
Photo Source: Shashvat Linkedin
Delhi: बीते साल पूरी दुनिया में फैली महामारी ने देश में IT कंपनी और ऑनलाइन स्टार्टअप के मालिकों को काफी फायदा पहुंचाया है। बीमारियों और लॉक डाउन की स्थिति में लोगो को डिजिटल पेमेंट का रुख अपनाना पड़ा था। इससे डिजिटल ट्रांजैक्शन की सर्विस देने वाली कंपनियों को अच्छा फायदा हुआ है।
इसमें डिजिटल ट्रांजैक्शन फर्म भारतपे (BharatPe) के को-फाउंडर शाश्वत नकरानी (Shashvat Nakrani) भी शामिल हैं। 23 साल के नकरानी सबसे यंग अरबपति बन गए हैं। अब हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2021 (IIFL Wealth Hurun India Rich List 2021) में इस साल अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं।
बता दें की शाश्वत नकरानी के स्टार्टअप भारतपे (Shashvat Nakrani Startup BharatPe) के यूनिकॉर्म बनने के बाद उनकी संपत्ति बढ़कर 1,700 करोड़ रुपये हो गई है। नकरानी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2021 (IIFL Wealth Hurun India Rich List 2021 ) में उन 13 लोगों में शामिल हैं, जो 1990 के बाद जन्मे है।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है की शाश्वत नकरानी ने 2018 में केवल 19 साल की उम्र में अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के साथ मिलकर भारतपे क्यूआर कोड (BharatPe QR Code) बनाया था। भारतपे एक ऐसा इकलौता क्यूआर कोड (QR Code) है, जिसे सभी पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम, गूगल पे, फोनपे अमेजन पे समेत 150 UPI पेमेंट एप्स द्वारा असेप्ट किया जाता है। इससे कहीं भी ऑनलाइन पेमेंट कएने में आसानी होती है।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में इस बार 26 यूनीकॉर्न (Indian Unicorn) से 46 फाउंडर शामिल हैं। इसके अलावा देश में इस वक्त 1000 से अधिक ऐसे लोग हैं, जिनके पास 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। हुरुन की लिस्ट के अनुसार 2021 में भारत के 119 शहरों में कुल 1007 ऐसे लोग हैं, जिनके पास 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पाई गई है।
The IIFL Wealth Hurun India Rich List has revealed the top 100 wealthiest people in the country.
The youngest person to feature on the list is 23-year-old BharatPe co-founder Shashvat Nakrani. #IncredibleIndia #ShashvatNakrani pic.twitter.com/PRXsy0mVIi
— Manish Gupta (@Manish_Rep) September 30, 2021
मीडिया में आई खबर में मुताबिक़ भारत में अमीरों की कमाई गई संपत्ति में 51 फीसदी की बढ़त देखी गई, जबकि औसत वृद्धि 25 फीसदी की है। रिपोर्ट के अनुसार 894 अमीरों की संपत्ति इस साल बढ़ी है या स्थिर रही है, जिसमें से 229 नए लोग इस लिस्ट में शामिल हुए।
खास बात है की इस लिस्ट में 113 अमीर ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति में गिरावट देखी गई और 51 अमीर इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं। अभी के हालिया समय में भारत में कुल 237 अरबपति हैं, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 58 अधिक हैं। मतलब कुछ लोगो ने आये तो बम्पर की है।
Shashvat Nakrani co-founded BharatPe payment app in 2018 along with Ashneer Grover. He joined the Indian Institute of Technology, Delhi in 2015 and co-founded the company when he was in his college third year in 2018. #bharatpe pic.twitter.com/9gqPVQ4Pbd
— Marketing Motivation (@marketing_motiv) October 2, 2021
रिपोर्ट में बताया गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी 7,18,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लगातार 10वें वर्ष भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने है। 5,05,900 करोड़ रूपये के साथ, गौतम अडानी और परिवार आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2021 में दो स्थान ऊपर दूसरे स्थान पर पहुंच गए।



