देश में यहाँ पर विदेशी स्टाइल में 3 नए स्मार्ट शहर बसाए जा रहे, बिजनेस और जॉब की भी दिक्कत सॉल्व

0
1938
High Tech City Delhi NCR
Future high-tech cities in India. Narendra Modi government high tech city yojana dear capital Delhi-NCR. Top high tech city model in India. Delhi-UP development in future.

Presentation Demo Photo

Delhi: अब आने वाले समय में ज़माना बदलने वाला है और आपको भारत मे भी हाई टेक सिटी (High-Tech City) देखने को मिलेगी। भविष्य में आप ऐसे शहरों में रहने के लिए तैयार हो जाएं, जहां मकान के पास ही आपका आफिस रहेगा और काम व नौकरी करने के लिए आपको काफी दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विदेशी तर्ज पर दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के पास ही तीन ऐसे हाईटेक शहर बसाने की योजना तैयार हो रही है, जहां की रोड पूरी तरह से जाम मुक्त होंगी और टूटी हुई सडक़ों के स्थान पर शानदार नई रोड रहेंगी। भविष्य के यह शहर यमुना एक्सप्रेस (Yamuna Expressway) वे के किनारे बसाए जा रहे हैं। जिसका पूरा डिजाईन विदेशी कंपनी द्वारा तैयार किया जा रहा है। आपजो यहाँ विदेश का अनुभव होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है की आने वाले कुछ सालों में इन शहरों में रहने वाले लोगों को ऐसा लगेगा, जैसे वह भारत नहीं बल्कि विदेश की किसी हाई टेक सिटी में रह रहे हैं। सभी सुविधाओं से युक्त ये शहर देश की राजधानी दिल्ली के पास बनाए जाने की योजना चल रही है।

इनमें से एक शहर होगा नया वृंदावन, जो अब पूरी तरह से हाईटेक सिटी के जैसे दिखाई देगा। इसके अलावा दो और बड़े शहर बसाए जा रहे हैं, जिसकी योजना अभी बनाई जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे (Biside Yamuna Expressway) यह तीनो शहर भविष्य के सबसे स्मार्ट शहर होंगे। विदेशी कंपनी को नए शहरों की डीपीआर तैयार करने का काम दिया गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे डवलपमेंट अथॉरिटी नए शहर बसाने के मिशन पर काम कर रही है। ये तीन शहर होंगे टप्पल-बाजना, नया वृंदावन और एक शहर आगरा की सीमा पर बसाया जायेगा। भविष्य के इन शहरों की डीपीआर तैयार करने के लिए 20 से अधिक कंपनियों ने प्रेजेंटेशन किया है।

सबसे अच्छी बात यह है कि नए शहर में रहने वाले लोगों को रोज़गार और जॉब के लिए कहीं दूर न जाना पड़े और व्यापार भी अपने ही शहर में करने का अवसर मिल जाए, इसके लिए यमुना अथॉरिटी नए शहर में ऑफिस, फैक्ट्री और दुकानों के लिए भी जमीन दे रही है।

रिपोर्ट बताती है की इन शहरों में सड़कों पर ट्रैफिक रेड लाइट नहीं होने वाली है। यहाँ कॉमर्शियल वाहनों के लिए अलग लेन की व्यवस्था रहेगी। पानी की निकासी के लिए खुले नाले-नाली नहीं, बल्कि अंडरग्राउंड होंगे। शहर के कूड़े को रीसाइकल कर उसे शहर में ही उपयोग किये जाने का प्लान है।

बिजली के तार अंडरग्राउंड होंगे। अफसरों का मीडिया से कहना है की टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर को कुल 11104 हेक्टेयर जगह में बसाया जाएगा। परन्तु इसमें से 1794.4 हेक्टेयर ज़मीन व्यवसाय करने के लिए फ्री राखी जाने वाली है। यहां लॉजिस्टिक और वेयर हाउसिंग कलस्टर विकसित किया जाएगा। टोटल 1608.3 हेक्टेयर ज़मीन आवासीय रहेगी। नया शहर टप्पल के पास बसाया जाएगा।

यह हाई टेक नया वृंदावन शहर (New Vrindavan City) पर्यटन के हिसाब से भी ख़ास बनाये जाने पर ज़ोर दिया जा रहा है। यह शहर कुछ 9350 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। नए शहर में 731 हेक्टेयर जमीन पर सिर्फ पर्यटन जोन बनेगा। इसके अलावा 110 हेक्टेयर में रिवर फ्रंट डवलप करने का प्लान है। यह यमुना नदी (Yamuna River) के किनारे बसेगा।

बता दें की तीसरा हाई टेक शहर यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway New City) के किनारे आगरा की सीमा के पास बसाया जाएगा। तीनों ही शहरों को बसाने का तरीका एक जैसा ही होगा। नए शहर में यमुना अथॉरिटी की योजना स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की है।

इस नए शहरों से निकलने वाले सीवर के पानी को यमुना नदी में नहीं छोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत सीवर के पानी को रिसाइकल किया जाएग। रिसाइकल किए गए पानी को शहर में बागवानी के काम में लिया जाएगा। इन शहरों में हर जगह सुंदर पार्क भी बनाये जाने का प्लान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here