
Photo Credits: Twitter
Thiruvananthapuram: बच्चों को दूध और बड़ों को कड़क चाय या कॉफी चाहिए ही चाहिए। यह बिना दूध के नहीं हो सकता है। दूध हमारे आहार का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। सुबह नाश्ते से लेकर रात में सोने तक लोग दूध को अपनी रूटीन में शामिल करते हैं।
दूध में कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आइरन जैसे कई पोषक तत्व इसकी गुणवत्ता को और भी बढ़ाते है, जो हमारे शरीर की क्षमता को मजबूत बनाये रखती हैं। 2001 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने एक जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाने का निर्णय किया था। तब से लेकर आज तक हर साल अलग-अलग थीम पर ये दिवस उत्साह के साथ मनाया जाता है।
गधी के दूध का व्यापार को चुना
गाय भैंस बकरी आदि के दूध का व्यापार करते हुए, तो आपने बहुत बार सुना और देखा होगा। परंतु आज हम आपको जिस व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, उसने गधी के दूध का व्यापार (Donkey Milk Business) शुरू करने का निर्णय लिया।
ऐसे नए बिज़नेस की शुरुआत करना, जिसमें लाखों रुपयों का खर्च आता है और यह भी बिना जाने कि वह आगे भविष्य में सफल होगा या नहीं। यह किसी के लिए भी आसान नहीं होता है, आज हम जिस व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं, उनका नाम एबी बेबी (Aby Baby) है।
इस शख्स ने बिना किसी नुकसान की प्रवाह करते हुए अपने दृढ़ निश्चय और विश्वास के साथ सफलता की सीढ़ी चढ़ता गया और हालिया समय में यह एक सफल डेरी का मालिकाना हक रखता है। लाखों रुपए का व्यापार करने वाले एबी बेबी ने गधी के दूध के लाभ (Donkey Milk Benefits) पर काफी रिसर्च किया और इसके बाद ही उन्होंने इस काम को करने का निर्णय लिया।

एबी अपने दोस्तों से काफी कुछ सीखते रहते थे और उनसे वह काफी प्रेरित भी थे। वह प्रारंभ से ही कुछ अलग करना चाहते थे, कुछ दिनों बाद उनका एक दोस्त लंदन से रिटर्न आया और भारत में ही अपना व्यापार शुरू किया। उसने कचरे के ढेर से मच्छरों को भगाने वाला यंत्र बनाया। एबी इन सब से प्रेरित होकर, एबी ने स्वयं का व्यापार शुरू करने की मन में ठान ली और इस दिशा में अग्रसर हो गए।
आईटी कंपनी की अच्छी खासी नौकरी छोड़ दी
एबी एक जानी मानी आईटी कंपनी (IT Company) में मार्केटिंग मैनेजर की पोस्ट पर जॉब कर रहे थे। इसके बाद 2006 में वह अपने राज्य केरल आ गए और यहां पर उन्होंने गधी पालने का कार्य शुरू कर दिया। एबी ने रिसर्च करके पता लगाया कि इजिप्ट की रानी (Egypt Queen Cleopatra) अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए गधी का दूध क्यों इस्तेमाल करती थीं।
Cleopatra and Donkeys: Cleopatra, the Queen of Ancient Egypt, took #donkey milk baths to preserve her beauty and youth. Now it is not possible to have a #donkeymilk bath. However, we can still take the advantage of donkey milk by adding #donkeymilksoap to our beauty routine. pic.twitter.com/SymIG24eSH
— RemedHealth (@RemedHealth) June 28, 2018
उन्होंने 10 वर्ष तक इस पर शोध किया और गधी के दूध के प्रयोग के बारे में भिन्न-भिन्न तरीके से जानकारी एकत्रित की। पहले उन्होंने दक्षिण भारत से गधों को खरीदना प्रारंभ किया उन्होंने अपनी ढाई एकड़ जमीन मैं घास लगा दी। इस प्रकार उनका एक घास का खेत बनकर तैयार हो गया।
शुरू में नुकसान हुआ, तो कर्ज भी लेना पढ़ गया
एबी बेबी एक पत्रकार वार्ता में बताते हैं कि मेरे पास कोई सलाह देने वाला नहीं था। शुरुआती दिनों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था और इसके साथ ही करोड़ों रुपए का नुकसान भी मुझे खेलना पड़ा और इस शुरुआती नुकसान के बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों और भाइयों से भी कर्ज लिया।
Aby Baby & his 20 jennies: This #Kerala #farmer who wants a donkey milk revolution https://t.co/Y25qlSr6oZ @ShadowAgriGoI @NavdanyaBija pic.twitter.com/fR22rRuJDu
— GEAG (@GEAG_India) May 7, 2017
एबी ने आगे बनता की उन्होंने प्रारंभ में गधी के दूध से कई कॉस्मेटिक (Donkey Milk Cosmetic Products) चीजें बनाएं जैसे कि ब्यूटी क्रीम, साबुन, शैंपू आदि। आसपास के पड़ोसियों का कहना है कि इनके द्वारा तैयार किए गए कॉस्मेटिक वस्तुएं त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
#Cleopatra’s legendary #beauty ingredient donkey milk has global patrons. #Kerala-based Aby Baby’s Dolphin IBA #skincare products, made from donkey milk, have customers in 40 countries. His #success story: https://t.co/5sBy03bNzm#organicskincare #beauty #wellness #healthcare pic.twitter.com/BloV0pFx16
— 30 Stades (@30stades) December 7, 2021
ऐसे में एबी का मानना है कि कई प्रकार की बीमारियां दूर की जा सकती हैं। शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों के मुताबिक़ गधी के दूध के प्रयोग से तपेदिक, पीलिया, अस्थमा और एलर्जी जैसी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। हालिया समय में हमारे देश में इस दूध की कीमत लगभग 5000 से लेकर 6000 प्रति लीटर के हिसाब से बाजार में उपलब्ध होता है।



