
Jalore: पहले देश में बेरोजगारी का संकट आया और फिर महामारी की आपदा आई। ऐसे में देश के कई लोगो और युवाओं के सर पर आये के साधन की कमी हो गई। यह केवल भारत में ही नहीं हुआ, बल्कि पूरी दुनिया ने इस सितम को झेला है। भारत के किसानो और युवाओं ने बेकाम रहने के स्थान पर खेती करने को चुना और कुछ ने तोह कमाल ही कर दिया।
आज के समय में जहा हमने देखा कि नौजवान सरकारी नौकरी के लिये कितनी महन्त कर रहे हैं और खेती किसानी से दूर होते जा रहे हैं वहीं एक इंसान हैं, जिसने खेती के सहयता से करोड़ों का साम्राज्य स्थापित कर लिया है। आज हम बात कर रहे हैं योगेश जोशी की।
राजस्थान (Rajasthan) के जालोर (Jalore) जिले के योगेश जोशी (Yogesh Joshi) स्नातक की पढ़ाई करने के बाद उनके परिवार के सदस्य चाहते थे कि वे सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करें और परीक्षा निकालकर कहीं काम करने लग जाए। परंतु योगेश का खेती-बाड़ी में अधिक मन लगता था। उन्होंने निर्णय कर लिया था कि वे खेती ही करेंगे।
योगेश ने जीरे की जैविक खेती (Organic Farming) के विषय में सुन रखा था। उन्होंने उसकी गहराई से पढ़ाई शुरू की। इस बीच उनके पिता और चाचा उन्हें कई बार परीक्षा की तैयारी की कहते थे, लेकिन योगेश ने तो कुछ और सोच रखा था। उन्होंने जैविक खेती में डिप्लोमा किया। इसके बाद वर्ष 2009 में उन्होंने खेती करने की शुरुआत की।
Meet one of our 2018 Small Business Grant finalist Rapid Organic Pvt. Ltd. This Rajasthan based company employs more than 3,000 farmers to grow high-quality organic grains, oilseeds and spices. pic.twitter.com/dkvAT7zZSB
— FedEx India (@FedExIndia) August 20, 2018
योगेश कहते हैं, पहले चरण में मुझे मायूसी हाथ लगी। इसके पश्चात उन्होंने इस पर अध्ययन किया कि कौन सी फसल से अधिक मुनाफ़ा कमाया जा सकता है। इस समय के मध्य उन्हें जीरे की फ़सल के विषय में जानकारी हुई। इसके पश्चात उन्होंने 2 बीघे खेत में जीरे की फ़सल की खेती शुरू की। हालांकि, पहले चरण में उन्हें इसमें भी असफलता मिली। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
शुरू में 17 किसानों को साथ जोड़े थे
योगेश ने अपने साथ 7 किसानों को जोड़ा और फिर प्रयास मे लग गए। इस बीच उन्हें एक कृषि वैज्ञानिक की सहायता मिली और उनसे उन्होंने जैविक खेती के संबंध में प्रशिक्षण हासिल किया। इसके बाद जो उन्हें कामयाबी मिलनी शुरू हुई, वो निरंतर बढ़ती गई। योगेश के साथ आज 3 हज़ार किसान जुड़े हुए हैं और उनका लाखों की आमदनी है।
RAPID ORGANIC PVT LTD honored with QUALITY MARK AWARD at YMC CENTER AHMEDABAD for maintaining its excellent quality of Organic Products pic.twitter.com/Eob8L2AS9Z
— RAPID ORGANIC (@rapidorganic) May 29, 2017
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने एक रैपिड ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड (Rapid Organic Private Limited) नाम से कंपनी बनाई। फिर इसी के साथ 2 कंपनी और जोड़ ली। इन तीनों कंपनियों का वार्षिक कारोबार आज 60 करोड़ रुपये का है।
ये सभी किसान जैविक खेती के साथ जुड़े हैं और बिना किसी प्रकार के कैमिकल के खेती कर रहे हैं। इनकी कंपनी Rapid Organic Pvt. Ltd को बॉलीवुड की तरफ से भी अवार्ड हासिल हो चूका है। कुछ फिल्मी स्टार्स भी इसकी इस खेती से प्रेरित है और खेती में हाँथ आज़मा रहे है।



