शख्स की साइकिल बचपन में चोरी हुई, बड़े हो कर ऐसी साइकिल बनाई की जो चुराई नहीं जा सकती हैं

0
1466
Samrat Nath theft-proof E-Cycle
Assam Karimganj's Samrat Nath claims to have built a theft-proof e-bike. He developed an app to control this E-Cycle which have alarm system.

Photo Credits: ANI

Delhi: यदि आपकी कोई कीमती या पसंदीदा चोरी हो जाए, तो आपको बहुत बुरा लगेगा है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ और फिर उसने आगे चलकर एक ऐसा अविष्कार किया, जो आपको सोच में डाल देगा।

असम राइफल्स आईटीआई में टेक्नोलॉजी के छात्र सम्राट नाथ (Samrat Nath) ने ऐसा ही एक कारनामा किया है। उन्होंने एक ऐसी ई-बाइक बना दी है, जिसको कोई भी चोरी नहीं कर सकता है। आपके मन में सवाल आ रहा होगा की ऐसा कैसे होगा, तो आईये आपको बताते हैं।

कभी उनकी साइकिल चोरी हुई थी

भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम (Assam) के करीमगंज जिले के निवासी सम्राट नाथ (Assam Karimganj’s Samrat Nath) जब आठवीं क्लास में थे, तब उनके चाचा की साइकिल चोरी हो गई थी। उस साम्य उनके घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।

ऐसे में उनके घर में सभी लोग साइकिल चोरी होने से बहुत निराश थे। उस वक़्त सम्राट ने मन में इरादा बना लिया था कि वह एक दिन ऐसी साइकिल बनाएंगे, जिसे कभी कोई चोरी नहीं कर पायेगा। आज सम्राट ने इसे सच कर दिखाया है।

एक चोरी ना हो सकते वाली साइकिल बनाई

असम आईटीआई 19 साल के छात्र सम्राट ने एक थेफ्ट प्रूफ ई साइकिल (Anti-Theft E-Cycle) विकसित की, जिसे चोरी करना संभव नहीं जय। इसके चोरी होने पर आपके मोबाइल पर मैसेज आएगा और चोरी का अलार्म सुचारु हो जाएगा। सम्राट ने ANI को बताया कि इस साइकिल में उन्होंने कई तरह की टेक्नोलॉजी को उपयोग में लाया है।

इस E-Cycle को यह फीचर्स खास बनाते है

सम्राट की बनाई E-Cycle में लैपटॉप की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इसमें लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम भी फिट किया गया है। जिससे साइकिल चोरी होने पर उसका पता लगाया जा सकेगा। सम्राट ने इस साइकिल में फिंगर प्रिंट फीचर भी जोड़ा है। यह E-Cycle एक इलेक्ट्रिक साइकिल है और इसे एक बार चार्ज करने के बाद आप 40 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से 60 किमी तक चला सकते हैं।

सम्राट ने अपनी इजात की गई इस खास साइकिल में एक ऐसा डिवाइस लगाया है, जिसकी मदत से वह दुनिया में कहीं भी बैठे बैठे अपनी साइकिल को ऑपरेट कर सकता है। सम्राट ने बताया कि यह डिवाइस किसी भी बाइक या साइकिल में आसानी से फिट किया जा सकता है।

सम्राट को इस साइकिल को बनाने में करीब 4 साल का वक़्त लगा, लेकिन वह अब अपनी साइकिल का पेंटेट कराने पर विचार कर रहे हैं। उनका प्लान है की इस ई-साइकिल बड़े लेवल पर बनाया जाए। इससे लोगो के मन से उनकी साइकिल चोरी होने की चिंता ख़त्म हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here