
Photo Credits: Twitter
Delhi: जब कोई बच्चा मुश्किल परिस्थितियों से जूझकर बड़े मुकाम को हासिल करता है, तो सबसे ज्यादा ख़ुशी उनके परिवार के सदस्यों को होती है और फिर उस शख्स को। सोचिये कोई युवा बच्चन में आर्थिक तंगी से जूझता है और जरुरी चीज़ों के लिए उसके परिवार के पास पैसे भी ना हो, उन सबसे यह निकलकर अपने देश की खेल टीम को रिप्रेजेंट करें, तो बड़ी हैरानी होती है।
उस शख्स ने कितनी मेहनत की होगी, यहाँ तक पहुँचने के लिए। यहाँ हम बात कर रहे हैं, भारत के क्रिकेट खिलाड़ी यश ढुल (Yash Dhull) के बारे में। वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से शुरू होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप (U-19 World Cup 2022) के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है।
यश ढुल की कप्तानी (Indian Captain Yash Dhull) में भारत की 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया हुआ। भारत के सेलेक्टरों ने बहुत ही मजबूत टीम बनाई है, जिसका कप्तान खुद एक शानदार बल्लेबाज है। वह बैट्समैन और कोई नहीं, बल्कि कप्तान बने यश ढुल हैं।
आपको बता दें की यश ढुल दिल्ली के खिलाड़ी हैं। यश ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 75.50 की औसत से 302 रन ठोककर अपना लोहा मनवाया था। दाएं हाथ का ये बल्लेबाज हाल ही में कोलकाता में बांग्लादेश अंडर-19 के खिलाफ ट्राई सीरीज खेला था, जहां तीन मैचों में वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन वे मुश्किल पिचों पर लम्बे वक़्त तक टिकने की काबिलियत रखते हैं। यही उन्हें एक योग्य बल्लेबाज बनाती है।
यश ढुल अब भारतीय अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान (U-19 World Cup Indian Team Captain) बन गए हैं। यश ने बचपन से ही मुश्किल परिस्थिति का सामना किया हैं और इसके बावजूद वो खुद को साबित करते हुए यहाँ तक ले आये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं की यश ढुल का घर उनके दादा की पेंशन से चलता है। उन्हें पिता विजय ढुल ने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए नौकरी तक छोड़ दी थी। आज भी उनका घर दादा जी चलाते हैं।
U19 Captain Yash Dhull with Indian White ball Captain 🤩💙@ImRo45 #RohitSharma pic.twitter.com/COtoQgYo0l
— ROHIT ARMY TN (@RohitArmy_TN) December 16, 2021
पिता विजय ढुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यश को अच्छे बैट दिलाने के लिए उन्होंने घर के खर्चों में कटौती तक करनी पड़ी। बेहद छोटी उम्र से ही यश को अपने घर के मुश्किल हालातों के बारे में पता है और इसलिए वो बड़े स्तर पर क्रिकेट खेलने के लिए पूरी लगन से कड़ी मेहनत करते रहे।
India U19 Captain Yash Dhull Batting 🔥🔥#Cricket #TeamIndia #IndianCricketTeam #YashDhull #U19CWC #U19WorldCup #CricketTwitter pic.twitter.com/u4ECvhqzq4
— World Cricket Live (@world_cric_live) December 19, 2021
बता दें की U-19 World Cup 2022 के लिए टीम इंडिया में जिन खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया गया है, उनके यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, एसके रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधु, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्य यादव (विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हंगरगेकर, वासु वत्स, विकी ओस्टवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान हैं। अब इस युवाओं पर देश को विश्व कप दिलवाने का जिम्मा हैं।
India announce ICC U19 World Cup 2022 squad, Yash Dhull to lead the side🏏
📸: BCCI#YashDhull #SKRasheed #ICC #U19CricketWorldCup #TeamIndia #U19CWC #U19WorldCup #SportsTiger pic.twitter.com/kVbiXRQzCF
— SportsTiger (@sportstigerapp) December 19, 2021
हाल हो में सीनिअर भारतीय क्रिकेट टीम का T20 वर्ल्ड कप में तो बहुत ही खराब प्रदर्शन था और टीम ने उथल पुथल भी मची। कप्तान विराट कोहली और BCCI हेड सौरभ गांगुली के बीच का सीन तो सुर्ख़ियों में रहा है। अब भारतीय क्रिकेट फैंस को भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के खिलाडियों से बहुत उम्मीदें है, की वह भारत की झूली में विश्व कप लेकर आएंगे।



