किसान को अपने खेत में 2 हजार साल पुराना बेशकीमती खजाना मिला, आसमान से गिरे थे अनमोल सिक्के

0
42722
Rainbow Gold Coins
2,000-year-old Celtic hoard of gold 'rainbow cups' discovered in Germany. Ancient Hoard of 41 Gold Coins Found Near a German Village.

Photo Credits: Twitter

Delhi: हमारी इस धरती में कहाँ कहाँ पर क्या दबा और गड़ा हुआ है, यह कह पाना मुश्किल है। समय समय पर ज़मीन से अजीब और बेशकीमती चीज़े निकलती रहती हैं। कई बार तो बड़ा खज़ाना निकल जाता है। कुछ कहानियों में किसी घटना में खोया हुआ खजाना (Mysterious Treasure Found) हाँथ लग जाता है। पुराने समय में बैंक या लाकर नहीं होते थे, तो लोग अपने सोने या खजाने को छिपाकर चले गए और भूल गए।

ऐसा खजाना मिलने पर लोगों की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहता हैं। ऐसे ही एक शख्स के खेत में आसमान से बरसा हुआ खजाना पूरे दो हजार साल तक दबा था। अभी हाल ही में यह खोज हुई है। सुनने में थोड़ा अटपटा लगता है की यहां खेत में आसमान से बरसे सोने के सिक्के मिले हैं। इस मिले गोल्ड कॉइन्स की संख्या 41 बताई गई है।

इस कीमती ख़ज़ाने की खोज उत्तरपूर्वी जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग में की गई है। वैज्ञानिकों ने एक किसान के खेत से ये सिक्के खोजे हैं। इस खोज को बहुत महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। जर्मनी में फ्रीलांसर के तौर पर काम करने वाले इस पुरातत्विद ने खेत से सेल्टिक सिक्के (Celtic Coins) खोज निकाले हैं।

विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ये सिक्के बहुत कीमती होते हैं। ये किसी खदान या टकसाल में नहीं बने है। यह सिक्के इंद्रधनुष के आखिरी छोर में बनते हैं। इन सेल्टिक सिक्कों (Celtic gold coins) को रेनबो कप (Rainbow cups) भी कहा जाता है। यह किस्से बहुत ही ज्यादा दुर्लभ है।

किसान के खेत से 41 सोने के सिक्के मिलने की जानकारी की पुष्टि खुद ब्रांडेनबर्ग के संस्कृति मंत्री मांदा शूले ने की है। उन्होंने बताया कि ये सिक्के लगभग 2000 साल पुराने (2000 Year Old Coins) हैं। इन सिक्कों को बहुत अलग तरीके में ढाला गया है।

जर्मन भाषा में इसे ‘Regenbogenschüsselchen’ कहा जाता है। इसका मतलब इंद्रधनुष का कप होता है। एक जानकार मार्जन्को पाइलिक, जो श्लॉस फ्रिडेनस्टीन गोथा फाउंडेशन कैबिनेट के मेंबर भी हैं ने बताया कि इन सिक्कों से जुड़ी एक कहानी इन सिक्को को इसे बेहद ही खास बना देती है।

एक प्राचीन कहानी के अनुसार कहा जाता है कि ये सिक्के इंद्रधनुष के आखिरी छोर पर बनते है। पृथ्वी पर जिस जगह इंद्रधनुष का आखिरी छोर पृथ्वी को छूता है, उस जगह यह सिक्के गिर जाते हैं। इन सिक्कों को खोजने वाले वोल्फगैंग हर्कट, जो ब्रेंडेनबर्ग स्टेट हेरिटेज मैनेजमेंट एंट आर्कियोसॉजिकल स्टेट म्यूजियम (BLDAM) के एक पुरातत्वविद हैं, ने आशंका ज़ाहिर की थी कि किसान के खेत में ये सिक्के मौजूद हैं।

फिर उस किसान और खेत के मालिक से पेर्मिशन लेकर जब तय स्थान पर खुदाई की गई तो पहले 10 सिक्के निकले और धीरे ड्रेएरे कुल 41 सिक्के (Ancient Hoard of 41 Gold Coins) मिले जो बहुत ही खास और दुर्लभ है। इन सिक्को की कीमत का अनुमान लगाना भी बहुत मुश्किल है, क्योंकि यह बहुत बहुत बेशकीमती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here