KGF सुपरस्टार यस और उनके बेटे की हिन्दू पारम्परिक तस्वीरें वायरल, फैंस ने कहा हिट है बॉस

0
1946
KGF Yash Family
KGF Superstar Yash With his son and family eating food with Indian Hindu tradition. He is celebrating Gudi Padwa a Hindu Festival: Viral Photo

Photo Credits: Superstar Yash on Social Media

Chennai: जिस तरह मां (Mother) बनने की फिलिंग किसी महिला के लिए अलग ही होती है और उसके जीवन (Life) में कई चेंजेस होने लगते है, इसी तरह पिता बनने (Father) की खुशी और घर में बच्‍चे की किलकारी गूंजने का क्षण भी हर व्‍यक्ति के लिए आनंद से भरपूर होता है।

एक पिता होने के नाते आपके लिए कुछ जिम्‍मेदारियां बढ़ने का वक्त होता है, वहीं पिता बनने का सुखद भावनात्‍मक (Emotional) वक्त होता है। माता-पिता बनना दुनिया के सबसे खूबसूरत एहसासो में से एक है।

शादी के बंधन में बांधने के बाद हर किसी की ख्याश होती है कि वह माता पिता बनकर सुखद अनुभव करे, जिसके आगे दुनिया के सारे सुख कम पड़ जाते हैं। ऐसा लगता है, जैसे एक नन्ही सी जान में ही उसकी पूरी दुनिया सिमट कर रह गई।

इसी सुख का आनन्द ले रहे हैं, साउथ एक्टर ‘केजीएफ’ स्टार यश (KGF Star Yash) और उनकी पत्नी राधिका पंडित (Radhika Pandit)। यश और राधिका दूसरी बार माता-पिता बने हैं। करीब छह महीने बाद यश ने अपने बेटे की तस्वीर सार्वजनिक की थी। हालांकि यश ने अभी अपने बेटे के नाम को गुप्त रखा है।

रॉकिंग स्टार यश की आने वाली फिल्म ‘KGF 2’ का ट्रेलर कुछ ही समय पहले रिलीज़ हुआ हैं, और रिलीज होते ही हल्ला बोल दिया। इसी कारण से ट्रेलर ने पहले ही दिन अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए थे। और अब इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता हैं की फ़िल्म के लिए फैंस कितने उत्सुक हैं और मूवी सिनेमाघरों में कितनी सुपरहिट होने वाली हैं।

सनातन धर्म से मनाया उगादी

कुछ दिनो से देशभर में हिन्दू नववर्ष बड़े धूम-धाम अपने पारम्परिक तरीके से मनाया गया। और इसी हिन्दू नववर्ष को देश के अलग अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से बुलाया जाना जाता है और इस तरह यश ने नई आशाओ और नई सफलता की उम्मीद में पूरे प्रेम के साथ पारंपरिक तरीके से उगादी मनाया। हिन्दू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की तरह आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में उगादी का पर्व मनाया जाता है, जो नववर्ष का आगाज करता है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

इसी बीच अब स्टार यश की सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) के अवसर पर सामने आई है, फोटोज में जहां यश ने येलो शर्ट पहनी है, वहीं उनके बेटे (Yash Son) ने मैरून कलर की शर्ट पहन रखी है। दोनों बाप बेटे धोती पहने हुये दिखाई दे रहे है।

जिसमें वो बेटे के साथ केले के पत्ते पर भोजन (Star Yash and his son eating food) करने का आनंद ले रहे हैं। यश ने उगादी के अवसर पर अपने पूरे परिवार की फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की। उनकी पोस्ट में दो फोटोज थीं, जिसमें से एक में यश के साथ उनकी पत्नी राधिका पंडित, बेटी आर्या और बेटे यथर्व ज़मीन पर पालथी मार कर बैठे हुए हैं।

इस पोस्ट को साझा करते हुए यश ने, सभी को युगादी/ उगादी/गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी। यश और उनके बेटे यथर्व की फोटो देखकर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘जैसा बाप, वैसा बेटा।’ सभी को उनका यह स्टाइल बहुत पसंद आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक यश (Yash) और उनकी पत्नी राधिका पंडित (Radhika Pandit) साल 2016 में शादी के बन्धन में बंधे थे। वहीं आयरा ने साल 2018 में उनकी दुनिया में अपना कदम रखा। यश इन दिनों ‘केजीएफ पार्ट 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इस बार फिल्म में यश के साथ रवीना टंडन (Raveena Tandon) भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। यश की फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ ने भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया था। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी खूब तहलका मचाया था।

केजीएफ 2 साल 2022 की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म का फैंस दिल थम का इसका इंतजार कर रहे हैं और फिल्म का मेगा ट्रेलर भी सामने आ चुका है, जिसमें यश के धमाकेदार अंदाज ने एक बार फिर फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

फिल्म के ट्रेलर में यश की धमाकेदार एंट्री तो देखने को मिली ही है, साथ ही अभिनेता के डायलॉग्स भी फैंस का दिल मोह रहे हैं। ‘केजीएफ चैप्टर 1’ की तरह फिल्म के दूसरे पार्ट में भी कई धमाकेदार डायलॉग्स हैं। लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है कि इस बार फिल्म में अपने डायलॉग्स खुद यश ने लिखे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here