
फ़िल्म (Bollywood) के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने बड़ा ही हास्य से भरपूर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि-“हमारे बचपन में 3G,4G नही होते थे। सिर्फ़ पिता G और गुरु G होते थे! एक ही थप्पड़ में Network आ जाता था, जय हो।”
उन्होंने आज के युग के बच्चों को लेकर ये हास्य से भरपूर ट्वीट किया है लेकिन इस ट्वीट के जरिये से उन्होंने बहुत बड़ी बात कह दी।आज के युग के बच्चे इंटरनेट की दुनिया में जी रहे हैं और वे मोबाइल इंटरनेट पर अपना पूरा दिन व्यतीत कर देते हैं।
पहले समय मे जब ये सब नहीं हुआ करता था तो पिताजी और गुरूजी की पिटाई और बहुत सारा प्यार और सजा भी मिलती थी। अभिनेता अनुपम खेर Social Media पर बहुत Active दिखाई देते हैं। वह देश के कई मामलों पर अपने विचार विमर्ष करते रहते हैं। अनुपम खेर की पत्नी किरन खेर चंडीगढ़ से भाजपा सांसद हैं।
खबरो के मुताविक बात यह है कि एक कॉन्सर्ट के लिए अनुपम खेर को खुद प्रियंका चोपड़ा द्वारा ही आमंत्रित किया गया था और Video में अनुपम खेर प्रियंका चोपड़ा के साथ मस्ती से भरपूर अंदाज में देखने को मिल रहें हैं।
हमारे बचपन में 3G,4G नही होते थे ।
सिर्फ़ पिता G और गुरु G होते थे…….!एक ही थप्पड़ में नेटवर्क आ जाता था….! जय हो !! 🤣🤣🤣
— Anupam Kher (@AnupamPKher) September 1, 2019
अनुपम खेर ने कॉन्सर्ट का एक Video Share करते हुए लिखा है कि प्रिय प्रियंका, अपने पति निक जोनास और उनके भाईयों के कॉन्सर्ट में मुझे Invite करने के लिए धन्यवाद। मुझे बहुत अच्छा लगा। जोनास ब्रदर्स शानदार परफॉर्मर हैं। स्टेडियम में भारी संख्या में मौजूद लोगों को देखकर लगता है कि देश की जनता उन्हें बहुत पसंद करती है। मुझे तुम पर नाज है। मेरी मंगल कामना हमेशा आपके साथ है।



