बैचलर चंदू रियल लाइफ में हैं शादीशुदा, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं उनकी पत्नी

0
782
Chandu Chaiwala Comedy
Stand-up Comedian Chandan Prabhakar family aur lifestyle in Hindi. The Kapil Sharma Show fame Chandu Chaiwala real named as Chandan Prabhakar luxary life.

File Photo Credits: Chandan Prabhakar on Twitter

Mumbai: आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हंसना और खुश होना भी बहुत जरुरी है और किसी को हँसाना भी सबसे बड़ा और मुश्किल काम है। किसी को हँसाना एक बहुत बड़ा टेलेंट है। अभी के समय में आप जिसको भी देखेंगे वो किसी न किसी वजह से दुखी और व्यस्त है। कुछ लोग ऐसे भी है, जो किसी के भी चेहरे में मुस्कान ला सकते हैं।

चंदन प्रभाकर का नाम भला ही आपने नहीं सुना हो, लेकिन द कपिल शर्मा शो में चंदू का किरादर आपने जरूर देखा होगा। चंदू अपनी कॉमेडी और सही टाइमिंग के लिए काफी फेमस हैं। कपिल शर्मा शो में उनकी एंट्री होते ही लोग उनका शानदार तरीके से स्वगात करते हैं। चंदू आज एक सफल मुकाम है खड़े है और जो भी हैं, अपनी कड़ी मेहनत के बल पर हैं।

कपिल शर्मा शो में वे चंदू चाय वाले का किरदार निभाते हुए देखे आते हैं, लेकिन उनकी असल जिंदगी इससे बिल्कुल जुदा है। वे रियल लाइफ में एक लग्जरी जीवन जी रहे हैं। बता दें की वे एक शानदार बंगले में रहते हैं। उनका अच्छा परिवार है। कॉमेडी करने वाले चंदू अर्थात चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) की लाइफस्टाइल देखकर लोग हैरान हैं।

बता दे की कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में आने वाले कई सारे किरदार फेमस हो चुके है। जैसे दादी-नानी और बुआ वाला किरदार तो लोग बार बार देखते हैं। इस शो का एक और किरदार लोगो को बहुत भाता है।

चंदन प्रभाकर जिन्होंने कपिल के नौकर और बाद में चाय वाले (Chandu Chaiwala) का किसदार निभाया है, लोगो द्वारा बहुत सराहा गया है। चंदन शो में अधिक समय के लिए नहीं आते, लेकिन उनकी और कपिल की कॉमेडी और बातचीत लोगो को बहुत हंसाती है। लोग उनके पुराने वीडियो भी देख देख कर आज भी हँसते है।

कॉमेडियन चंदन प्रभाकर कई सालों से ‘द कपिल शर्मा शो’ के माध्यम से लोगों को हंसा रहे हैं। यह एक कॉमेडी शो है, जिसे आप सभी देखा करते है, फिर चाहे रिपीट टेलीकास्ट ही क्यों न हो। आपको बता दें की चंदू के परिवार (Chandu Family) में ही बड़ा हंसमुख माहोल है।

चंदन एक खुशहाल शादीशुदा आदमी हैं, जिन्होंने 2015 में नंदिनी खन्ना (Nandini Khanna) से शादी की थी। उनकी अद्विका (Advika) नाम की एक बेटी भी है। चंदू सोशल मीडिया पेज पर हमेशा अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। चंदन की शादी साल 2015 में नंदिनी खन्ना से हुई। नंदिनी दिखने मेंं बेहद खूबसूरत हैं। चंदन की पत्नी (Chandan Prabhakar Wife) की तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट देख सकते है।

चंदन प्रभाकर का नाम आज के समय में एंटरटेनमेंट की दुनिया में असरदार नाम है। चंदन का कहना है कि कॉमेडी की ABC उन्होंने अपनी मां संतोष प्रभाकर से सीखी, उनकी मां बड़ी हाजिर जवाब हैं, हर बात का जवाब उनके पास रहता है। उनकी माँ जवाब भी बड़ी ही बेहतरीन स्टाइल से देती है।

आपको बता दें की उन्होंने अपना पहला स्टेज शो तीसरी क्लास में किया था, जिसमें उन्होंने मोनो एक्टिंग की थी और आज उन्होंने स्ट्रग्ल करके ये मुकाम हासिल किया है। चंदू इंजीनियरिंग की पढाई कर चुके हैं। चन्दन प्रभाकर को पेंटिंग का भी बड़ा शौक हैं, उनकी लैंडस्केप पेंटिंग्स काफी महंगी बिकती हैं।

द कपिल शर्मा शो में चंदू चायवाले का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन चंदन प्रभाकर और कपिल शर्मा लॉफ्टर चैलेंच में भी साथ नजर आए थे। उन्हें द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के सीजन 3 में दूसरा स्थान हासिल हुआ था। बाद में दोनों ने एक साथ कपिल शर्मा के शो में काम किया और लोगो को बहुत हंसाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here