
Delhi: अगर एक भारतीय से यह सवाल पूछा जाये की देश में सबसे बड़ी जॉब कोनसी है, तो उत्तर यही मिलेगा की IAS-IPS. हमारे देश में अब युवाओं में UPSC परीक्षा का क्रेज दिनों दिन बढ़ाता जा रहा है। अब युवा ऐसे सपने देखते हैं कि वह UPSC परीक्षा क्रैक करके IAS, IPS अफसर बनें।
UPSC को लेकर सपने देखना अब हर फॅमिली के चलन में आ गया है, लेकिन इस एग्जाम को पास करना बड़ा मुश्किल है। इस परीक्षा को पास करना कोई आसान काम नहीं है। इसे पास करने के लिए बड़ी मेहनत और लगन लगती है। आज की कहानी ऐसे ही अभ्यार्थी अर्तिका शुक्ला की है।
अर्तिका शुक्ला ने कभी भी IAS अधिकारी बनने का सपना नहीं देखा था। वह तो डॉक्टर ही बनना चाहती थी। फिर वक़्त के साथ जीवन मे कुछ मकसद और पसंद बदलने लगे। अर्तिका शुक्ला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने MBBS और MD की डिग्री तो प्राप्त कर ली। लेकिन उन्होंने उसे बीच में ही छोड़कर UPSC की परीक्षा पास करने के लिए मेहनत करनी शुरू कर दी।
अर्तिका शुक्ला के बारे में अक्सर लोग सवाल करते है की किस रणनीति से और कितनी मेहनत के साथ अर्तिका शुक्ला (Artika Shukla) ने UPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली। अर्तिका शुक्ला बचपन से ही शिक्षा क्षेत्र में काफी अच्छी थी। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी के सेंट जॉन स्कूल से प्राप्त की। साथ ही परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल की।
अर्तिका मूलरूप से वाराणसी की हैं और उनके घर में माता-पिता के अलावा दो भाई हैं। अर्तिका की शुरुआती शिक्षा होम टाउन में हुई, लेकिन बाद में वे दिल्ली शिफ्ट हो गईं। अर्तिका के दो बड़े भाई गौरव और उत्कर्ष हैं। इन दोनों ने भी यूपीएससी परीक्षा पास की है। गौरव आईएएस ऑफिसर हैं और उत्कर्ष आईआरटीएस सेवा में हैं।
Artika Shukla IAS officer…2015 batch..secured 4th rank in her 1st attempt..A pure example that Girls can achieve anything if they wish..🙏🙏 pic.twitter.com/vDkRNDBv9d
— Rd_7773 (@RD_7773) March 25, 2017
MBBS करने के बाद उन्होंने MD में एडमिशन लिया। इस के दौरान उनके बड़े भाई गौरव ने उन्हें UPSC परीक्षा देने की राये दी। अर्तिका ने ने भी UPSC एग्जाम देने का निर्णय ले लिया और UPSC की तैयारी शुरू कर दी। अर्तिका शुक्ला UPSC की तैयारी करने वाले हर विद्यार्थियों को पहले प्रयास में परीक्षा पास कैसे करनी है इसके लिए निरंतर सुझाव देते रहती है।
अर्तिका शुक्ला ने एक समाचार अखबार को बताया कि कड़ी मेहनत और सही रणनीति ही आपको UPSC के प्री और मेंस की परीक्षा को निकालने में सहायक होगी। तैयारी को मजबूत बनाने के लिए आपको NCERT की कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की किताबों को अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए। इसके अलावा आंसर राइटिंग प्रैक्टिस और मॉक टेस्ट पेपर सॉल्व करते रहने से पेपर पर अच्छी पकड़ भी बनी रहेगी। करंट अफेयर्स की जानकारी के लिए डेली न्यूज पेपर पढ़ना जरूरी है।
Artika Shukla IAS posted as Secretary-UIT, Alwar, Rajasthan – https://t.co/TxixT5zwJI pic.twitter.com/Y9CEaKYrba
— Indian Bureaucracy (@INDBureaucracy) January 20, 2021
अर्तिका कहती हैं टॉपर्स के इंटरव्यू देखें, परन्तु अपने हिसाब से अपनी स्ट्रेटजी खुद बनाएं, किसी को आंख बंद करके फॉलो न करें। ये परीक्षा आपकी नॉलेज से ज्यादा आपके निर्णय, ज्ञान, आपकी पर्सनेलिटी का टेस्ट है। तैयारी के दौरान कई बार ऐसा लगेगा कि अच्छी भली जिंदगी छोड़कर क्यों इसमें उलझ गए, पर इससे घबराएं नहीं। ये एकदम नॉर्मल है और अधिकतर कैंडिडेट्स के साथ होता है। परन्तु मन में शांति रहें और प्रयास करते रहे।



