
Photo Credits: Twitter
Delhi: भारतियों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में एक नेपाल भी है। सबसे अच्ची बात यह है की नेपाल घूमना बहुत सस्ता पढता है। नेपाल जानें के लिए किसी वीसा की जरुरत नहीं होती है। नेपाल के काठमांडू में दुनिया का सबसे प्रसिद्ध और बड़ा भगवान् शिव का ज्योर्तिर्लिंग पशुपति नाथ मंदिर है। भरता से अनेक लोग हर साल, बल्कि हर महीने नेपाल घूमने और दर्शन को जाने हैं।
कई भारतीय नेपाल जाके दुनिया के सबसे ऊँचे शिखर माउन्ट एवेरेस्ट हिमालय पर चढ़ाई भी कर चुके हैं। एवेरेस्ट फतह करना कई पर्वतारोहियों का सपना होता है। ऐसे में भारतियों के लिए नेपाल जाने का सबसे सरल और सस्ता रुट सड़क मार्ग है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने नेपाल जाने वाले लोगों को नए साल से पहले खुशखबरी दी।
भारत की राजधानी दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू के बीच बस सेवा (Delhi-Kathmandu Bus Service) का शुभारंभ 15 दिसंबर से शुरू कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आपदा और महामारी के नियमों का पालन करते हुए बस सेवा फिरसे शुरी की गई। इसके तहत नेपाल जाने वाले यात्रियों को सभी सीटों पर बैठने की अनुमति होगी।
आपको जानकारी हो की मार्च 2020 यासे अब तक 21 महीने से यह बस सेवा बंद थी। भारत सरकार ने बस सेवा के लिए अनुमति दे दी है। नेपाल आने जाने वाले लोग पिछले कई महीने से बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। ज्ञान हो की बहुत से नेपाल के नागरिक भी भारत में रहते हैं और यहाँ नौकरी या व्यवसाय करते हैं।
नेपाल (Nepal) में भी बहुत से भारतीय रहते और आते जाते हैं। कई लोगो की शादियां भी आपस में होती है। भगवान् राम और माता सीता की शादी का भी त्यौहार मनाया जाता है। भगवान् राम ने नेपाल नरेश की बेटी माता सीता से विवाह किया था।
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के अधिकारी के अनुसार, यात्रियों को वैक्सीन का सर्टिफिकेट और कोविड की नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अपने पास रखना जरुरी है। रिपोर्ट यात्रा के दिन से 72 घंटे पहले की होनी चाहिए। अगर यात्री इन दस्तावेजों को अपने पास नहीं रखेगा तो उसे यात्रा की अनुमति नही दी जाएगी।
Delhi-Kathmandu (Nepal) bus service, resumes from Dr Ambedkar Stadium Terminal, Delhi Gate, New Delhi. The bus service was suspended due to #COVID19; it will be operated on the previous pattern, however, the latest MHA guidelines of COVID protocol shall be followed. pic.twitter.com/ETjKq64MYN
— ANI (@ANI) December 15, 2021
अगर खर्चे की बात करें तो दिल्ली से काठमांडू जाने के लिए बस को 1,167 किमी का सफर तय करना होता है। दिल्ली से काठमांडू जाने के लिए यात्रियों को 2,800 रुपये किराया देना होगा। पहले इसका किराया 2,300 रुपये था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। नेपाल (India To Nepal) जाने के लिए दिल्ली से यह बस Dr Ambedkar Stadium Terminal, Delhi Gate, New Delhi से मिलेगी।
Delhi-Kathmandu (Nepal) bus service, resumes from Dr Ambedkar Stadium Terminal, Delhi Gate, New Delhi. The bus service was suspended due to #COVID19; it will be operated on the previous pattern, however, the latest MHA guidelines of COVID protocol shall be followed. pic.twitter.com/Bxd1P5Nm0p
— Daily Excelsior (@DailyExcelsior1) December 15, 2021
बस का स्टापेज उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, फैजाबाद (अयोध्या) और नेपाल के मुगलिंग (Mugling) रहेगा। दिल्ली से यह बस सेवा सप्ताह के 3 दिन अर्थात सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मिलेगी। नेपाल के काठमांडू से दिल्ली लौटने के दौरान यह बस मंगलवार, गुुुरुवार और शनिवार को मिलेगी। बस सोनौली (भारत-नेपाल सीमा) पर भी चेक पोस्ट के लिए रुकेगी। अब आप दिल्ली से सीधे नेपाल जा और आ सकते हैं।



