एक किसान ने कमाल का जुगाड़ लगाकर ऐसी मशीन बनाई, जिससे अनाज साफ करना आसान हुआ

0
13705
Grain Cleaner Machine Betul
Betul farmer made grain cleaning machine. Madhya Pradesh man jugaad machine which is useful for clean grains very easily with low cost.

Betul: हमारी थाली में रोटी बहुत ही मुश्किल से आती है, आपको इसका अंदाज़ा भी नहीं होगा। घर पर या किसी होटल में आपको भले ही आसानी से रोटी मिल जाये, परन्तु उस रोटी के आप तक आने की प्रक्रिया बहुत जटिल है।

जैसे की सबसे पहले खेत जोतना, फिर उसमे बीज बोना, फसल उगाना, पानी सींचना, खाद और उर्वरक इस्तेमाल करना, फसल को काटना और फिर आता है अनाज की सफाई करना। यह अनाज की सफाई करना भी बहुत मुश्किलभरा काम है।

अनाज की सफाई के काम में अधिक मजदूरी लगने और हवा के इंतजार से परेशान होकर एक किसान ने अनाज की सफाई करने के लिए जुगाड़ लगाकर एक मशीन (Jugaad Machine) तैयार की है। अब किसान का दावा है कि इस मशीन की मदत से एक घंटे में लगभग 10 क्विंटल अनाज की सफाई आसानी से की जा सकती है।

किसान को इस मशीन को तैयार करने में लगभग 6 से 7 हजार रुपए का खर्चा आया है और 7 दिनों में का समय लगा। मध्यप्रदेश के बैतूल (Betul) जिला मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर ग्राम बाबई में रहने वाले 45 साल के किसान और अधिवक्ता शैलेन्द्र वामनराव कुंभारे (Shailendra Kumbhare) ने बताया वे वकालत के अलावा खेती भी करते हैं।

अनाज की सफाई करना बहुत मुश्किल

उनका कहना है की किसानों को अनाज की सफाई करना बहुत ही मुश्किल पढता है। सभी किसान अनाज की ग्रेडिंग नहीं करवा पाते हैं। मजदूरों से ही गेंहूं, सोयाबीन, चना, मक्का से कुसी, मिट्टी, कचरा निकालना पड़ता है। कई बार मजदूर भी नहीं मिलते। कई बार मज़दूर खोजने और उनसे अनाज की सफाई करवाया काफी महंगा पढ़ जाता है।

दिक्कत को देखते हुए शैलेन्द्र ने दिमाग लगाया

मजदूर हवा की मदत से उड़ानी पर अनाज गिराकर सफाई करते हैं। इसके लिए सही हवा के चलने पर निर्भर रहना पड़ता है। किसानों की इस दिक्कत को देखते हुए शैलेन्द्र ने दिमाग लगाया और जुगाड़ से अनाज साफ करने के लिए मशीन बना दी। उन्होंने ड्रम, एक्जास्ट पंखा, बिजली की मोटर, प्लास्टिक तसला और अन्न चीज़ों से 7 दोनों में मशीन बना दी।

ये मशीन चक्की की तरह काम करती है

इस अनाज साफ़ करने वाली मशीन (Grain Cleaning Machine) को बिजली के ज़रिये चलाया जाता है। अनाज की सफाई (Anaj Ki Safai) में खर्च भी कम आता है। किसी चक्की की तरह इसमें अनाज डाला जाता है। अनाज ड्रम से होता हुआ बाहर निकलता है। पंखे की तेज हवा के कारण मिट्टी, कुसी, कचरा इससे निकल जाता है और अनाज साफ हो जाता है।

इस मशीन (Grain Cleaner Machine) की इनोवेटर कुंभारे ने हमारे एक करीबी को बताया की मजदूरों से अनाज सफाई का काम कराने पर एक घंटे में एक क्विंटल अनाज बड़ी मुश्किल से साफ होता है। परन्तु इस मशीन की मदत से मात्र एक घंटे में 10 क्विंटल तक अनाज साफ हो जाता है। इसे कोई भी किसान खुद भी बना सकता है। यह इस्तेमाल में भी बहुत आसान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here