भारत की IT कंपनी ने एक ही पल में 500 लोगो को करोड़पति बना दिया, कैसे बदली किस्मत, जानें

0
794
Freshworks IT Company
First Indian SaaS firm Freshworks to go public on the US stock exchange. Over 500 Indian employees of Freshworks Inc turn crorepatis. The success story of India's first SaaS company to be listed in Nasdaq.

Photo Credits: Twitter

Chennai: किस्मत बदलते देर नहीं लगती, बस काम सही दिशा में होना चाहिए। ऐसे ही हाल में ही एक ऐसी घटना हुई की कुछ लोग मालामाल हो गए। आईटी सेक्टर की कंपनी फ्रेशवर्क्स (Freshworks) की अमेरिका के नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग हुई है।

इसी के साथ ये अमेरिकी बाजार में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (सास) कंपनी (First Indian SaaS company) बन गई। इसी के चलते इस कंपनी के 500 से अधिक कर्मचारी करोड़पति (500 Indian employees turn crorepatis) बन गए। कंपनी फ्रेशवर्क्स ने लिस्टिंग से पहले आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को लॉन्च किया था।

इस आईपीओ में जिन निवेशकों ने अपना पैसा लगाया, उनको स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के साथ ही जबरदस्त मुनाफा हुआ है। फ्रेशवर्क्स की शानदार शुरुआत की बदौलत, भारत में कंपनी के 500 से अधिक कर्मचारी अब करोड़पति हैं और उनमें से लगभग 70 कर्मचारियों की उम्र 30 साल से कम है।

टेक फर्म के शेयर बुधवार को न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में 47.55 डॉलर पर बंद हुए, जिससे इसका मार्केट कैपिटल 13 बिलियन डॉलर का हो गया। पता दें की Freshworks Company की स्थापना भारत में 2010 में गिरीश मातृभूमि और शान कृष्णासामी द्वारा चेन्नई (Chennai) में की गई थी।

फिर इस कंपनी ने अमेरिका की सिलिकॉन वैली (Silicon Valley America) की तरफ कदम बढ़ाया। हालांकि, कंपनी के पास चेन्नई में पर्याप्त कार्यबल है। फ्रेशवर्क्स के वैश्विक स्तर पर 4,300 कर्मचारी हैं और 76 फीसदी कर्मचारियों के पास कंपनी में शेयर हैं।

आपको बता दें कि फ्रेशवर्क्स ने आईपीओ के जरिये अमेरिका में 91.2 करोड़ डॉलर जुटाने का मकसद रखा था। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SIC) को भेजी सूचना में फ्रेशवर्क्स इंक ने बताया था कि उसकी योजना 2.85 करोड़ श्रेणी ए सामान्य शेयरों की पेशकश अधिकतम 32 डॉलर प्रति शेयर के मूल्य पर करने की है।

Freshworks made its debut in the US-based Nasdaq on September 22 and it is the first Indian SaaS company to do so. Over 500 Indian employees of Freshworks Inc turn crorepatis.

अब इस कंपनी के सभी वर्कर्स बहुत खुश हैं और कंपनी की तरक्की को बढ़ाने के लिए दिन रात लगन से मेहनत कर रहे हैं। इस खबर के चलते भारत की अन्न IT सेक्टर की कंपनी भी अपने विस्तार की योजना बना रही है और आगे आने वाले दिनों में दुनिया के IT सेक्टर (IT Sector) में भारतीय कंपनियों (Indian IT Companies) और सॉफ्टवेयर इंजीनियर का बोलबोला रहने की पूरी संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here