
Photo Credits: Social Media
Bagaha, Bihar: हर साल भारत में लाखो शादियां होती हैं और दूल्हा-दुल्हन (Bride and Groom) अपनी शादी और पार्टी को ऐसा मैनेज करना चाहता है की लोग सैलून साल याद रखें और शादी का वीडियो हमेहा के लिए एक सुनहरा पल बन जाये। हर शादी में दूल्हा-दुल्हन अपनी एंट्री से लेकर हर चीज़ में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
हाल के समय में हमने देखा है की थीम बेस्ड शादियां चलन में आईं हैं। कभी किसी जोड़ें की एंट्री बाइक पर होती है, तो कभी कार से, तो कही दूल्हा और दुल्हन रथ में आते हैं। अक्सर दूल्हे बुलेट पर सवार होकर पहुंचता पसंद करते है। कहीं कहीं जोड़ा झूले हवा में से आता हैं। यह सब एंट्री हमेशा के लिए यादगार बन जाती है।
अब शादी तो एक ही बार होती हैं ना, खैर कुछ लोग एक से ज्यादा बार भी शादी करते हैं, पर आप उनका छोड़िए। क्या कभी कोई दूल्हा हेलीकॉप्टर (Helicopter in Marriage) पर भी पहुंचता है। अगर आपको अपनी शादी में हेलीकाप्टर (Helicopter For Wedding) से आना होगा, तो आप क्या करेंगे।
असली का हेलीकॉप्टर किराए पर लेना तो बहुत महंगा पढ़ जायेगा है। ऐसे में बिहार के एक शख्स ने कार को ही हेलीकॉप्टर बना दिया है। उसने शादी में हेलीकाप्टर से एंट्री लेने के लिए टाटा नैनो कार को हेलिकॉप्टर (Tata Nano Helicopter Car) में बदल दिया।
नैनो कार को हेलिकॉप्टर में बदल दिया
मीडिया और सोशल मीडिया में खबर आई है की, यह शख्स बिहार के बगहा का निवासी है। इसका नाम गुड्डू शर्मा (Guddu Sharma) है। उसने 2 लाख रुपये खर्च कर नैनो कार को हेलिकॉप्टर (Nano Car Helicopter) में बदल दिया दिया है। इसके लिए गुड्डू ने सेंसर का उपयोग कर इसमें कुछ चेंज किया है।
हेलीकाप्टर को शादियों के लिए बुक भी करवा पाएंगे
अब ऐसी पूरी संभावना है की लोग उनके इस जुगाड़ हेलीकाप्टर को अपनी शादियों के लिए बुक भी कर सकते हैं। मिली खबर के मुताबिक़ अभी तक 20 लोगों ने इसे पहले ही बुक कर लिया है। अगर इसे कोई किराए पर लेना चाहता हो, तो उसके लिए 15,000 रुपये किराया देना होता है।
Hi-Tech Jugaad: Man Spends Rs 2 Lakh to Turn Nano Car Into a Helicopter, Rents it Out to Grooms. A mechanic in Bihar's Bagaha thought of a jugaad and decided to turn a Tato Nano car into a helicopter so that grooms can hire it for their weddings. pic.twitter.com/m240FqGBhG
— sanatanpath (@sanatanpath) February 19, 2022
पेशे से मैकेनिक गुड्डू शर्मा (Mechanic Guddu Sharma) ने हमारे एक सहयोगी पत्रकार को बताया कि डिजिटल इंडिया के इस समय में उनका यह आविष्कार आत्मनिर्भर भारत के लिए एक उदाहरण है। इस तरह के ‘हेलीकॉप्टर’ (Helicopter Car) को बनाने में डेढ़ लाख रुपये से अधिक खर्चे की जरुरत होती है, जबकि इसे हाईटेक लुक और डिज़ाइन देने में 2 लाख रुपये से ज्यादा खर्च होने वाले हैं। अभी वो इसे और बेहतर बनाने और लुक पर काम कर रहे हैं।
बिहार के सारण जिले का एक 23 वर्षीय युवक पायलट बनना चाहता था. उसके सपनों को पंख नहीं लग पाए लेकिन उसने अपनी टाटा नैनो कार को ही पंख लगाकर उसे हेलिकॉप्टर बना लिया.
7 महीने की कठिन मेहनत के बाद पंख लगाकर हेलिकॉप्टर की डिजाइन में तैयार की गई कार इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है pic.twitter.com/gQCKtdr2Xm
— T𝘄𝗶𝘁𝘁𝗲𝗿 Q𝘂𝗲𝗲𝐧 (@Leo_Knock) August 9, 2019
आपको बता दें की मिथलेश प्रसाद भी ऐसा काम पहले कर चुके हैं, वे छपरा जिले के निवासी हैं। वो इससे पहले टाटा नैनो को हेलीकॉप्टर बना चुके हैं। उन्होंने सात महीनों में इसे तैयार किया था। ऐसा नहीं है कि यह कार उड़ती है। उन्होंने बस इसे मॉडिफाइ किया है। इसे बनाने में उनके 7 लाख रुपये खर्च आया था। देखने में यह एकदम हेलीकाप्टर लगती हैं और सड़क पर चलती है।
Mithilesh Prasad, who is just 24 years old, is a a pipe fitter hailing from Simari village in Baniyapur, Bihar. He recently modified his Tata Nano car into a helicopter by incorporating basic design features of a helicopter to it. #BiharFoundation #Bihar pic.twitter.com/2V3UsfGIYQ
— Bihar Foundation (@biharfoundation) September 4, 2019
भारत देश में यहाँ 100 करोड़ के कहीं जफ़ा आबादी है, ऐसे में यहाँ हुनरबाज़ों की कोई कमी नहीं है और लोग अपनी जरुरत के हिसाब से इनोवेशन करते रहते हैं। “एक नंबर न्यूज़” की यही पहल है की हम ऐसे इनोवेटर और आविष्कारकों के बारे में आपको बताते रहे। हमें पूरे भारत के ऐसे ही हुनरबाज़ो की जानकारी आप हमें वेबसाइट पर दिए गए हमारे नंबर पर या सोशल मीडिया पर दे सकते हैं।



