पड़ोसी देश पाकिस्तान में 2300 साल पुराना मंदिर खुदाई में मिला, यहाँ 2700 अनमोल चीजें भी निकली

0
1029
Temple Found in Pakistan
2300 year old rare treasure found during excavations in Pakistan, ancient Buddhist temple found in Swat. Other 2700 antique things found of Buddhist period in Pakistan.

Photo Credits: Twitter(@ImranKhanPTI)

Swat: भारत की आज़ादी और बटवारे में पहले पाकिस्तान वाला हिस्सा भारत में आता था। पाक के कई शहरों में बड़े बड़े और प्राचीन मंदिर और भारतीय संस्कृति की प्राचीन आर्कियोलॉजिकल साइट थी। बटवारे के बाद पाक सरकार ने इस प्राचीन धरोहरों पर कोई कहस ध्यान नहीं दिया और ना ही संभाला। आज भी पाक की धरती से इस भारतीय धरोहरों का निकलना निरंतर ज़ारी है।

विदेशी मीडिया के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है की उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में पाकिस्तानी और इतालवी पुरातत्वविदों के एक संयुक्त खोजी ग्रुप ने बौद्ध काल (Buddhist Period) के 2300 साल पुराने एक मंदिर की खोज (2300 Year Old Temple Found) कर ली है। इसके अलावा कुछ अन्य बेशकीमती कलाकृतियां भी खुदाई में प्राप्त हुई हैं।

यह मंदिर पाक में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले (Swat) में बारीकोट तहसील के बौद्ध काल के बाजीरा शहर (Bazira city) में मिला है। यह बाजीरा शहर कभी एक बौद्ध नगरी हुआ करती थी और बौद्ध धर्म का बहुत प्रचार हुआ था। इस मंदिर को पाकिस्तान में बौद्ध काल का सबसे प्राचीन मंदिर (Oldesht Buddhist Temple in Paklistan) बताया गया है।

इस खोजी ग्रुप के एक उच्च अधिकारी विदेशी मीडिया को बताया की पाकिस्तान और इतालवी पुरातत्वविदों ने उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान (Northwest Pakistan) में एक ऐतिहासिक स्थल पर संयुक्त रूप से खुदाई करने के दौरान बौद्ध काल के 2,300 साल पुराने एक मंदिर की खोज की है और इसके साथ ही साथ अन्य बेशकीमती सिक्के और कलाकृतियां भी हाँथ लग गई हैं।

स्वात में मिला यह मंदिर पाकिस्तान के तक्षशिला में मिले मंदिरों से भी पुराना बताया जा रहा है। इस बड़े मंदिर के अलावा पुरातत्वविदों ने बौद्धकालीन 2,700 से अधिक अन्य कलाकृतियां भी प्राप्त की हैं। जैसे की सिक्के, अंगूठियां, बर्तन और यूनान के राजा मिनांदर के काल की खरोष्ठी भाषा में लिखी सामग्री भी हासिल हुई है।

इतालवी जानकारों का कहना है कि स्वात जिले के ऐतिहासिक बाजीरा शहर (Ancient Bazira City) में खुदाई के दौरान और भी पुरातात्विक स्थल और चीज़ें मिल सकती हैं। पाकिस्तान में इटली के राजदूत आंद्रे फेरारिस ने मीडिया में कहा कि पाकिस्तान में पुरातात्विक स्थल विश्व के अन्न धर्मों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह एक इतिहासिक खोज है।

इससे पहले भी पाकिस्तान के स्वाट में प्राचीन काल की कलाकृतियां पाई गई थी। स्वाट में एक पत्थर के चट्टान पर बौद्ध कलाकृति खोजी गई थी। इस खबर को खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (PM Imran Khan) ने ट्वीट किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here