UP के अस्तित्व के हाथ में मोबाइल आते ही सारा डाटा हो जाता है गायब, जानें पूरा मामला

0
572
Astitva Agarwal Mobile Boy
Can a child have such a power that he can delete all the data of your mobile without pressing any button. Aligarh Child Astitva Agarwal mobile data delete news.

Aligarh: क्या किसी भी बच्चे में ऐसी शक्तिया हो सकती हैं, जिससे वो बिना कोई बटन दबाए आपके फोन का सारा डाटा डिलीट कर दे अर्थात उस बच्चे के हाथ लगते ही आपका फोन पूरी तरह रिसेट हो जाये। यानी फोन में मौजूद मैसेज, फोटोग्राफ और बाकी सब कुछ एक साथ डिलीट हो जाए। ये पढ़कर आपको अजीब जरूर लगा होगा।

चर्चा का विषय

अलीगढ़ (Aligarh) निवासी गौरव अग्रवाल के पुत्र अस्तित्व (Astitva Agarwal) के साथ हो रहे इस घटनाक्रम ने उसे पूरे शहर की चर्चा का विषय बना दिया है। उसके घर के सामने आए दिन लोगों की भीड़ लग जाती है। ये लोग दरअसल वीडियो बनवाकर ये देखना चाह रहे हैं कि क्या सचमुच ऐसा हो रहा है। हालांकि जब बच्चे के पिता ने चिंतित होकर उसके शरीर की पूरी जांच कराई, तो उसके शरीर में कुछ भी असमान्य नहीं मिला।

रक्षा बंधन पर खुलासा

गौरव ने बताया कि 22 अगस्त को उनका बेटा अस्तित्व (Astitva Agarwal) अपनी मां के साथ नानी के यंहा गया था। वहां पर भी ठीक एसी घटना सामने आया तो परिवार वालों का माथा ठनका। असल में त्योहार के दिन उनकी पत्नी व ससुराल के बाकी लोगों के फोन का डाटा उड़ गया।

जिसके बाद उन्हें मालूम चला कि जो भी फोन लेकर उनके पुत्र के नजदीक पहुंचा, उसमें इसी तरह की दिक्कत आ रही है। पिता गौरव का कहना है कि अब अपने घर में फोन रखना दूभर हो गया है। गौरव ने कहा, मोबाइल डाटा से ज्यादा फ़िकर उन्हें अब अपने बेटे की सता रही है।

फॉरेंसिक जांच का सुझाव

इस विषय की मालूमात जैसे जैसे लोगों को होने लगी, लोग अब बच्चे के नजदीक जाने से भी कतरा रहे हैं। यहां तक की डॉक्टरों ने जब इलेक्ट्रॉनिक बीपी मशीन पर बीपी को नापने का प्रयास किया तो वह भी एरर (Error) दिखाती है।

वहीं अस्तित्व का कहना है कि उसके अपने शरीर में किसी भी प्रकार का कोई अन्तर महसूस नहीं होता है। बस अचानक ही मोबाइल के उसके संपर्क में आने पर उसका डाटा गायब हो जाता है। अब कुछ लोगों ने इस मामले की फॉरेंसिक जांच कराने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here