गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए बिना आँखे बंद किये 1 घंटे तक सूर्य को देखा, जाने फिर क्या हुआ

0
1041
MS Varma Record
Mathura man sets record by staring at sun for over an hour without blinking, MS Verma is Retired Deputy Commissioner Mathura. A 70-year-old retired govt officer Mr MS Verma has made a record of seeing the sun for straight 1 hour without blinking.

Photo Credits: Twitter Post Crap

Mathura: हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और कई रिकार्ड धारक भरे पड़े हैं। कई लोग गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज़ करवाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। ऐसे में एक और जानकारी मिली है। इस शख्स ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए ऐसा काम किया की आप वह करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा से आने वाले एमएस वर्मा ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है, जो किसी और के लिए कर पाना बहुत ही मुश्किल है। वर्मा ने लगभग 1 घंटे तक सूर्य को देखते रहने का रिकॉर्ड कायम किया है। आपको यह जानकार हैरानी होगी की 1 धंटे तक सूर्य को देखने के मिशन में उन्होंने अपनी पलकें एक बार भी नहीं झपकी।

एमएस वर्मा ने यह साहस भरा कार्य ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन की टीम और सरकारी चिकित्सक की मौजूदगी में किया और रिकॉर्ड कायम कर लिया। अब उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने के लिए तैयार है। ऐसे में यह एक अनोखा रिकॉर्ड होगा, क्योंकि सामान्य इंसान तो मरे कुछ सेकंड भी सूरज की तेज़ रौशनी के सामने नहीं देश सकता है। फिर 1 घंटे तक बिला आँख बंद किये रहना किसी के बस की बात नहीं है।

बताया गया है की सूर्य के साथ लगभग 1 घंटे तक नज़ारे गड़ाने के दौरान भी उनकी आंखें सामान्य है और वह पूरी तरह ठीक और स्वस्थ है। वहां उपस्थित सभी लोग एवं नेतागण उन्हें बधाई भी दिए। ऐसा करने की हिम्मत किसी में भी नहीं है। थोड़ी सी धूप आंखों पर पड़ने के बाद हमारी आंखे बंद हो जाती हैं, ऐसे में 1 घण्टे तक सूर्य को देखना हमारे लिए बेहद ही ज़ादा मुश्किल भरा है।

बता दें की वर्मा की उम्र 70 वर्ष है और इस उम्र में आंखों की रोशनी अक्सर कमज़ोर हो जाती है। इस उम्र के पड़ाव में धुंधला दिखाई देना और मोतियाबिंद आम बात हो गई है। इनके उलट एमएस वर्मा (MS Varma) के साथ ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने मीडिया में बताया कि वह बेटे 25 सालों से अपने गुरु की प्रेरणा और मार्गदर्शन से इस कार्य को लगातार कर रहे हैं।

उस काम को करने में उन्होंने थोड़ी प्रैक्टिस भी की है। सबसे पहले उन्होंने दीपक की जलती लौ से नजरों को लगातार मिलाने का अभ्यास किया। फिर उन्होंने सूर्य को सामान्य खुली आंखों से देखने का अभ्यास किया और आज उन्होंने इसने समय तक यह काम कर दिखाया। उन्होंने 1 घंटे तक बिना पलकों को झपकाए लगातार सूर्य को देखते रहने (Continuous watching to sun) का कारनामा करके रिकॉर्ड बनाया।

बता दें की इससे पहले 21 जनवरी 2019 को प्रदीप बेलगावी ने 10 मिनट तक बिना पलकों को झपकाए सूर्य को देखते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। परन्तु अब वर्मा के रिकॉर्ड कायम करने के बाद लोग उन्हें प्रेरित कर रहे हैं कि वह गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड (Guinness World Record) में अपना नाम दर्ज कराएं।

https://twitter.com/sanatanpath/status/1466363963210272783

बता दें की वर्मा मथुरा के रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर है। उन्होंने (MS Verma) यह चैलेंज किया है कि इस दुनिया में कोई भी व्यक्ति उनसे कभी भी मुकाबले के लिए तैयार हो सकता है। वर्मा ने बताया कि मैं अभ्यास के लिए जो योग भी करता है। वैसे तो सूर्य को बिना पलकें झपकाए 1 घंटे तक देखने का रिकॉर्ड एम एस वर्मा ने अपने नाम दर्ज करा लिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here