यहाँ बन रहा है देश का ‘सबसे लंबा ब्रिज’, इस तारिख तक मिल जाएगी भारतियों को खुशखबरी

0
876
Pamban Bridge Setu
The new Pamban bridge in Rameswaram, Tamil Nadu, is the country's first vertical lift railway sea bridge. India's first sea bridge facts.

Rameswaram: तमिलनाडु के रामनाथपुरम (Ramnathpuram) ज़िले का तीसरा सबसे बड़ा शहर रामेश्वरम् है। यह दक्षिण भारत के तट पर स्थित एक द्वीप-शहर है, जो हिंदुओं का पवित्र तीर्थ स्थल भी है। उत्तर भारत में काशी (वाराणसी या बनारस) की जो मान्यता है, वही दक्षिण भारत में रामेश्वरम् (Rameswaram) की है।

रामेश्वरम् मद्रास (Madras) से करीब 600 किलोमीटर दक्षिण में है। हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी इसको चारों तरफ से घेरे हुए हैं। यहाँ पर रामायण से संबंधित अन्य धार्मिक स्थल भी हैं। जिस जगह पर यह टापु मुख्य भूमि से सम्मलित हुआ था, वहां इस वक़्त लगभग चार किलोमीटर चौड़ी एक खाड़ी है।

प्रारंभ में इस खाड़ी को नावों के जरिए पार किया जाता था। बताया जाता है, कि बहुत पहले धनुष्कोटि से मन्नार द्वीप तक लोग पैदल चलकर भी जाते थे। परन्तु 1480 ई में एक भयंकर तूफान ने इसे तोड़ दिया। बाद में आज से तकरीबन 400 साल पहले कृष्णप्पनायकन (Krishnappanayakan) नामक एक राजा ने उस पर पत्थर का विशाल पुल (Big Bridge) का निर्माण करवाया।

अंग्रेजो के आने के पश्चात उस पुल की जगह पर रेल का पुल (Train Bridge) के निर्माण का विचार हुआ। उस वक़्त तक पुराना पत्थर का सेतु लहरों की टक्कर से टूट चुका था। एक जर्मन इंजीनियर की सहायता से उस टूटे पुल का रेल का एक सुंदर पुल बनवाया गया।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पंबन सेतु (Pamban Bridge) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली है। यह भारत का प्रथम ऊर्ध्वाधर लिफ्ट समुद्री सेतु है, इसका संपूर्ण कार्य सितंबर वर्ष 2021 तक हो जाना था, परंतु महामारी और आपदा की वजह से इसमें विलंब हो गया।

अब इस पुल (Pamban Setu Bridge) का कार्य मार्च 2022 तक पूरा होगा। केंद्रिय मंत्री द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में एक साफ नीले आसमान के नीचे की ओर पर तैनात श्रमिक और मशीनरी काम करते हुए दिख रहे हैं।

भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा निर्माण की जा रही 2.05 किलोमीटर का यह सेतु (Setu) रामेश्वरम के मुख्य मार्गों को जोड़ने का कार्य करेगा। मौजूदा पंबन रेल सेतु, जो रामेश्वरम को भारत के मुख्य मार्ग से जोड़ता है, वह 105 वर्ष पुराना है।

This dual-track state-of-the-art bridge will be the country’s first Vertical Lift Railway Sea Bridge and is expected to be completed by March 2022.

2 किलोमीटर से ज्यादा लंबे इस शानदार सेतु (Setu Bridge) के निर्माण में लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस नए सेतु में शेजर रोलिंग लिफ्ट तकनीक है, जिससे विशाल पानी के जहाजों को गुजरने के लिए पुल समस्तरीय रूप से खुलेगा। पुल के दोनों छोर पर सेंसर लगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here