
Photo Credits: Twitter
बालाकोट हमले के बाद भारतीय सीमा में घुस पैठ करने वाले पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मिग-21 बाइसन से मार गिराने वाले इंडियन वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को भारत सरकार शीर्ष सैन्य सम्मान से सम्मनित कर सकती है। विग कमांडर अभिनंदन को भारत सरकार वीर चक्र से सम्मानित कर सकती है।
इसी के साथ जिन पायलटों ने बालाकोट में आतंकी संगठनों को पूरी तरह मार गिराया था, उन सभी को वायु सेना मेडल से सम्मानित किया जा सकता है। 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर आतंकवादी हमला करने में कामयाब हो गए थे, इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।
इस हमले का पलटवार करने के लिए 13 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी कैंप को मार गिराने का निशाना बनाया था। अशांति फैलाने वाला पाकिस्तान हमले से बौखलाए कर दूसरे दिन भारतीय सीमा में घुसने का सम्भव प्रयास किये लेकिन भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग-21 से पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को डॉगफाइट में Control रेखा के पास मार गिराया था।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार अब भारत सरकार विंग कमांडर अभिनंदन को उनके काम को प्रोत्साहित करने के लिए वीर चक्र से सम्मानित करने वाली है। इसी के साथ जिन पायलटों ने बालाकोट में घुसकर आतंकी कैंपों को मार गिराया था, उनमें से 5 सर्वक्षेष्ठों पायलटों को वायु सेना मेडल से सम्मानित किया जा सकता।
Vir Chakra likely for Abhinandan Varthaman: The man who took down PAF’s Fighting Falcon and proved IAF’s air dominance
The more the neighbours crack Tea Cup Jokes 😂 The more glory he gets! #AbhinandanVarthaman @IAF_MCC 🇮🇳 pic.twitter.com/iNpUOk5g8P
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) August 8, 2019
अभिनंदन ने पूरे विश्व में मिग-21 बाइसन विमान से F-16 को ध्वस्त कर ऐतिहासिक जीत हासिल करके इतिहास रच दिया था। विंग कमांडर अभिनंदन ने जब मिग-21 से पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था उसके कुछ सेकेंड के बाद उनका विमान भी दुर्घटना का शिकार हो गया था और जिसके चलते उन्हें विमान से कूदना पड़ा। विंग कमांडर अभिनंदन का विमान क्षतिग्रस्त होने से अभिनन्दन गलती से पाकिस्तान की सीमा में कूद गए थे।
जिसके बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था। जब सभी को पता चला कि अभिनन्दन जीवित है और पाकिस्तान ने उसका एक Video जारी कर दिया था, जो मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो गया था, जिसके चलते अतंरराष्ट्रीय दबाव के बाद ही पाकिस्तान ने उन्हें रिहा कर दिया था और वह अपने स्वदेश वापिस सही सलामत लौट आये थे। उनकी वीरता को देखकर सरकार उनको वीर चक्र से सम्मानित कर सकती है।



