बेहद जरूरी होता है।

घर के सभी कोने के टाइल्स और बाथरूम के गंदे टाइल्स (Bathroom Dirty Tiles) उस पर लगे दाग-धब्बे कई इंफेक्शन को बुलावा दे सकते हैं। परंतु आज हमारे पास कुछ आसान सी टिप्स (Tips to clean tiles at home) है, जिससे सफाई करना बहुत आसान होगा और जिद्दी दाग भी साफ हो जाएंगे, तो आइये जानते है, इन टिप्स के बारे में।

हाइड्रोजन पराक्साइड सॉल्यूशन का उपयोग कर

यह (Hydrogen Peroxide Solution) एक प्रकार का रसायन होता है, जो गन्दगी के साथ क्रिया करके उसे आसानी से हटा देता है। यह आपको किसी भी मेडिकल शॉप में आसानी से मिल जाता हैं। यह काफी सस्ता होता है, इसकी कम से कम 20 से 25 Ru की बोतल मिलती हैं। इसका इस्तेमाल बहुत जगहों पर होता है। बहुत थोड़ी मात्रा में ही इसका असर समझ आ जाता हैं।

इसको इतना डाला जाता है कि बस इसका गाढ़ा सा पेस्ट बन जाए। इसे लिक्विड नहीं बनाया जाता, अब बेकिंग सोडा में हाइड्रोजन पराक्साइड सॉल्यूशन डाल कर अच्छी तरह मिला लें और जहां भी टाइल्स पर ज़िद्दी दाग हो वहां लगा कर कुछ समय के लिए छोड़ देना है। फिर किसी पुराने कपड़े की मदद से उसे साफ कर ले इसके बाद आप देखेंगे कि टाइल्स से वो दाग निकल चुका है, बिना रगड़े ही टाइल्स एकदम साफ हो जाती है।

सिरका (Vinegar) से करे फर्श साफ

सिरका (Siraka) प्राकृतिक क्लीनर होता है। इसका इस्तेमाल खाद्य सामग्री से लेकर सफाई तक में होता है। सिरका बेहद प्रभावशाली क्लीनर है। सिरके से टाइल्स को साफ करने के लिए एक स्प्रे बोतल में व्हाइट विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में लेकर एक मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को टाइल्स पर एप्लाई करे कुछ देर के लिये इसे ऐसे हो छोड़ दे। थोड़ी देर के बाद आप ब्रश व स्पॉन्ज की मदद से टाइल्स को घिस कर साफ कर सकते है।

नमक की मदद से करे घर की सफाई

नमक (Salt) का उपयोग सिर्फ खाने में ही नहीं होता, बल्कि यह घर की सफाई में भी उपयोग होता है। सफाई में नमक के उपयोग के लिए आप एक गीला कपडा ले और उसमें नमक छिड़के और उसी कपडे को टाइल्स पर रगड़ें, अब आप रातभर के लिए ऐसे ही रहने दें। अगली सुबह आप इसे एक बार और रगड़ कर साफ पानी से पोछा लगा लें आप देखेंगे कि आपका फर्श एक दम साफ हो गया है।

नींबू का रस का उपयोग कर करे फर्श की सफाई

नींबू (Lemon) भी एक प्राकृतिक क्लीनर होता है। नीबू का रस एक बेहतरीन स्टेन रिमूवर होता है। इसका उपयोग स्किन को चमकाने से लेकर घर चमकाने तक होता है। किसी भी कोने पर लगे दागों को यह आसानी से निकाल देता है। सिरके जैसा नींबू का रस भी अम्लीय है। इसी कारण से आप टाइल्स को आसानी से साफ कर सकते हैं। यह टिप्स आपके लिए कारगर साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here