
File Photo Ctedits: Twitter
Mumbai: यदि आपने गोपी किशन, कृष्णा, बलवान, हेरा फेरी और दिलवाले मूवी देखी है, तो आप सुनील शेट्टी के बड़े फैन होंगे। बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्हे किसी परिचय की जरुरत नहीं है। अब तो सुनील शेट्टी के बेटे और बेटी भी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके है।
सुनील शेट्टी (Actor Sunil Shetty) का करियर बतौर एक्शन हीरो शुरू हुआ और उन्होंने बहुत सी हिट और सफल फिल्में (Successful Movies) की। सुनील शेट्टी ने बतौर एक्शन हीरो अपने करियर की शुरुआत करते हुए बाद में कॉमेडी फिल्मे भी की, जिनमे हेरा फेरी तो सबसे बड़ी हिट रही। इसके अलावा उन्होंने दडकन जैसी कुछ प्रेम कहानी वाली फिल्में भी की।
सुनील शेट्टी बतौर हीरो काफी हिट रहे। उन्होंने मैं हूँ ना फिल्म में शाहरुख़ खान के सामने विलेन का रोल भी किया। सुनील शेट्टी की सफलता के पीछे उनके पिता (Veerappa Shetty) का अहम् रोल रहा है। उनके पिता ने अपने समय में बहुत मेहनत की थी। सुनील शेट्टी एक साधारण से परिवार से संबंध रखते हैं।
सुनील शेट्टी के पिता (Father Of Sunil Shetty) एक सफाई कर्मी थे। यह बात खुद सुनील शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। सुनील शेट्टी के दिल में अपने पिता के प्रति बहुत सम्मान है। सुनील शेट्टी ने बताया कि उनके पिता जब 9 साल के थे, तब मुंबई आ गए थे।
यहां पर उन्होंने अपने लालन पालन के लिए सफाई का काम (Work as Cleaner) किया। वह होटलों में सफाई (Hotel Cleaning Job) का काम किया करते थे। सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता कभी भी अपने काम को लेकर शर्म महसूस नहीं करते थे। उनके पिता कहते थे कि जिस किसी भी काम को करो, हमेशा उस पर गर्व फील करो।
Such an adorable family picture of Sunil Shetty with wife , Mana and daughter, Athiya Shetty ! pic.twitter.com/b6WtmOuePt
— Radio Nasha (@RadioNashaIndia) July 5, 2016
सुनील शेट्टी के पिता जिन होटलों में सफाई कर्मी का काम करते थे, बाद में सफल होने के बाद सुनील शेट्टी के पिता वहां पर प्रबंधन का काम करने लगे और फिर पैसा कमा कर इन्हीं होटलों को उन्होंने खरीद भी लिया था। आज सुनील शेट्टी के पास होटल्स भी हैं।
Remembering Veerappa Shetty ji on his 4th death anniversary ..
RIP ..#VeerapaShetty #RIP pic.twitter.com/8Tp7NSLTCj— Suniel Shetty FC (@SunielShetty_FC) March 1, 2021
सुनील शेट्टी को एक कामयाब बिजनेसमैन भी माना जाता है। सुनील शेट्टी एक अभिनेता के रूप के फिल्मों में काम करते थे और वह होटल का बिजनेस (Hotel Business) भी चलाते हैं। उनके होटलों की एक बड़ी चैन (Hotels Chain) है। आपको बता दें की उनकी अधिकतर कमाई इन्हीं होटलों से होती हैं। अभिनेता तो वे अपनी दम पर बने और इतनी फिल्मे की।
Remembering Veerappa Shetty ji on his 4th death anniversary
RIP 🙏🙏…#sunielshetty Sir#VeerapaShetty Sir pic.twitter.com/Ha32qIx4yq— 🇰🇰 (@KRISHNA96338033) March 1, 2021
बताया जाता है की सुनील शेट्टी के पिता वीरपा शेट्टी (Veerapa Shetty) अपने बेटे सुनील की फिल्मों की शूटिंग के वक़्त कभी कभी वहीँ देखने के लिए सेट पर जाते थे और बहुत गर्व महसूस करते थे। उन्हें बेटे की फिल्मे देखना भी काफी पसंद था।
कुछ समय पहले ही खराब स्वस्थ होने की वजह से उनका स्वर्गवास हो गया था। उनके पहले बेटे सुनील शेट्टी ने पाने पिता की बहुत देख भाल और सेवा की थी। वे अपने पिता की सेवा करने के लिए कुछ समय के लिए फिल्मों से भी दूर हो गए थे।



