
Photo Credits: Viral Images from Social Media
Begusarai: आपको सुना होगा की लोग प्यार में क्या क्या कर जातें है। जो लोग प्यार में होते हैं और अगर आंका प्यार सच्चा है, तो वे उसे मंजिल तक पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते है। उन्हें किसी भी देश की सरहदें नहीं रोक सकती हैं। प्यार किसी भी भाषा, धर्म, जात-पात और सरहद की फ़िक्र नहीं करता है।
ऐसा कई बार देखा गया है की अचानक हुई जान पहचान, प्यार में बदल जाती है और शादी के बंधन में बांध जाती है। एक और प्यार की कैटेगरी है, जिसे पहली नजर का प्यार कहते है। यह पहली नज़र का प्यार क्या चीज़ है, इसे आप बिहार के इस हाल ही में हुए किस्से को जानकर समझ जायेंगे।
बिहार के गांव के लोगो में उत्साह
एक किस्सा बिहार (Bihar) के बेगुसराय (Begusarai) जिले में घटित हुआ है। यहाँ पर एक फ्रांसीसी दुल्हन (French Bride) को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और लाइन लगने लगी। अब वह दुल्हन भी विदेशी थी और कहानी भी बड़ी रोमांचंकारी रही।
यह किस्सा मैरी लोरी हेरल नाम की फ्रांस की राजधानी पेरिस में रहने वाली एक लड़की का है। मैरी लोरी हेरल (Marie Laure Harel) ने भारत में अपने प्रेमी के गांव कठरिया आकर उसी से शादी की। हाल ही में संपन्न हुई इस शादी की फोटोज पूरे सोशल मीडिया पर वायरल है। इन तस्वीरों के आने के बाद से ही इन्हे काफी पसंद किया गया। गांव में ही हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई इस शादी ने जमकर सुर्खियां बटोर रही है।
एक हिंदी अख़बार की वेबसइट में आई खबर में बताया गया है की बिहार के कटहरिया निवासी रामचंद्र साह के पुत्र राकेश कुमार (Rakesh Kumar) की होने वाली बहू, जिस वक़्त गांव (Village) के रास्तों से अपने परिवार के साथ आई, यह बात आंग की तरह गांव और आस पास फ़ैल गई। तो दूर दराज़ से लोगों आ आना चालू हो गया।
विदेशी बहू के दीदार के लिए भीड़ लग गई
विदेशी दुल्हन (Forigen Bride) को देखने के लिए गांव वालों में जमकर उत्साह रहा और उनके दीदार के लिए लाइन लगी रही। जब यह शादी हो रही थी, तब लोग शादी की रस्मों के दौरान देशी दूल्हे और विदेशी दुल्हन (Indian Groom and Forigen Bride) को देखने में व्यस्त रहे। कुछ लोग तो पंगत का खाना चखना भी छोड़ दिए।
बिहारी लड़का लाया फ्रांसीसी दुल्हन, खाना-पीना छोड़ लड़की देखने पहुंचे लोग। बेगूसराय के राकेश से फ्रांस की मेरी को हो गया प्यार pic.twitter.com/DUfC9WOIQI
— sanatanpath (@sanatanpath) November 23, 2021
सूत्रों द्वारा बताया गया है की राकेश की पत्नी बनी मेरी का पेरिस में खुद का बिजनेस है। ऐसे में मेरी के व्यवसाय में कोई नुक्सान न हो, इसलिए अगले हफ्ते दूल्हा और दुल्हन दोनों पेरिस चले जाएंगे। मतलब अपना बिहारी बाबू अब पेरिस में गुल खिलायेगा भैया।
राकेश दिल्ली में रहकर टूरिस्ट गाइड का काम करता था
अब ऐसे में दूर दूर से लोग अपने दूल्हे राजा को लगातार बधाई देने के लिए उनके घर आ रहे हैं। दूल्हे राकेश के पिता ने लोकल पत्रकार को बताया की उनका बेटा दिल्ली में रहकर टूरिस्ट गाइड का काम करता था। इस काम के चलते वह पूरे भारत के टूरिस्ट स्थानों में जाया करता था।
फिर अपने काम के दौरान राकेश की मुलाकात उनकी मेरी से हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर मेरी के कहने पर तीन साल पहले राकेश भी पेरिस गया था और वहां पर वो मैरी के गारमेंट बिजनेस में उसका साथ देने लगा। दोनों ने शादी करने का मन बना लिया था। इसकी सुचना जब मैरी के परिवार वालों को लगी, तो वे भी दोनों की शादी करवाने के लिए तत्काल तैयार हो गए।
Love Above Everything! French Girl Comes All The Way To India With Family To Marry Boy From Bihar's Begusarai pic.twitter.com/2V2SOhrOTf
— sanatanpath (@sanatanpath) November 23, 2021
दूल्हे राकेश के पिता ने बताया कि उनकी बहू मेरी को भारत की संस्कृति और रीती रिवाज़ से इतना प्यार था कि उसने हिंदुस्तान आकर ही हिंदी परंपरा से शादी करने का फैसला किया। फिर यह विवाह गांव में संपन्न करवाया गया। गांव के अलावा यह बात आस पास भी फ़ैल गई और लोगो को पहले तो यकीन नहीं हुआ, तो वे देखने आ गए।



