News & Photo Credits: ANI
कश्मीर में मोदी सरकार द्वारा धारा 370 पर लिए गए फैसले से पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही थी। पाकिस्तान इसके इस फैसले के बाद से लगातार भारत को नीचा दिखाने के लिए कोई न कोई रास्ता निकाल रहा है। इसी बात को लेकर पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का खंडन किया है।
भारतीय सेना इसी बात का करारा पलटवार करते हुए राजौरी सेक्टर में पाक सेना की एक चौकी को ढेर कर दिया है। सेना से जुड़े सूत्रों की खबरो के मुताविक पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किए जाने के बाद भारत की ओर से पलटवार करते हुए कार्रवाई की गई। इस दौरान भारतीय सेना ने राजौरी में पाकिस्तान की एक चौकी को ढेर कर दी। हालांकि नौशेरा में आज सुबह पाकिस्तान फायरिंग में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गए।
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शनिवार सुबह साढ़े छह बजे नियंत्रण सीमा पर गोलीबारी दागी और मोर्टार से गोले भी छोड़े, जिसका भारतीय सेना ने पलटवार करते हुए जवाव दिया। हालांकि इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक सैनिक शहीद हो गए हैं।
भारतीय सेना के शहीद हुए जवान लांस नायक संदीप थापा 35 साल के थे और पिछले 15 साल से सेना पर नौकरी कर रहे थे। देहरादून के रहने वाले संदीप पाकिस्तानी की तरफ से गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन को बढ़ा दिया है।
15 अगस्त के दिन भी जम्मू-कश्मीर के पूंछ में KJ सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का भी उल्लंघन किया। इसके अतिरिक्त उरी और राजौरी में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन किया गया जिसमें तीन पाकिस्तानी जवान ढेर हो गए। इससे पहले भी पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है।
Army Sources: A Pakistani post opposite the RAJOURI sector (J&K) has been hit in action by Indian Army today. The exchange of fire between the two sides is still on after Pakistan violated ceasefire. One Indian Army soldier lost his life this morning in Pakistani firing pic.twitter.com/ws4rnRQndr
— ANI (@ANI) August 17, 2019
पाकिस्तान दुनिया के लोगो को ध्यान भृमित करके कश्मीर की ओर आकर्षित करना चाहता है। संयुक्त राष्ट्र में मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान नई प्लाइनिंग की ओर बढ़ता ही जा रहा, पाकिस्तान विक्टिम कार्ड खेलना चाहता है और हर सम्भव प्रयास कर रहा है कि कम से कम सीमा पर मुठभेड़ से ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित किया जा सके। पाकिस्तान हर दिन किसी न किसी हलचल को अंजाम दे रहा।



