
Mumbai: दीया और बाती हम (Diya Aur Baati Hum) स्टार प्लस चैनल (Star Plus Channel) पर प्रकाशित होने वाला एक भारतीय धारावाहिक था। यह 29 अगस्त 2011 को प्रारंभ हुआ था और अनस राशिद सूरज राठी (Suraj Rathee) का एवं दीपिका सिंह संध्या राठी (Sandhya Rathee) का इसमें मुख्य पात्र की भूमिका निभाया करते थे।
धारावाहिक में दिखाया गया है कि किस प्रकार संध्या एक आदर्श बहू और एक आईपीएस अधिकारी दोनों की भूमिका बखूबी निभाती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दीपिका सिंह (Deepika Singh) असल जीवन में भी संध्या राठी की तरह हैं।
फिर चाहे वो रिश्ता निभाना हो या सम्मान करना हो, दीपिका हर क्षेत्र में उत्तम हैं। जिस प्रकार संध्या राठी धारावाहिक में IPS अधिकारी और बहू (Bahu) दोनों का उत्तरदायित्व संभालती हैं, उसी प्रकार से दीपिका अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों के मध्य में एक बराबर संतुलन बनाए रखती हैं।
दीपिका (Deepika Singh) भगवान की पूजा के साथ अपने दिन की शुरुआत करती हैं। इसमें उनके पति रोहित राज गोयल (Rohit Raj Goyal) भी कई बार सहयता करते हैं। दीपिका के अनुसार हर सुबह पूजा करने से हमारा मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। ऐसी में आप अपना पूरा दिन ऊर्जा और सकारात्मक से भरपूर बिताते हैं।
दीपिका अपनी माँ और सास दोनों की प्रिय है। वह अपनी सासू माँ से उतना ही प्रेम करती है जितना वह अपनी माँ से प्रेम करती है। यही वजह है कि जब मदर्स डे था तब दीपिका अपनी माँ और सास दोनों को ही एक भावुक संदेश के साथ शुभकामनाएं दीं।
Here's praying for your good health on the auspicious occasion of Durga Puja Maha Ashtami. Happy Ashami 🙏🏻.
.
.
.#hairby @poojasharmila #makeupby @wasimmakeupartist #durgaashtami #navratri2021 #saree #deepikasingh 🙏🏻 pic.twitter.com/vUGLXychWI— Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150) October 13, 2021
दीपिका अपनी जिंदगी की सभी बातें माँ और सास के साथ साँझ करना पसंद करती हैं। उनके हिसाब से मेरी एक नहीं दो मां है। एक असली मां और दूसरी सास। दीपिका इन दोनों के बिना अपने जीवन के बारे में सोच भी नहीं सकती।
रीति-रिवाजों का सम्मान
दीपिका बेहद प्रसिद्ध, आधुनिक और समृद्ध भी हैं। हालाँकि, इसके बाद भी उन्हें अपनी भारतीय संस्कृति पर गर्व है। यही वजह है कि वह अपने निजी जिंदगी में अपने टीवी धारावाहिक की तरह ही सभी रीति और रिवाज निभाती हैं। गणगौर पूजा, करवाचौथ व्रत, शिव पार्वती पूजा जैसे हर एक व्रत और त्यौहार पूरी श्रद्धा के साथ किए जाते हैं।
जॉइंट परिवार को महत्व
दीपिका को आधुनिक ज़माने की महिलाओं की भांति अकेले रहना बिलकुल भी अछा नहीं लगता है। दीपिका को संयुक्त परिवार में रहना पसंद है। वह अपने परिवार के हर एक सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखती है। दीपिका के हिसाब से जब आप एक बड़े परिवार में निवास करते हैं, तो आपके जीवन की कई परेशानियां अपने आप हल हो जाती हैं।
या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ #navratri #navratricolors2021 #greencolour #day2 #festival #deepikasingh pic.twitter.com/eqLTW5RLRT
— Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150) October 8, 2021
एक आदर्श महिला होने के साथ-साथ, दीपिका पूरी तरह से जीवन का आनंद लेती हैं। परिवार का ध्यान रखने के सिवाय उन्हें नृत्य करना भी बेहद पसंद है। जीवन को खुशहाल बनाने के लिए वे अक्सर मजेदार गतिविधियाँ भी करती हैं। दीपिका हमेशा गंभीर नहीं रहती हैं। उन्हें मस्ती और शरारत करना भी बहुत पसंद है।



