कभी बनना चाहते थे नेवी अफसर, फिर ऐसे बने देश के सबसे प्रसिद्ध शिक्षक ‘खान सर’ पटना वाले

0
877
Khan Sir Real Name
Who is Khan GS Research Centre Youtuber. Real name of Khan Sir. Famous video maker Khan Sir in real life and success story in Hindi.

Patna: बिहार के शिक्षक जो देसी स्टाइल से पढ़ाने के लिए युवाओं और छात्राओं में अछे खासे प्रसिद्ध है। खान सर (Khan Sir) के नाम से हर कोई इन्हें जानता है‌। देश ही नहीं विदेश में भी खान सर का वीडियो करोड़ों लोगों द्वारा देखा जाता है। बच्चे हो या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थि खान सर के वीडियो का सब को बेसब्री से इंतजार रेहता हैं।

आज हम खान सर के जीवन से जुड़े अद्भुत और दिलचस्प किस्सो के साथ उनकी कामयाबी की कहानी बताने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखने वाले खान सर का पूरा नाम फैजल खान ((Faizal Khan Real Name of Khan Sir) है। इनके पिता भारतीय सेना (Indian Army) में है और मां एक ग्रहण है।

इनके बड़े भाई भी भारतीय सेना में कमांडो है, इसलिये खान सर की भी इच्छा थी कि भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करें। इसके लिए उन्होंने एनडीए यानि नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा भी पास कर ली, लेकिन शारीरिक परीक्षा में उनका चयन नहीं हो पाया।

भारतीय सेना में चयन नहीं होने के बाद खान सर ने विद्यार्थियों को शिक्षित करने की योजना बनाई । इसके लिये खान सर ने बिहार की राजधानी पटना का रुख किया। पटना आकर उन्होंने अपना शिक्षा संस्थान खोला, कम फीस में विद्यार्थियों को जीएस की शिक्षा देने लगे।

खान सर के पढ़ाने के ढ़ंग व किसी विषय को देसी स्टाइल में समझाने के चलते विद्यार्थि उनके दीवाने हो गए। बीतते वक़्त के साथ छात्रों की संख्या इतनी बढ़ गई कि संस्थान में जगह की कमी पड़ गयी। लिहाजा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सहायता से विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए खान सर ने वर्श 2019 में ‘Khan GS Research Center’ के नाम से अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया।

समय के साथ यूट्यूब पर भी खान सर के वीडियो को देखने वाले की संख्या बढ़ती गई। कोरोना काल के चलते जब सारे कोचिंग संस्थान बंद थे, वहीं खान सर ने घर से ही विद्यार्थियों के लिए रोजाना समसामयिक मुद्दों पर वीडियो डालना चालू कर दिया।

खान सर के पढ़ाने से लोग इतने प्रभावित हुए कि रोजाना इनके वीडियो को देश-विदेश में तक करोड़ों में देखा जाने लगा। महज कुछ महीनों में ही सब्सक्राइबर्स 1 करोड़ के आंकड़ों को पार कर गया। आज खान सर के यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 12.4 मिलियन है, जो कि भारत का सबसे बड़ा एजुकेशनल चैनल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here