बाथरूम की फ्रेशनेस बरक़रार रखने के लिए फिटकरी इस्तेमाल करें, गंदगी और बदबू दोनों चली जाएँगी

0
213622
Clean Dirty Bathroom
How to Clean Dirty Bathroom at Home. Home toilet bathroom clean with the help of alum. Fitkari se banthroom saaf karein.

Demo File Photo

Jabalpur: हमारे घरों में टॉयलेट एवं बाथरूम (Bathroom) को घर का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा माना जाता है। अगर यह साफ सुथरे रहते रहते है, तो हमारा मन भी खुश रहता है, लेकिन ये साफ ना हो, तो इससे हमारे मन पर भी इसका प्रभाव पड़ता है, दिन में हम कई बार इनका उपयोग करते है, जिससे हमारे घर के बाथरूम से गंदी स्‍मेल आने लगती है।

बार-बार इनका उपयोग करने से कई तरह के जीवाणु हमारे घर के बाथरूम में पैदा हो जाते है, जो कि हानिकारक होते है, इनसे कई तरह के इन्‍फेक्‍शन भी हो जाते है। इन्हे अपने बाथरूम से मिटाना बहुत जरुरी हो जाता है। हर कोई इस समस्‍या से निजात पाना चाहता है।

अगर आप भी इस समस्‍या को दूर करना चाहते है, तो आप बाजार से बहुत ही सुविधापूर्वक मिलने वाले फिटकरी जिसे एलम भी बोला जाता है, को बहुत ही कम मूल्‍य में खरीद कर इसका यूज अपने घर के बाथरूम को क्‍लीन करने कर सकते है एवं गंदे बाथरूम की समस्‍या से निजाद पा सकते है।

बाथरूम के अलावा हम फिटकरी का इस्‍तेमाल घर की और भी छोटी-छोटी साफ सफाई में कर सकते है। बाथरूम से आ रही गंदी बदबू को एक झटके में साफ कर सकते है, ज्‍यादा समय तक फ्रेश रखने के लिए आप कर सकते है, Alum (फिटकरी) का इस्‍तेमाल, यहां देखे कुछ तरीके।

वॉश बेसिन को साफ करने में हम फिटकरी को Use में ला सकते है। इसके इस्‍तेमाल से बेसिन में जो पानी रूक जाता है। वह रूकना बंद हो जाता है, फिटकरी एक आसान तरीका होता है सिंक को साफ करने का, इसे इस्‍तेमाल करने के लिए हमें एक बोतल में पानी लेना होता है।

पानी लेने के बाद हम उस पर एलम के कुछ टुकड़े (Alum small pieces) डालते है। जब एलम पानी में घुल जाता है, तो हम उस मिक्‍सचर में बेंकिेग सोडा (Baking soda) डालते हे, जो कि हमारें घरों में बहूत ही आसानी से उपलब्‍ध होता है।

बेंकिग सोडा डालने के बाद हम इस मिक्‍सचर को एक स्‍प्रे वाले बोतल में भर लेते है और जब भी हमें सिंक साफ करना हो तो इसका स्‍प्रे करते है और कुछ समय के लिए सिंक को खाली छोड़ देते है, इसके स्‍प्रे करने से सिंक में मौजूद जीवाणु मर जाते हे एवं इससे हमारा किचन भी साफ रहता है।

जंग से छुटकारा दिलाने में

हमारे घर में नल से हमेशा थोड़ा-थोड़ा पानी बहता रहता है, जिस कारण से हमारे घर के बाथरूम टॉयलेट एवं किचन के नल में जंग लग जाती है। यह जंग नल को खराब करने लगती है। अगर आप इस जंग को दूर करना चाहते है, तो फिटकरी का इस्‍तेमाल करके इसे साफ किया जा सकता है।

इसके लिए एक बोतल में पानी ले कर थोड़ा सा एलम डालते है। एलम जब घुल जाये तो थोडा सा विनेगर मिश्रण में डाल देते है और इसे अच्‍छे से मिक्‍स कर लेते है मिक्‍स करने के बाद हम इसे एक बोतल में भर कर रख लेते है।

जब भी हम घर में देखते है कि नल में जंग लगना शुरू हो रहा है। हम उस पर उस मिक्‍सचर को नल के ऊपर डाल देते है एवं स्‍क्रब की मदद से नल को घिसते है, कुछ समय घिसने के बाद हम देखते है कि नल पूरी तरह साफ हो जाता है।

नाली की सफाई में

बाथरूम का बार बार उपयोग करने से हम देखते है कि हमारे बाथरूम की नाली जाम हो जाती है एवं उससे बहूत ही गंदी स्‍मेल आने लगती है इस समस्‍या को भी हम एलम के उपयोग से दूर कर सकते है।

1 लीटर पानी में फिटकरी डाल कर पानी गर्म कर लेते है गर्म पानी में हम नींबू की कुछ बूँद डालते है और इसे अच्‍छे से मिक्‍स कर देते है, उसके बाद हम बाथरूम के नाली में इस पानी को डालते है एवं कुछ समय के लिए रख देते है।

इस प्रक्रिया को हम 2 से 3 बाद दोहराते है हम देखते है कि कुछ समय बाद नाली से बदबू आना बंद हो जाता है, इसका कारण यह है कि फिटकरी नाली में पनप रहे जीवाणुओं को किल कर देता है, जिस बजह से नाली में से गंदी बदबू आना बंद हो जाता है।

टाइल्स को चमकाने में

घर की टाइल्‍स को चमकदार बनाने में भी एलम इस्‍तेमाल किया जाता है, इसके लिए एक लीटर पानी में हम थोडी सी मात्रा में फिटकरी (Fitkari) घोल लेते है। एलम के घुल जाने के बाद हम इस पानी का डायरेक्‍ट इस्‍तेमाल टाइल्‍स को साफ करने में कर सकते है।

सूखा कपड़ा पानी में डूबाकर उसे निचोड़ लेते है, एवं इस कपड़े कि मदद से हम टाइल्‍स में लगे दाग दब्‍धों को घिस कर साफ कर लेते है। हम इसका इस्‍तेमाल हर रोज पोछा लगाने में भी कर सकते है। टाइल्‍स साफ करने के बाद हम देखते है कि हमारे घर का टाइल्‍स शाइन करने लगता है। जिससे हमारा घर भी चमकने लगता है।

बाथरूम के कपड़े को साफ सुथरा रखने में

आमतौर पर देखा गया है, कई महिलाएं बाथरूम सिंक, आइना आदि चीजों को साफ करने के लिए बाथरूम में कपड़े भी रखती है। ऐसे में उस कपड़े की सफाई के लिए और उस कपड़े से बदबू आने लगती है, जिससे उस कपड़े को छूने का मन भी नही करता, फिर इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप फिटकरी का भी उपयोग कर सकती हैं।

इसके लिए सबसे पहले एक लीटर पानी में 1-2 इंच बड़ी फिटकरी को डालकर पानी को गर्म कर लीजिए। इसके बाद गर्म पानी में कपड़े को डालकर 10 मिनट डालकर छोड़ दीजिये, इसके बाद अच्छे से साफ कर लीजिए। ऐसा करने से बाथरूम के कपड़े साफ भी हो जाएंगे और बैक्टीरिया भी नही पनपेगे। कपड़े से बदबू भी नही आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here