
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के एक इंजीनियर मोहित अरोड़ा (Mohit Arora) आजकल छाए हुए है। मोहित अरोड़ा पेशे से एक केमिकल इंजीनियर (Engineer) हैं और उनकी पत्नी महक (Mahak) कॉस्मोलॉजिस्ट है।
इन दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों पति-पत्नी मिलकर प्रति माह लगभग 1,25,000 रुपये कमा लेते थे। उनका जीवन यापन अच्छे से हो रहा था। उनको पैसों की कोई कमी नहीं थी और जॉब चल रही थी।
फिर भी नौकरी करते हुए उन्हें वह संतुष्टि नहीं मिल पा रही थी, जिसकी उन्हें तमन्ना थी। उनका सपना खुद का एक बिज़नेस (Own Business) खड़ा करने और बॉस बनने का था। यह जोड़ा कम निवेश में कोई अच्छा बिजनेस शुरू करने का मन बनाने लगा।
इन दोनों के पास दो विकल्प थे। पहला ऑब्शनएक सैलून खोलते का था और दूसरा स्ट्रीट फूड स्टॉल शुरू करने का था। सैलून का कोई भी तजुर्बा दोनों का नहीं था, परन्तु मोहित काफी अच्छा खाना बना लेते थे।
सैलून खोलने में समस्या यह थी की इसमें पैसा ज्यादा लग रहा था, जबकि फ़ास्ट फूड स्टॉल (Fast Food Stall) के लिए बहुत ज्यादा पैसों की जरुरत नहीं थी। ऐसे में उन्होंने फूड स्टोर का व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। फ़ूड के बिजनेस में लागत भी कम और रिस्क भी कम था। फ़ास्ट फ़ूड अगर अच्छा है, तो लोग खा ही लेते हैं।
दोंनों ने अपनी-अपनी कॉर्पोरेट कंपनी की जॉब छोड़ी
अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करने के लिए दोंनों ने अपनी-अपनी कॉर्पोरेट कंपनी की जॉब छोड़ दी। फिर भी उन्होंने अपनी कंपनी को बता दिया था कि यदि उनका बिज़नेस सफल नहीं रहा, तो वह 6 महीने बाद वापस काम पर लौट आएंगे। ऐसे में पढ़े लिखे कपल के पास एक अन्न ऑब्शन भी था। यही फायदा है पढाई-लिखाई का की समझदारी अपने आप आ जाती है।
हो गई फ़ूड स्टाल द बॉस कैफे की शुरुआत
इस जोड़े (Delhi Couple) ने साल 2019 में दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-7 के पास अयोध्या चौक में एक जगह पर वीकेंड फूड स्टॉल शुरू कर दिया, जिसे नाम ‘द बॉस कैफे’ (The Boss Cafe) नाम दिया था। उन्होंने सबसे पहले अपने इस फूड स्टॉल पर केवल दो डिश रखीं थी। एक सोया चाप और दूसरा मोमोज़। दोनों पति पत्नी दिल्ली में लोगो को बताते है की उन्होंने फूड स्टॉल पर केवल 50 हजार रुपये ही इन्वेस्ट किया था। बिज़नेस के लिए पैसा जुटाना और उसे चलाने के अलावा अन्न दिक्कतें थीं।
दोनों ने स्कूटर गैराज के एक छोटे से शेड में अपने स्टॉल की शुरुआत की थी। ऐसे में इनके पास कस्टमर्स को बैठाने की जगह नहीं थी और न ही ऊपर कोई शेड थ।, जिससे गर्मी और बारिश में सुविधा हो सके। फिर भी किसी तरह से दोनों ने काम शुरू किया। अब फ़ूड स्टाल पर महक बैठा करती थी, तो कई बार लोगों के कुछ भद्दे कमेंट भी कहे गए। जिन्हे उन्होंने नज़रअंदाज़ किया।
नेगेटिव ख़याल इग्नोर करके काम पर ध्यान दिया
महक एक अख़बार को बताती है की हम बस यही सोचते थे कि फ़ूड बिजनेस (Food Business) नहीं चलेगा और स्टॉल बंद करना पड़ेगा। फिर भी नेगेटिव ख़याल आने के बावजूद हमने अपना पूरा ध्यान केवल स्टॉल चलाने पर लगाया।
महक ने कहती है की उनके पति मोहित को खाना बनाना बहुत पसंद है। वह खाने को लेकर काफी प्रयोग और नए नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं, जैसे तंदूरी मसाले के साथ नूडल्स बनाना, तो अजीब मोमोस बनाना। ऐसे में उन्हें आईडिया आया की कुछ अलग स्पेशल डिसेज बनाई जायें और उससे लोगो को अवगत करवाया जाये।
उनकी नई डिश तंदूरी चाउमीन (Tandoori Chow Mein) चल निकली
कुछ अलग बनाने की चाहत से उन्होंने चाउमीन में शानदार तंदूरी फ्लेवर ला दिया। यह बड़ी ही लज़ीज़ डिश निकली और उनके स्टॉल पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली तंदूरी चाउमीन का शुभारम्भ हुआ। इस डिश में उनके घर का बना तंदूरी मसाला सबसे खास है।
कैसे बनाई जाती है तंदूरी चाउमीन (Tandoori Noodles Recipe)
इसे बनाने के लिए सबसे पहले सब्जी फ्राई करने के बाद उसमें उबले हुए नूडल्स और अन्य चीज़े डाली जाती है। दिर नूडल्स उबाल जाने के बाद तंदूरी फ्लेवर के लिए इसमें छोटी कटोरी में जला हुआ कोयला रखा जाता है, जिसे कोयले का धुंगाड़ लगाना कहते है।
नूडल्स के बीच छोटी कटोरी में जला हुआ कोयला रखकर, उसमे ऊपर से बटर डालते हैं और फिर इसे ढककर थोड़ा समय देते हैं। बटर, मसाला और धुआं, नुडल्स में एक ज़बरदस्त तंदूरी फ्लेवर पैदा कर देता है। ‘The Boss Cafe’ में एक तंदूरी नूडल्स की प्लेट की कीमत 100 रुपये है, जो दिल्ली के लोगो को अपना दीवाना बनाये हुए है। आज ‘Tandoori Chowmein Rohini’ वाला काफी फेमस है।
दोनों का यह बिज़नेस चल निकला
इन दो डिशेस के अलावा अब वे बेक्ड चीज़ पास्ता, चिली पोटैटो, स्प्रिंग रोल्स और अन्न से फ़ास्ट फूड भी सर्व करते हैं। फिर दोनों का यह बिज़नेस चल निकला और लोग आने लगे। परन्तु महामारी और आपदा काल के चलते लॉकडाउन लग गया। वह बुरा समय बी जैसे तैसे निकल गया और आज डेली 100 से ज्यादा ग्राहक स्टॉल पर आते हैं।
The Boss Cafe ki Famous Tandoori Chow Mein Khai kya? Delhi me Rohini me is Food Store ki baat hi alag hai. pic.twitter.com/RAAigONLFF
— sanatanpath (@sanatanpath) November 17, 2021
अगर इनकी इनकम की बात करें, तो वे एक अख़बार को बताते हैं की वे अभी के समय में तीन लाख रुपये हर महीना कमा रहे हैं। वे कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए खाने की शुद्धता और उनकी सही कीमत का पूरा ख्याल रखते हैं। उनकी डिशेस के रेट अधिक नहीं रखे गए हैं। भविष्य में इस दंपति (Couple) का मन खुद का एक रेस्टोरेंट शुरू करने का है। जिसके लिए वे प्लानिंग भी कर रहे है।



