क्या आपका मोबाइल भी गर्मियों के दिनों में गर्म हो जाता है, तो जानें कारण और सही रखने के टिप्स

0
3564
Mobile Heating Ptoblem
Some tips on how to stop your phone from overheating in Hindi. Why Your Android Phone Is Overheating. Mobile heating problem solution.

Presentation Photo

Delhi: सेलफोन आज के समय में मनुष्य का अभिन्न अंग बन गया है। हर समय हर जगह उनका मोबाइल उनके साथ होता है। कॉल करना हो, मेल भेजना हो, इंटरनेट का उपयोग करना हो या फिर डिजिटल भुगतान करना हो, आजकल सभी छोटे बड़े काम के लिए हम अपने स्मार्टफोन पर आश्रित हो गये हैं।

कई बार ज्यादा उपयोग करने के कारण स्मार्टफोन गर्म होने लगता है। स्मार्टफोन का अधिक गर्म होने (Smartphone overheating) से खतरा भी पैदा हो सकता है, इससे आपके फोन की बैटरी भी फट सकती है। मोबाइल एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। जो हीट होता है।

खासकर गर्मी के मौसम (Summer Days) में, गर्मियों का मौसम शुरू होते ही स्मार्ट फोन या लैपटॉप या आईपैड सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बहुत हीट (Mobile Heating Problem) होने लगते हैं। अक्सर ये परेशानी तब आती है, जब हम लंबे समय तक उनका उपयोग करते हैं।

ऐसा लगता है कि जैसे कुछ समय में ब्लास्ट हो जाएंगे। इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कुछ ऐसे टिप्स जिनकी सहायता से हम अपने स्मार्टफोन को ओवरहीटिंग होने से कैसे बचा सकते है, तो आइए जानते है।

जाने कितने प्रतिशत करें स्मार्टफोन को चार्ज

अक्सर लोग सोचते है कि उनका मोबाइल फूल चार्ज हो। जिससे ज्यादा देर तक मोबाइल का उपयोग कर पाएंगे। मोबाइल का फुल चार्ज होना भी ओवर हीट का कारण है। अगर आपको अपने फोन को फुल नाईट चार्जिंग पे रखना है, तो इसे तकिए या बेडशीट के ऊपर न रख कर ठंडी, सपाट जगहों पर रखें।

परंतु आपको अपने फ़ोन को 100 प्रतिशत चार्ज नहीं करना चाहिए। Android Pit ने बताया, रेगुलर मोबाइल फुल चार्ज करने से बैटरी (Battery) की लाइफ कम हो जाती हैं। जब सेल फ़ोन 100 प्रतिशत चार्ज होता है, तो उसके ज़्यादा हीट होने की पॉसिबिलिटी होती है, इसलिए जब भी मोबाइल की बैटरी 30 प्रतिशत होगी। तब इसे चार्ज करें और 80 प्रतिशत चार्ज होने पर चार्ज से हटा ले। इससे आपकी बैटरी की लाइफ बढेगी।

किन एप्पो को करे बन्द

लोग बहुत सारे एप्प इंस्टॉल कर लेते है। जिससे मोबाइल की मेमोरी के साथ साथ उसमे हीटिंग भी शुरू हो जाती है। मोबाइल फ़ोन ओवरटाइम काम करता है, एक वक्त में मोबाइल में 2 से ज्यादा एप्प चालू होते है, तो यह समस्या शुरू हो जाती है। इसलिए फालतू ऐप्स को समय-समय पर बंद कर के रखना चाहिए। जब फ़ोन चार्ज करते हैं, तो ऐप्स विशेषकर ग्राफ़िक्स जैसे भारी ऐप्स और गेम को बंद कर के रखना चाहिए।

कितनी रखे ब्राइटनेस और ऐप्स को रखें अप-टू-डेट

ब्राइटनेस से आँखों में सीधा असर पड़ता है। जिससे आँखे भी ख़राब हो सकती है। इस लिए ब्राइटनेस को कम ही रखना चाहिए। खासकर गर्मियों के दिनों में मोबाइल को गर्म होने से बचाने के लिए अपने फोन की ब्राइटनेस को कम करना होगा, स्पेशली जब आप बाहर फोन चला रहे है।

अगर कम ब्राइटनेस से स्क्रीन देखने में परेशानी होती है, तो एक एंटी-ग्लेयर स्क्रीन का इस्तेमाल करें। हमेशा मोबाइल के सभी ऐप्स को अपडेटेड रखना चाहिए। इससे भी मोबाइल फोन काफी कम हीट होगा।​ कभी कभी हम फोन को समय पर अपडेट नहीं कर पाते।

जिससे फोन गर्म होने लगता है। ऐसे में यदि कंपनियां सिस्‍टम या सॉफ्टवेयर अपडेट भेजती हैं, तो हमेशा उन्‍हें अपने फोन में अपडेट कर लेना चाहिए। आपको गर्म होने की समस्‍या से छुटकारा मिल जाएगा है।

स्मार्टफ़ोन को नया जैसा रखने के लिए आप जो कवर लगाते हैं, मुमकिन है कि आपके फ़ोन का उस कवर में दम घुंटता हो। आपने भले ही ये सोचा हो कि इससे फ़ोन सुरक्षित रहेगा, लेकिन हकीकत में ये समाधान से ज़्यादा परेशानी पैदा कर सकता है। थोड़े समय के लिए ही सही मोबाइल फ़ोन का सुरक्षा कवर उससे अलग कर देखें कि कहीं इसके गर्म होने का कारण यही तो नहीं था।

रैम को ओवरलोड होने से रोकें

कभी कभी हमारे सेल फोन में कुछ एप्स बैकग्राउंड में चलती रहती हैं। जिससे सेल फोन की रैम ओवरलोड हो जाती है और उस पर वीडियो या गेम खेलने से फोन पर ओवरलोडिंग बढ़ जाती है। इस लिए ध्‍यान रखें कि फोन ओवरलोड न हो सके। उसके लिए आप सेटिंग में जाकर बैकग्राउंड ऐप बंद कर दें।

अक्सर फोन बात करते समय गर्म हो जाता है। अगर ऐसा है, तो आप फोन का फैक्‍ट्री डेटा रीसेट कर लें। इससे आपको फोन के गर्म होने की समस्‍या से छुटकारा मिल जाएगा। फोन की मैमारी को 50 प्रतिशत तक फ्री रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here