बेरोजगार युवा को नौकरी नहीं मिली, फिर इस तरकीब की बदौलत मात्र 3 घंटे में मनचाही जॉब मिल गई

0
674
Haider Malik Job
Job seeker Haider Malik pitches outside Canary Wharf Station and gets interview within hours and get job. Haider Malik stuck QR codes on the placard linking his CV and LinkedIn profile.

Photo Credits: Twitter(@mywestldn)

Delhi: दुनिया में कोई भी शख्स बेरोजगार (Unemployed) नहीं रहना चाहता है। उसके हालात और पास्ट में की गई कुछ गलतियां उसे बेरोजगार बना देती है। कभी कभी तो एक काबिल शख्स को भी कही काम नहीं मिल पाता है। ऐसे में उसके पास हताश होकर शांत बैठने के अलावा कुछ नहीं सूझता है। परन्तु इसके उलट कुछ लोग नौकरी ना मिलने के बाद भी कुछ ऐसा कर गुजरते हैं की वह अन्न लोगो को प्रेरणा देने का काम करता हैं।

अब जो बेरोजगार है या कभी रहा है, वही जानता है की यह समय कितना कष्टदायक होता है। काम ना मिलने के चलने ना भूख लगती है और ना नींद आती है। नौकरी हासिल करने के लिए बढ़े लिखे बेरोजगार युवा (Unemployed Graduate) न जाने कितने प्रयास करते हैं। इसके बाद भी उन्हें नौकरी (Job) नहीं मिलती है।

यदि आप जॉब की तलाश में हैं और आपको कहीं भी नौकरी नहीं मिल रही है, फिर अचानक से आपको सबसे अच्छी मनपसंद जॉब का ऑफर (Job ऑफर Offer) आ जाए, तो आप पहले तो हैरान होंगे और फिर खुश हो जायेंगे। ऐसा ही एक शक्श के साथ हुआ है। हालाँकि उसकी एक अनोखी तरकीब काम आई।

बता दें की विदेशी मीडिया में यह खबर देखे और बताई गई है की लंदन के रहने वाले एक युवक (London Youth) के साथ एक अनोखी बात हुई। उसे नौकरी नहीं मिल रही थी और वह जॉब पाने के लिए बहुत ही ज्यादा पैशनेट था। फिर उसने ऐसा काम किया, जिसके बारे में कई लोग सोच भी नहीं सकता।

लंदन के 24 साल के इस बेरोजगार युवक ने नौकरी हासिक करने के लिए एक एक शानदार आईडिया (Unique Idea) लगाया। यह युवक अपने हाथ में रेज्यूम और एक तख्ती लेकर मेट्रो स्टेशन (Canary Wharf Tube station) पहुंच गया। इस यूनिक आईडिया की वजह से केवल 3 घंटे में युवक को बड़ी नौकरी हासिल हो गई। इसके अलावा वह नौजवान सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। इस शख्स की कहानी और जस्बा लोगो को प्रेरणा दे रहा है।

इस 24 साल के युवा शख्स का नाम हैदर मलिक (Haider Malik) है। यह बीते कई महीनों से नौकरी की तलाश में था। हैदर एक फर्स्ट क्लास पास ग्रेजुएट बाँदा है। उसने जूम कॉल के माध्यम से बहुत सारे इंटरव्यू दिए, फिर भी उन जॉब नहीं मिली। इसके बाद वह थोड़ा हताश हुआ और नौकरी पाने के तरकीब लगाने लगा।

फिर उसने एक अलग प्रयास करने की ठानी और स्टेशनरी की दुकान से एक बोर्ड खरीदा, इस पर उन्होंने अपने रिज्यूम (Resume) और लिंक्डइन प्रोफाइल का क्यूआर कोड (LinkedIn Profile QR codes) लगा दिया, जिससे लोग उनका रिज्यूम और लिंक्डइन प्रोफाइल को एक्सेस कर पायें।

हैदर ने बोर्ड पर लिखा कि उन्हें जॉब की जरूरत है वह सुबह 7 बजे ही Canary Wharf मेट्रो स्टेशन पहुंच गया। जब वह मेट्रो स्टेशन (Metro Station) पर जॉब वाला बोर्ड लेकर खड़े थे, तो शुरुआत में काफी लोगों ने उन्हें अपना कार्ड भी दिया था। कई लोगों ने उन्हें काल भी किय और उनकी तस्वीरें भी ली गई। यह तस्वीरें सोशल मीडिया में भी वायरल हुई। फिर मलिक महज़ तीन घंटे में इंटरव्यू के लिए एक ऐसा कॉल आया, जो उनकी ड्रीम जॉब थी। वह हैरान रह गया।

हैदर ने एक विदेशी मीडिया प्लेटफार्म को बताया कि 9.30 बजे के पास पास उन्हें एक मैसेज आया। इस मैसेज में उन्हें कैनरी व्हार्फ ग्रुप में ट्रेजरी एनालिस्ट की पोस्ट के लिए इंटरव्यू का ऑफर था। इसके बाद वह ऑफर में दिए गए तय समय पर वहां पहुँच गए। हैदर ने बताया कि दो राउंड के इंटरव्यू के बाद उनको वह जॉब मिल गई। उनका यह अनूठा प्रयास सफल हुआ।

हैदर मलिक कहना है की उनको जॉब खोजने का यह यूनिक आइडिया (Job Searching Unique Idea) अपने पिता महमूद मलिक से मिला था। उनके पिता बचपन में ही ब्रिटेन आ गए थे। उनके पिता ने ही इस तरह से नौकरी खोजने का रास्ता बताया।

हैदर को शुरु में तो कुछ अटपटा लगा और वह खाली हाथ भी खड़े थे। इसके बाद अपने बैग से CV निकालकर वहां से गुजरने वाले लोगों को वह गुड मॉर्निंग, हाय-हेलो करने लगे। कुछ लोग हँसे भी और कुछ ने उनके जस्बे की तारीफ भी की। कुछ ने उनकी फोटो भी ले ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here