
Delhi: अक्सर लोगों का यही मानना होता है कि यदि आप बढ़िया अंग्रेजी आती हैं, तो ही आपको यूपीएससी में सफलता मिलेगी, लेकिन इस परीक्षा में आपको हरेक विषय के लिए लगभग एक जेसी ही मेहनत करनी पड़ती है। इस परीक्षा में सारे विषय और हरेक नंबर पर आपकी रैंक अधारित होता है।
आज हम आपक लोगो को एक ऐसे आईएएस अफसर की कामयाबी (IAS Officer Success) के बारे में बताने जा रहे हैं जो अंग्रेजी के विषय में कमजोर थे, लेकिन फिर कड़ी मेहनत कर इस अफसर ने अंग्रेजी विषय में अपनी पकड़ बनाई और यूपीएससी के पहले ही प्रयास में 26वीं रैंक हासिल की। आज बहुत से लोगों के लिए ये आईएएस अफसर आदर्श बन चुके हैं। आइए जानते हैं IAS अफसर हिमांशु नागपाल (IAS Officer Himanshu Nagpal) के बारे में।
हिमांशु की अंग्रेजी में ज्यादा रुचि नहीं थी
आज हम आपको यूपीएससी परीक्षा के टॉपर (UPSC Ecam Topper) हिमांशु नागपाल की कहानी (Himanshu Nagpal Story) बताने जा रहे हैं। हिमांशु की पढ़ाई हिन्दी माध्यम से हुई है। हिमांशु सदैव ही अंग्रेजी से बचते थे। कॉलेज में भी हिमांशु अंग्रेजी विषय में ज्यादा रुचि नहीं थी। लेकिन यूपीएससी एक ऐसी परीक्षा है, जिसमें बुनियादी अंग्रेजी आना अवकाश है।
हिमांशु पहली बार अपने पिता के साथ दिल्ली के एक महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए गए थे। वहाँ हिमांशु के पिता ने टॉपर्स की लिस्ट देखी, जिसमें वे हिमांशु का नाम भी देखना चाहते थे, लेकिन वापसी के समय एक दुर्घटना में हिमांशु के पिता का देहांत हो गया।
पिता के देहांत ने हिमांशु को तोड़ दिया था
पिता के देहांत ने हिमांशु को झिंझोड कर रख दिया था। वे इस दुखद हादसे से उभरते उससे पहले ही पिता के बाद हिमांशु के भाई का भी निधन हो गया। इससे हिमांशु पूरी तरह से निरास हो चुके थे। लेकिन हिमांशु ने हार नहीं मानी। इसके बाद हिमांशु ने अंग्रेजी विषय पर मेहनत करनी शुरू कर दी। हिमांशु यूपीएससी की तैयारी भी करने लगे। 2018 में हिमांशु ने पहली बार यूपीएससी का अटेम्प्ट दिया। इस पहले ही प्रयास में हिमांशु ने परीक्षा में टॉप किया और 26वीं रैंक हासिल की।
सफलता पाने के लिए सही स्ट्रेटजी
हिमांशु का मानना है कि यूपीएससी में सफलता (Success In UPSC) हासिल करने के लिए सभी विषयों पर आपको अच्छी पकड़ होनी चाहिए। साथ ही हिमांशु का कहना है कि यदि कोई हिन्दी माध्यम से परीक्षा देना चाहे, तो कड़ी मेहनत से वे भी परीक्षा को सरलता से पास कर सकता है। हिमांशु के अनुसार यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान रोजाना नियमित रूप से पढ़ना चाहिये। हिमांशु के हिसाब से परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही स्ट्रेटजी भी बेहद जरूरी है।



