यह अंतरिक्ष में चलने वाला कोई यान नहीं, बल्कि Mahindra का ट्रैक्टर है, जाने इनकी खूबियां

0
36729
Mahindra New Tractor
Mahindra-owned Pininfarina designs an ubercool tractor pics goes viral. The tractor has been designed around a high-comfort, high-safety cab, and it is ready for electric traction accordingly to the New Holland Clean Energy Leader strategy.

Photo Credits: Twitter(@HTAutotweets)

Bhopal: बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वाहन की फोटो बहुत वायरल हो रही है। इस वाहन को लोग आधुनिक जमाने का वाहन बता रहे है, तो कुछ लोग इसे चाँद पर चलते वाला मूनरोवर कह रहे हैं, तो कुछ लोग सेटेलाइट यान बता रहे हैं। परन्तु यह सब बातें गलत हैं। असल में यह इसी धरती के लिए एक कंपनी द्वारा बनाया गया वाहन है।

अब दुनिया भर में स्मार्ट टेक्नॉलाजी का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है। स्मार्ट मोबाइल, स्मार्ट गैजेट्स, स्मार्ट कार के बाद अब स्मार्ट ट्रैक्टर भी आने लगे हैं और लोगों की भारी डिमांड में है। आने वाले समय में खेती के लिए पुराने ट्रेक्टर के जगह नए आधुनिक ट्रेक्टर जरूर ले लेंगे। कुछ तो पेट्रोल और डीसल के बजाये इलेक्टिक से भी चलेंगे। जो इस वक़्त सबसे सस्ता ईंधन मन जा रहा है।

अभी आप जिस याननुमा गाडी को देख रहे हैं, वो कोई अंतरिक्ष में चलमे वाला कोई यान या चांद पर चलने वाला मूनरोवर (Satellite Rover) नहीं है। यह वाहन महिंद्रा कंपनी (Mahindra Company) का एक नया ट्रैक्टर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हमेशा ही किसानों के फायदे के लिए एक से बढक़र एक ट्रैक्टरों का निर्माण किया है।

बता दें की इस ट्रैक्टर को पिनइंफरीना (Pininfarina) ने बनाया है, जो महिंद्रा के मालिकाना हक वाली ही कंपनी है। बता दें कि पिनइंफरीना ने ये ट्रैक्टर न्यू हॉलेंड ब्रांड (New Holland Brand) के लिए बनाया है। यहां पर हम आपको स्ट्रैडल कॉन्सेप्ट ट्रैक्टर की खास विशेषताएं बता रहे हैं।

पिनइंफरीना कंपनी (Pininfarina Company) का असल काम कारण बनाने है है और यह आधुनिक ट्रैक्टर्स (Modern Tractors) भी बनाती है। पिनइंफरीना कंपनी की बतिस्ता नाम की कार बहुत जल्द मार्किट में आने वाली है। यह अध्भुत दिखने वाला ट्रैक्टर लोगो को बहुत भा रहा है। इसका नाम स्ट्रैडल है और ये एक कॉन्सेप्ट ट्रैक्टर (Straddle Concept Tractor) है, कंपनी ने फिलहाल इसे वाइनयार्ड के लिए बनाया है।

इस ट्रैक्टर स्ट्रैडल (Straddle Tractor) का कॉन्सेप्ट डिजाइन देखने ही बन रहा है। देखने में यह किसी अंतरिक्ष यान या मूनरोवर जैसा है। इसके केबिन को काचं के गोल हिस्से से घेर कर कवर किया गया है। इसके केवन में लगी कांच की खिड़की से सामने का पूरा द्रश्य दिखाई देता है।

दूसरे एंगल से देखने पर यह किसी स्पोर्ट्कार जैसा भी दिखाई देता है। इसका स्टीयरिंग सिंगल फ्रेम पर लगाया गया है और सीट बहुत कम्फर्टेबल बनाई गई है। इस कॉन्सेप्ट ट्रैक्टर पर चढ़ने के लिए मजबूत घातु की कई प्लेट्स लगाई गई हैं। यह ट्रैक्टर कब लांच होगा और इसकी कीमत क्या होगी इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हुई है।

अभी ये ट्रैक्टर कॉन्सेप्ट के दौर पर है, लेकिन अभी से ही इसका लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। इसकी तकनीकी जानकारी के बारे में ज्यादा पता नहीं चल पाया है, हालांकि न्यू हॉलेंड ने ये पुष्टि कर दी है कि नया ट्रैक्टर इलेक्ट्रिक पावर से चलेगा और इसके काफी आधुनिक और असरदार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here