दवा की छोटी सी दुकान चलाने वाले का लड़का IAS बना, दो बार फेल के बाद UPSC में 7th रैंक लाया

0
1752
Praveen Kumar UPSC 2020 IAS
UPSC 2020 Topper Praveen Kumar from Bihar Story in Hindi. IAS Success Story After Getting Engineering Degree From IIT Praveen Kumar Prepared For UPSC He Got Success In Third Attempt UPSC CSE 2020 AIR 7.

Delhi: किसी लक्ष्य को पाने के लिए लगन के साथ साथ कड़ी मेहनत भी करनी पढ़ती है। बड़ी तपस्या के बाद मंजिल तक पहुँचने का सफर तय किया जाता है। यहाँ बात देश की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षा UPSC की हो रही है। UPSC परीक्षा को क्रैक करना बहुत बड़ी उपलब्धि वाली बात है।

कड़ी मेहनत और बेहतर रणनीति की मदत से आप किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। यह साबित कर दिखाया है बिहार के एक अभ्यार्थी ने। जमुई जिले का चकाई प्रखंड अब तक नक्सल प्रभावित गतिविधियों के पहले बहुत सुर्ख़ियों में रहा है। परन्तु अब यह UPSC की परीक्षा में 7वां रैंक (7th Rank) लाने वाले प्रवीण कुमार (Praveen Kumar UPSC Topper) के नाम से जाना जाने लगा है। चकाई प्रखंड ने अब UPSC टॉपर दिया है।

प्रवीण उन संधर्ष करने वाले अभ्यर्थियों में से हैं, जो सभी चुनौतियों के आगे ठीके रहे और मेहनत करते रहे। प्रवीण ने नक्सल प्रभावित इलाके से आने के बावजूद अपना हौसला कम नहीं होने दिया और तैयारियों में लगे रहे।

रेलवे में नौकरी भी हासिल हुई

प्रवीण ने केवल जमुई (Jamui) ही नहीं, अपितु पूरे बिहार (Bihar) का सर गर्व से ऊँचा कर दिया है। प्रवीण ने 2018 में ही इंजीनियरिंग सर्विसेस में ऑल इंडिया में तीसरा रैंक हासिल किया था। इसके बाद उन्हें रेलवे में नौकरी भी हासिल हुई। वहां ट्रेनिंग करते हुए ही प्रवीण ने UPSC 2020 की परीक्षा दी थी और सफल भी हो गए।

बिहार में चकाई बाजार के रहने वाले सीताराम वर्णवाल के छोटे बेटे प्रवीण कुमार ने UPSC क्रैक करके परिवार का सर ऊँचा कर दिया है। बचपन में प्रवीण चकाई में दो कमरे के घर में अपने पिता सीताराम वर्णवाल, माता वीणा देवी, भाई धनंजय वर्णवाल और बहन दीक्षा वर्णवाल के साथ रहकर पढ़ाई किया करते थे।

पिता ने मेडिकल दुकान चलकर पढ़ाया

आर्थिक तौर पर गरीबी के दौर में प्रवीण के पिता ने मेडिकल दुकान चलाकर प्रवीण को शिक्षा दिलाई और इस काबिल बनाया। आज प्रवीण की सफलता से पूरा घर खुश है और इस्वर को धन्यवाद दे रहा है। प्रवीण कुमार आज अन्न युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन कर उभरे हैं।

प्रवीण कुमार ने एक हिंदी अख़बार को बताया की ने UPSC के प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू (UPSC Prelims Mains And Interview) के लिए उन्होंने अलग-अलग तरीके से अपनी Strategy बनाई और उसी मेनेजमेंट से पढ़ाई भी की। सिलेबस के मुताबिक़ किताबें सेलेक्ट की, टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई बांटी।

PSC Preparation Strategy Of UPSC Topper

आगे उन्होंने बताया की सिलेक्टेड किताबों से पढ़ाई की और रिविजन के लिए बड़ी मुश्किल से समय सेट किया। इस परीक्षा को क्रैक करने के लिए मॉक टेस्ट पेपर देना भी बेहद जरूरी है। पिछले कुछ सालों के UPSC पेपर सॉल्व करने से काफी सहायता और ज्ञान हासिल हुआ। कड़ी मेहनत और सही दिशा में काम करने से सफलता (Success) जरूर मिलती है।

प्रवीण ने अख़बार को बताया की UPSC Exam की तैयारी में करंट अफेर्स सबसे ज्यादा जरुरी है। हर अभ्यर्थी को अखबार या मैगजीन अवश्य पढ़ना चाहिए। खबरों की मदद से आपको देश और दुनिया में हो रहीं घटनाओं का ज्ञान होगा। जो आपको करंट अफेयर्स के सवाल सही करने में मदद करेगा।

प्रवीण ने प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के लिए अलग अलग रणनीति अपनाई। बहुत ज्यादा पढाई करने के बदल केवल सिलेबस के अनुसार किताबों का चयन किया और उसी की पढाई की। अपने लक्ष्य पर हमेशा फोकस बनाये रखा और जरा सा भी ध्यान इधर उधर भटकने नहीं दिया। बस यही सफलता की असली कुंजी है। इसे फॉलो करके मेहनत की, जो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here