रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जापान और कोरिया में भी धोती-कुर्ता ही पहन रहे, देखें देशी ठाठ

0
735

Photo Credits: Twitter

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को अपनी 5 दिन की जापान और कोरिया की यात्रा पर निकल चुके हैं। रक्षा मंत्री के इस आधिकारिक दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उनके पर्सनल स्टाफ के बीच उनके पहनावे को लेकर बहुत सुर्खियों में आये। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय गृहमंत्री की भूमिका अदा कर चुके राजनाथ सिंह को अपने पिछले कार्यकाल की अपेक्षा अधिक विदेश यात्राएं करनी हैं।

वह पहले ही वर्ष मोजांबिक की यात्रा के दौरे पर जा चुके हैं। जानकारों के मुताविक राजनाथ सिंह अपने प्रोग्राम में पारंपरिक भारतीय परिधान धोती-कुर्ता पहनावे पर अधिक ध्यान देते हैं। इतनी ही नहीं रक्षा मंत्रालय के प्रोग्राम में भी वह धोती-कुर्ता को ही प्राथमिकता देते हैं। कुछ लोगों ने उन्हें Advice दी कि उन्हें विदेश यात्रा के दौरान उन्हें भारतीय पारंपरिक परिधान की तुलना में फॉर्मल कपड़े पहनना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री का ध्यान इस बात पर है कि यदि मौसम ने उनका साथ नही छोड़ा तो वह सामान्य रूप से पहने जाने वाले भारतीय पारंपरिक परिधानों को ही प्राथमिकता देंगे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि राजनाथ सिंह जापान और कोरिया की यात्रा के दौरे पर भी धोती-कुर्ता और जैकेट पहने दिखाई देंगे।


राजनाथ सिंह के बारे में बताया जाता है कि उनका भारतीय पहनावा और उनकी बोलचाल की भाषा उनको आम जनता के निकट पहुँचने में मदद करती है। जब वह भारतीय धोती-कुर्ता पहन कर किसानों के बीच अपने विचार रखते हैं तो किसानों के साथ ही आम आदमी भी उनसे जुड़ाव महसूस करता है।
अधिकतर कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हमेशा सफेद धोती और पूरी बांह का कुर्ता पहने दिखाई देते हैं।

वर्तमान समय में बहुत कम ऐसे नेता हैं जो धोती-कुर्ता पहने दिखाई देते हैं। ऐसे में राजनाथ सिंह का भारतीय परिधान धोती कुर्ता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वह पारंपरिक परिधानों के साथ ही देसी खाने को प्राथमिकता देते हैं। राजनाथ सिंह को जलेवी और गुलाबजामुन बहुत प्रिय है।


राजनाथ सिंह JP आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने वाले राजनेताओं की लाइन में शामिल हैं। राजनाथ सिंह पहली बार 1977 में उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से विधायक बने थे। उन्होंने तीन बार इस सीट से चुनाव पर विजयी हासिल की थी। राजनाथ सिंह 1991 में प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी बन चुके है। इसके बाद साल 2000 में वह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बने, और वर्तमान में वह रक्षा मंत्री का पदभार संभाल रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here