
File Photo Used
Bhopal: जैसे जैसे दिनों दिन पेट्रोल के दाम बढ़ रहे है और अगर कम भी होते हैं, तो बहुत ज्यादा बढाकर थोड़े से कम कर दिए जाते है। ऐसे में फाइनल नतीजा सामने यह आता है की पेट्रोल (Petrol) के दाम पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गए है। ऐसे में बाज़ार में इलेक्ट्रॉनिक कार, बाइक और स्कूटर ने लोगो को आकर्षित किया है।
अब लोग ऐसा सोचने लगे हैं की रोज मर्रा के काम के लिए पेट्रोल से चलने वाली बाइक या स्कूटी चलाने से अच्छा है की E Cycle या E Bike का इस्तेमाल किया जाये। इससे आपको 2 फायदे होंगे। एक जी पेट्रोल का खर्चा बचेगा और दूसरा की यह आपको सेहत का भी फायदा देगा। इनके इस्तेमाल से प्रदूषण भी है होता है।
अब इलेक्ट्रॉनिक साइकिल ने भी अपने कदम बढ़ाए है। मोबिलिटी को लेकर स्टार्टअप कंपनियां बहुत पहले से ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में हाल ही में एक स्टार्टअप कंपनी टौचे (Touche) ने देश में अपनी नई पीढ़ी की Heileo H100 इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है।
मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक़ इस साइकिल की कुल कीमत 48,900 रुपये से शुरू होगी। तो वही Heileo H100 एक हाइब्रिड-स्टाइल इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसमें 6061 एल्यूमीनियम एलॉय फ्रेम का काम हुआ है। यह आपको बाइक जैसा ही अहसास करवाएगी।
E Cycle Heileo H100 की खास बांतें
इस खास इलेक्ट्रिक साइकिल की बैटरी बहुत ही शानदार है। इसे Heileo H100 डिटैचेबल ली-आयन बैटरी और 250 वॉट रियर हब मोटर से बनाया गया है। इस कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार यह मॉडल दो रेंज विकल्पों के साथ आता है, जिसमें एक रेंज 60 किमी और दूसरे मॉडल की रेंज पेडल-असिस्ट मोड के तौर पर 80 KM है। यदि इसके कलर की बात करें, तो यह साइकिल दो कलर वेरिएंट स्प्रिंग ग्रीन और फेटा व्हाइट में मिल जाएगी है। दोनों ही कलर शानदार है।
Touche Heileo H100 की बुकिंग अभी चल रही है
Touche Company के अनुसार इलेक्ट्रिक मोड पावर असिस्ट के पांच लेवल राइट-हैंड-साइड थ्रॉटल द्वारा प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा Heileo H100 के साथ M200 और H200 के नई E-Bike की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। यदि वारंटी की बात की जाए, तो इस हाइब्रिड साइकिल पर कंपनी बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर और बाइक के कंट्रोलर पर 18 महीने की वारंटी दे रही है। कंपनी ने इसके फ्रेम पर दो साल की वारंटी की जानकारी दी है।
Toutche company awesome Heileo HO cycle. Wow pic.twitter.com/jEvmaBbKhO
— sanatanpath (@sanatanpath) November 5, 2021
कंपनी के मुताबिक़ H100 एक बेहद ही हल्की इलेक्ट्रिक साइकिल (Battery E-Cycle) है। इसे ई-बाइक (E-Bike) भी कहा जा सकता है। इसमें चलाने के लिए तीन तरीके दिए गए है। अगर आप चाहे तो इसे मन या जरुरत के अनुसार नियमित साइकिल के रूप में बदल सकते हैं। जैसे, इलेक्ट्रिक मोड में और पेडल-असिस्ट फीचर या थ्रॉटल की सहायता से साइकिल के रूप बदल सकते हैं।
आपको बता दें की टौचे कंपनी Heileo H100 E Cycle को इस साल के अंत तक पूरे देश में 75 से अधिक डीलरशिप और 2022 के अंत तक 200 से अधिक डीलरशिप पर जोड़ने के मिशन की बात करती है। भारत के कई राज्यों जैसे की पुणे, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद और दिल्ली में Heileo H100 इलेक्ट्रिक साइकिल की बुकिंग (Electric Cycle Booking) शुरू हो चुकी है। वैसे तो आप भी इस साइकिल बाइक की बुकिंग करवा सकते हैं या फिर आपके शहर में इस बाइक के आने का थोड़ा इंतज़ार भी कर सकते हैं।



