धार्मिक यात्रा कराने वाली ट्रेनों में सिर्फ शाकाहारी भोजन मिलेगा, वन्दे भारत समेत 18 ट्रेनें सात्विक सर्टिफाइड

0
1247
Vande Bharat Train Food
Coming soon: Certified vegetarian food in Vande Bharat trains. Indian Railways will soon be serving only vegetarian food in some trains. Order 'Sattvik Certified' Vegetarian Food On Trains To Religious Sites.

File Photo Credits: Twitter

Delhi: देश में बहुत सी ट्रेनें ऐसी हैं, जो धार्मिक यात्रा करवाती हैं और विभिन्न धार्मिक दर्शन टूर करवाने का वादा देश की जनता से करती है। ऐसे में कई लोग भारतीय रेलवे की तीरथ यात्रा वाली ट्रेनों (Trains To Religious Sites) से ही अपनी धार्मिक यात्रा का प्लान बनाते हैं। ऐसे में कुछ लोगो और धार्मिक यात्रा करने वाले भक्तों की शिकायत रही है की इन ट्रेनों में मांशाहारी खाना भी भरोसा जाय है, जिससे शाकाहारी खाने (Vegetarian Food) का वजूद ही ख़त्म हो जा रहा है।

इसी के चलते शाकाहार को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक स्थानों की यात्रा (Dharmik Yatra By Train) करवाले वाली ट्रेनों और उसके रूट पर चलने वाली ट्रेनों को ‘सात्विक प्रमाण-पत्र’ (Sattvik Certification) दिया जाएगा। इसी कड़ी में दिल्ली से कटरा तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को सात्विक प्रमाण-पत्र दिया जाने वाले है।

ट्रेनों को सात्विक प्रमाण पात्र देने वाली सेवा से जुड़े भारतीय सात्विक परिषद (सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया- SCI) ने एक बयान भी जारी किया है। इस परिषद का कहना है कि इस संबंध में उसका IRCTC से समझौता हो गया है। इसके तहत कुछ ट्रेनों को ‘सात्त्विक प्रमाणित’ करवाकर शाकाहारी खाने वाली यात्रा करवाने का अवसर दिया जायेगा। इससे शाकाहारी खाना (Vegetarian Meal) की शुद्धता भी बरक़रार रहेगी।

सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया (Sattvik Council of India) द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक़, उसका भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) के साथ केवल शाकाहारी खाने की डिमांड को पूरा करने के लिए एक डील हुई है।

मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, IRCTC द्वारा दिल्ली से जम्मू-कश्मीर के कटरा तक वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) चलाई जा रही है। ऐसे में इसे भी इस ट्रैन को भी सात्त्विक प्रमाणित किया जाएगा। वैष्णो माता के भक्तों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से कटरा के बीच चलाई गई थी, जिससे लोग वैष्णो देवी के दरधान कर पाते है।

सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने बयान में कहा कि वह 15 नवंबर से IRCTC के साथ सात्विक सर्टिफिकेशन योजना का शुभारम्भ करने जा रहा है। यह IRCTC के साथ साँझा रूप से शाकाहारी रसोई की एक हैंडबुक भी विकसित करेगी। फिरहाल अभी IRCTC की तरफ से ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया है। जिससे आने का अभी इंतज़ार है।

मीडिया में बताया गया है की इस योजना के अंतर्गत ट्रेन को शाकाहारी सर्टिफाइड करने की योजना (sattvik certification scheme) है। इसके अलावा इसमें एक बेस किचन भी होगा। इसी किचन से भविष्य में भोजन लिया जाएगा। सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया के विश्लेषक के मुताबिक, वंदे भारत जैसी 18 और ट्रेनों को सर्टिफाइ़ड कराने की योजना है, जिसमें वाराणसी जाने वाली वंदे भारत (Vande Bharat Express) भी शामिल है और अन्न ट्रैन भी लिस्टेड हैं।

ऐसा बताया गया है की अधिकारी इसमें भविष्य के डिजिटल विकल्पों पर विचार कर रहे हैं कि सात्विक-प्रमाणित ट्रेन में शाकाहारी यात्रियों के लिए पीएनआर (PNR) ऐसा है कि यात्री ई-केटरिंग के ज़रिये बाहर से खाना भी मंगवा नहीं सकते हैं, क्योंकि उन्हें ऑर्डर करने के लिए केवल शाकाहारी (Veg Food In Trains) विकल्प ही मिलेंगे। अभी इस काम में और भी अवसर और सुविधाओं के बारे में विचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here