भारतीय रेलवे का नया तोहफा, अब ट्रेन से शादी बरात ले जाना हुआ आसान, IRCTC यह सुविधा दे रही है

0
1022
wedding procession Indian Railway
Indian Railways: Now it is easy to carry the procession by train. Easy to take wedding procession by train, railway started a new facility.

Presentation Photo Used

Delhi: आप अपने बेटे और बेटी की शादी (Marriage) अपने शहर से काफी दूर दूसरे शहर में तय कर देते है, जिससे निजी वाहनों से जाना संभव नहीं हैं या फिर वह अधिक खर्चीला पड़ता है, तो अब आपके लिए खुशखबरी अब आप ट्रेन की कोच (Train Coach) को बुक कर सकते हैं, बढ़ी आसानी से।

शादियों का सीजन (Shaadi Season) चल रहा है और लोगो की बारात काफी दूर दूर तक जाती है। ऐसे में लंबा सफर तय करके और लोगो को एक साथ एक ग्रुप में रखना थोड़ा कठिन होता है। घर से सभी रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग भी बारात में जाते है, उसके लिए कार, बस आदि बुक करते हैे। कई बार बाराती ज्यादा होते है, तो एक से ज्यादा बस की बुकिंग करना पड़ता है, जो की काफी महंगा होता है।

ऐसे में इंडियन रेलवे (Indian Railway) ने एक नई सुविधा दी है, इसके अनुसार 100 ग्रुप टिकट तक आप अपने पास के रेलवे स्टेशन से बुकिंग (Ticket Booking) कर सकते हैे। अब बारातियों के लिए ट्रेन (Wedding Procession By Train) की भी बुकिंग की जा सकती है। क्योकि इंडियन रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनों की कोच और पूरी ट्रेन की बुकिंग करने जैसी नई योजना लॉन्च की है।

आप बारात को कितनी भी दूर ले जा सकते है। बस इस बात का ध्यान रखना होता है कि जहा आपकी बारात जा रही है, वहां ट्रैन रुट होना चाहिए। बुकिंग के लिए आप IRCTC से संपर्क करे। प्रत्येक वर्ष कई रेलों में कोच बुक किये जाते हैं। आइये जानते है कि किस तरह ट्रैन में बुकिंग की जा सकती है।

Railway Train

IRCTC की वेबसाइड से ज्यादा बुकिंग की सम्भावना कम होती है। इन्डियन रेलवे के खानपान एवं (IRCTC) की वेबसाइट और आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकट बुक करना असभव सा है। इस पर एक साथ 6 लोग ही टिकट बुक कर सकते हैं। इससे ज्यादा नहीं, इसलिए अगर 6 से ज्यादा लोगो की बुकिंग करनी है, तो सभी को ऑनलाइन एक साथ टिकट मिलना कठिन हो जाता है।

तीर्थ यात्रा, शादी में बारातियों के लिये या फिर किसी ऑफिस के टूर के लिए रेलवे ने यह नियम पास किये इन नियमो के अनुसार 15 से 30 यात्रियों के आरक्षण के लिए रेलवे ने आरक्षण केंद्र के मुख्य आरक्षण पर्येक्षक सहित स्टेशन प्रबंधक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक को स्वीकृति देने के लिए ये अधिकार दिए हैं।

इसमें 31 से 100 यात्रियों के लिए स्टेशन डायरेक्टर, क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक को अधिकार होगा कि वह 100 से अधिक यात्रियों के ग्रुप आरक्षण होने पर ही मंडल के वाणिज्य प्रबंधक के पास आवेदन के लिए आए। अधिकारों के विकेंद्रीकरण होने के बाद आवेदक अपने पास के रेल आरक्षण केंद्र जाकर बुकिंग की सुविधा का लाभ उठा सकता है।

बुकिंग के लिए एक मात्र रास्ता

बुकिंग का किस हिसाब से चार्ज लिया जाएगा, यह रेल मंत्रालय से तय किया जाता है। यदि आपको ट्रेन में किसी एक कोच को बुक करने हैं, तो इस एक कोच के लिए आपको 50 हजार रुपये देने होते है और यदि आपको पूरी ट्रेन की बुक करना हैं, तो आपको कुल 18 कोच के लिए 9 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

Indian Railway Train
Indian Railway Train presentation photo

इसके साथ 7 दिन बाद प्रत्येक कोच का 10 हजार रुपये हॉल्टिंग चार्ज देना पड़ेगा। वैसे आपको बता देते है कि भारतीय रेलवे ने कई नियम लागू किये है। ट्रेनों और कोचों की बुकिंग को लेकर कुछ खास नियम भी बनाए हैं। यह एक सुविधा है, उन लोगो के लिए जो एक ग्रुप में ही रह कर यात्रा करना चाहते है।

35 प्रतिशत का पूर्व भुगतान करना होगा जरुरी

यदि आप अपनी बारात के लिए रेल की बुकिंग करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप सबसे पहले आईआरसीटीसी से ही संपर्क करे और बुकिंग के समय ही कुल किराए का 35 प्रतिशत राशि आपसे जमा करा ली जाएगी।

इसके अतिरिक्त भी आपको रेलवे को एकमुश्त रकम देनी होगी। जो यात्रा की समाप्ति पर आपको वापस दे दी जाएगी। इस सम्पूर्ण लें देन में सेवा कर से लेकर जीएसटी (GST) और अन्य कर भी आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा वसूल की गई धन राशि में ही शामिल होती है।

कुछ दस्तावेज (Documents) होते हैं बेहद जरूरी

रेलवे की बुकिंग के लिए आपको कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ती है। सबसे पहले बुकिंग के लिए आपको ID और पासवर्ड बनाना होता है। जिसके लिए वेरिफिकेशन कराना जरूरी होता है।

वेरिफिकेशन के लिए पैन नंबर (Pan Number) आवश्यक है। पेन की सारी जानकारी डालने पर आपके मोबाइल पर एक ओटीपी (OTP) जाएगी, उस ओटीपी के माध्यम से यह वेरिफिकेशन पूर्ण होगा और उपयोगकर्ता का काम आगे बढ़ेगा। पेन कार्ड के अतिरिक्त इसमें आधार नंबर (Aadhar Number) भी डाला जाएगा, जिससे आपकी संपूर्ण जानकारी अपने आप ले ली जाती हैे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here