बेटा करोड़पति लेकिन जॉन अब्राहम के माता-पिता ऑटो-बस में करते हैं सफर, साधारण ज़िन्दगी जीते है

0
5214
John Abrahim Family
John Abraham's Family And Everything About His Career. John Abraham Parents living simple life and travel in auto and bus. John Abraham lifestyle.

Mumbai: भारतीय फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जॉन अब्राहम को भला कौन नहीं जानता। यह एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ भारत के सबसे महंगे पूर्व मॉडल भी रह चुके हैं। जॉन अब्राहम (John Abraham) अपनी ऐक्टिंग के साथ-साथ दमदार बॉडी की वजह से भी जाने जाते हैं और यह अपनी अच्छी बॉडी की वजह से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

जॉन अब्राहम ने कई विज्ञापनों और कंपनियों के लिए मॉडलिंग करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया। जॉन अब्राहम मध्यम वर्गीय परिवार (Middle Class Family) से रिश्ता रखते हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय और मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी खासी शोहरत हासिल की है।

जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपनी मेहनत के बदौलत खूब दौलत और नाम कमाया है। आज भी अभिनेता जॉन अब्राहम सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं। वह एक फिल्म में काम करने के तकरीबन 15 करोड़ रूपए की मोटी फीस लेते हैं और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती है।

जॉन अब्राहम ने अपने करियर में कई सारी शानदार फिल्में की हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि वह अभिनय के मामले में किसी से कम नहीं हैं। जॉन अब्राहम ने अपने दमदार अभिनय से देश विदेश के लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे है। पोखरण, बाटला हाउस और मद्रास कैफे जैसी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म हो या फिर हाउसफुल 2 और गरम मसाला जैसी कॉमेडी मूवी मे एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

आज जॉन अब्राहम के पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। उनके पास करोड़ों की संपत्त और कई महंगी गाड़ियां हैं और वह फिल्मों से भी काफ़ी अच्छी खासी कमाई करते हैं पर आपको यह जानकर अचरज होगा कि बेटा करोड़पति होने के बाद भी जॉन अब्राहम के माता-पिता पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफ़र करना पसंद करते हैं।

जॉन अब्राहम ने एक इंटरव्यू में बताया कि “मेरे पिता आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करना पसंद करते हैं। वहीं मेरी मां ऑटो से सफर करती हैं।” जॉन के सुपरस्टार होने के बाद भी उनके माता-पिता एक साधारण जीवन बिताना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि जॉन अब्राहम खुद एक साधारण जिंदगी जीते हैं।

जॉन इब्राहिम को अक्सर बॉलीवुड की हाई फाई पार्टियों में साधारण कपड़ों में देखा जा चुका है। जॉन का कहना है कि उनके मित्र कलाकार अक्सर उनसे यह पूछते हैं कि मैं पार्टी में जूते क्यों नहीं पहनते हो तो इस पर वह कहते हैं कि उन्हें चप्पल पहनना ज्यादा पसंद है। यह ज्यादा आरामदायक भी होता है। मिडिल क्लास परिवार से निकलकर सुपरस्टार बने जॉन अब्राहम आज किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं।

https://twitter.com/johnx_combat1/status/1438396817343844352

अगर हम आज जॉन अब्राहम की कुल संपत्ति की बात करें तो मीडिया के हिसाब से उनकी कुल संपत्ति 220 करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है। जॉन की कुल संपत्ति में कुछ वर्षो में तकरीबन 105% वृद्धि भी बताई गई है। जॉन फिल्मों से तो करोड़ों की कमाई करते ही हैं। इसके साथ वह कई ब्रांडों से भी जुड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here