यह बॉडीबिल्डर 23 की उम्र में IPS बना, अब सबसे कम उम्र के ACP बने, बिग बॉस को भी दो बार इंकार किया

0
4579
Sachin Atulkar ACP
IPS Sachin Atulkar ACP of Bhopal, He is the youngest ACP in India. What are the true journeys of IPS Sachin Atulkar and his story. He became IPS Officer at 23. IPS Officer Sachin Atulkar Biography in Hindi.

Photo Credits: INStagram(@sachinatulkar_ips)

Bhopal: आज हम आपको जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, वे उस हर युवा के प्रेरणास्त्रोत और आइडियल बन गये हैं, जो खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाना चाहता है। वह युवा जो IPS अफसर बनना चाहता है, वह सचिन अतुलकर को जरूर जानता होगा। इस तेज़ तर्रार IPS अधिकारी के सामने तो फिल्मी हीरो भी पानी कम लगते हैं।

यदि कोई असली दबंग और सिंघम है, तो वह IPS Officer सचिन अतुलकर ही हैं। साल 2007 बैच के IPS अधिकारी सचिन अतुलकर (IPS Sachin Atulkar) भोपाल के नए ACP होंगे। इसे लेकर हाल ही में सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी हो गई है। हालिया समय में एसीपी इरशाद वली भोपाल देहात जोन आईजी का ज़िम्मा संभल रहे है। अब सचिन अतुलकर को यह जिम्मेदारी दी जा रही है।

बता दें की सचिन अतुलकर सबसे कम उम्र में आईपीएस (Youngest IPS Officer) बनने का रेकॉर्ड कायम किये हुए है। अब वह सबसे कम उम्र में पूरे देश में एसीपी (DIG) बन गए हैं। अपनी पुलिस अधिकारी की ड्यूटी के अलावा सचिन अतुलकर फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग (Bodybuilding) को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इसकी बॉडी के सामने अच्छे-खासे बॉलिवुड स्टार और हीरो इनके सामने टिक नहीं पाते है। सचिन के जैसी बॉडी तो शायद किसी अभिनेता की भी नहीं होगी।

IPS Sachin Atulkar Story
IPS Sachin Atulkar Photo Credits Instagram.

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) के रहने वाले सचिन अतुलकर ने केवल 23 साल की उम्र में जब UPSC परीक्षा क्रैक कर ली थी। ऐसे में वह अपने बैच के सबसे छोटे अफसर (Youngest Officer) थे। पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जहां भी उनकी पहली पोस्टिंग हुई, तो सभी जगह उन्हें यंगेस्ट ऑफिसर का तमगा मिला है।

अभी तक उन्होंने एक पुलिस अधिकारी के रूप में ज्यादातर फिल्ड ड्यूटी ही की है। इससे पहले उज्जैन SSP के रूप में वह मई 2020 तक फिल्ड में तैनात रहे हैं। महामारी आपदा के समय में उनका ट्रांसफर हुआ और वे मुख्यालय में पोस्टेड रहे।

अब भोपाल में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद वह ACP बने हैं। मध्य प्रदेश सरकार और राजधानी भोपाल के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। लोगो के लिए वे किसी स्टार से कम नहीं है। सचिन अतुलकर को स्पोर्ट्स में क्रिकेट और बॉडी बिल्डिंग का बहुत शौक है। उनकी अगर अगर तस्वीरें वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते रहते हैं। वही से हमें भी उनकी तस्वीरें मिली है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सचिन अतुलकर के नाम से कई अकाउंट, पेज और ग्रुप और उनके फैन पेज मिल जाएंगे। इन अकाउंट्स में उनकी तस्वीरें पोस्ट होती रहती हैं। परन्तु सचिन अतुलकर कभी उन्हें अपना नहीं कहते हैं। एक इंटरव्यू सचिन ने कहा था कि मेरा वेरिफाइड अकाउंट केवल इंस्टाग्राम पर है। इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

सचिन अतुलकर के लिए लड़कियों में बड़ी चाहत और उत्सुकता हैं। एक बार 2018 में पंजाब की एक लड़की उज्जैन (Ujjain) में सचिन के ऑफिस पहुँच गई थी और उनसे शादी करने की पेशकश करने लगी थी। इस वक़्त बहुत कहा सुनी ही हुई थी। बाद में उसे समझा-बुझा कर वापस उसके घर भेजा गया था।

आपको जानकारी दे दें की सचिन अतुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट ऑप्शन बंद किया हुआ है। बात ऎसी है की अपनी फोटो पोस्ट करने के बाद उन्हें प्रेम और शादी के ऑफर आने लगते हैं। कमेंट्स बॉक्स बंद करना अब उनकी मज़बूरी भी है। इन हैंडसम डूड को अपनी पुलिस की ड्यूटी भी तो करनी होती है।

आईपीएस सचिन अतुलकर को 2 बार सलमान खान (Salman Khan) वाले बिग बॉस (Big Bosss) से भी ऑफर आ चुका है। परन्तु उन्होंने अपनी ड्यूटी और व्यस्तता के चलते बिग बॉस के ऑफर को एक्सेप्ट नहीं किया। सचिन अतुलकर सोशल मीडिया में हमेशा छाए रहते हैं। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में बड़ा उत्साह रहता है। वे युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं, फिर चाहे वह पढाई हो, UPSC परीक्षा हो या बॉडीबिल्डिंग, हर फील्ड में सचिन का राज कायम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here