आप चूहों से है परेशान, तो यह घरेलु उपाये करें, चूहें बिना मरे घर से भाग जायेंगे, दोबारा नहीं आएंगे

0
1278
Rats Rid Away
Home Remedy To Get Rid Of Rats At Your Home Without Kill in Hindi. How to get mouse away from house. Chuho ko bhagane ka tarika.

Presentation Photo

Delhi: वैसे तो चूहे (Rats) बहुत ही छोटे जीव है, परन्तु यह छोटा सा जानवर बहुत बड़े बड़े नुक्सान कर देता है। चूहे अगर जिसके भी घर में घुस जाएँ, बार बार चीज़ो, सामन और कपड़ों को क़तर देते हैं। कई बार बहुत नुक्सान कर जाते हैं। कई बार यह चूहे हमारे घर पर रखे अनाज और खाने की चीज़ों को भी खराब कर देते हैं।

चूहों से छुटकारा पाने के लिए अगर हम घर पर चूहा मार गोलियां या दवाई रखते हैं, तो वे चूहे हमारे घर के किसी कोने पर ही मर जाते हैं और बहुत बदबू करते हैं। आप उस तेज़ महक के पास भी नहीं भटक पाएंगे। ऐसे में लोग हमेशा इंटरनेट पर यह सर्च करते की चूहों को बिना मारे घर से कैसे भगायें (How To Get Rid Of Rats At Home Without Kill)।

बिना मारे चूहों को घर से बाहर निकाल सकते हैं

आज हम आपको बताएँगे की बिना मारे चूहों को घर से बाहर कैसे निकाल सकते हैं। यह हर शख्स के मन में होता है की उसका घर चूहों से मुक्ति पा जाये। कुछ लोग चूहों के प्राण लेना भी पसंद नहीं करते। आखिर चूहों को भगवान् गणेश जी का वाहन भी मन जाता है। ऐसे में एक ऐसा उपाए जो आपकी इस परेशानी को आसानी से हल कर दे, वह लोग तलासते रहते हैं।

आप हमारे बताये गए एक नुस्खे के इस्तेमाल से बहुत ही आसानी से चूहों को अपने घर से दूर भगा (Get mouse away from house) सकते हैं। इस प्रयोग में आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी जैसे कि एक तंबाकू का पैकेट, गेहूं का आटा, पिसी लाल मिर्च, देसी घी। अब इसे बनाने का तरीका अच्छे से पढ़े।

छोटी-छोटी लोई आपकी समस्या का समाधान है

इन सभ चीज़ों को आप एक साथ मिला लीजिए और आंटे की तरह माढ लीजिए। फिर इसकी लोई बनाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाके उनमे देसी घी मिला लीजिये। देसी घी मिलाने से यह फायदा होगा कि उसमें देसी घी की खुशबू काफी ज्यादा होगी। जिस जगह आपके घर में कहीं पर भी चूहे का आना जाना हो या जहाँ उनका बिल हो, वहां पर रख दें। किचन के अंदर भी रख सकते हैं।

इस लोई की महक से चूहे सिर्फ घर से बाहर ही नहीं भागेंगे, बल्कि घर में भी नहीं घुसेंगे। इससे चूहे मरेंगे भी नहीं। फिर कुछ ही समय में आपके घर से चूहों की धमाचौकड़ी खत्म हो जाएगी। इस घरेलू नुस्खा के इस्तेमाल से आप बिना मारे चूहों को अपने घर से भगा पाएंगे।

इस लोई या गोली को बनाने में खर्च भी बहुत कम आएगा। इससे आपका काम भी आसान हो जायेगा। आप इस घर पर बनाई गई लोई को आपके किचिन में भी रख सकते हैं। इससे आपने खाने, भोजन और अनाज को भी कोई नुक्सान नहीं होगा। यह चूहे भगाने का एक असरदार घरेलु उपाए (Home Remedy) हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here