सुपरस्टार रजनीकांत ने मोदी-शाह की जोड़ी की तुलना महाभारत के कृष्ण-अर्जुन से की

0
414





साउथ के प्रसिद्ध सुपरस्टार रजनीकांत हमेशा ही राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। यही वजह है कि भारत की राजनीति में कुछ भी उल्ट फेर होता है तो रजनीकांत अपनी राय सामने रखने से कभी पीछे नहीं रहते। हाल में जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 खत्म किये जाने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोरदार प्रशंसा की है।

सुपरस्टार रजनीकांत ने तो प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी बता दिया है। चेन्नई में आयोजित एक समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करने पहुंचे रजनीकांत ने जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को समाप्त किये जाने के केंद्र सरकार के फैसले की जमकर प्रशंसा की है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई भी दी।



उन्होंने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह जी मिशन कश्मीर को लेकर अपने फैसले को पूरा करने के लिए आपको दिल से बहुत शुभकामनाएं”। जिस अंदाज से आपने इस मिशन को अंजाम दिया है वो कमाल का था, और जब आपने संसद में Speech दी, जबरदस्त सर, जबरदस्त।

गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 खत्म करने से क्षेत्र में आतंकवाद का नामो निशान मिट जाएगा, वह विकास के रास्ते पर अपना कदम आगे बढ़ाएगा।



उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पर एक पुस्तक ‘लिस्निंग, लर्निंग एंड लीडिंग’ का यहां विमोचन करने के अवसर पर अमित शाह ने कहा कि उनका दृढ़ता से यह मानना था कि जम्मू कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त किया जाना चाहिए क्योंकि इससे देश को कोई मुनाफा नहीं था।


इसलिए गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर विचार किया और उसे खत्म करने के लिए फैसला लिया। इस काम के लिए सभी देश से लेकर विदेश के लोग ने जमकर तारीफ की। जब सुपस्टार रजनीकांत ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई फि तो यह बात मीडिया में बहुत तेजी से। वायरल हुई है।



Rajinikanth in Chennai, Said: My heartfelt congratulations to Amit Shah for Mission Kashmir operation. The way you conducted it, especially the speech you delivered in Parliament was fantastic. Amit Shah ji and Modi ji are like Krishna-Arjuna combination.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here