
File Photo
Hyderabad: यह मानव जीवन का चक्र है और यही चक्र निरंतर चलता रहता है। माँ बनना (Being A Mother) इस दुनिया की हर औरत (Woman) के जीवन का सबसे खुबसूरत पल होता है और आज के इस पोस्ट में हम आपको जिस माँ की कहानी (Story Of Mother) बताने जा रहे है, उसे चाहे तो आप कुदरत का करिश्मा कहे या फिर एक माँ की ललक जो कई सालों से एक औलाद के लिए तो तड़प रही थी।
बहुत सालों की तपस्या के बाद अब इश्वर ने इस माँ की झोली 2-2 खुशियों से भर दी। उसकी यह सूनी गोद सालों बाद फिर से हरी भरी हो गयी है। बीते साल हैदराबाद में रहने वाली, एक महिला 74 साल की उम्र में 2 बच्चो की मां बनी। इस माँ ने एक नहीं बल्कि जुड़वा बच्चों को जन्म भी दिया है। इन दिन इनके घर में जश्न का माहौल बना हुआ है, लोगो का बधाई देने का तता लगा हुआ है।
आज हम जिस महिला के बारे मैं आपको बताने जा रहे है वह, उनका नाम मंगायम्मा (Erramatti Mangayamma) और उनके पति का नाम वाई राजा राव (E Raja Rao) है। आज इस कपल के घर सालों बाद किलकारी गूंजी है। इस दम्पत्ति का सालों पुराना सपना इतने सालो बाद अब जाकर पूरा हुआ। इन्हें सन्तान सुख की प्राप्ति तो हुई है। दोनों ही पति पत्नी अपनी सन्तान के जन्म से बेहद ही ज्यादा खुश है।
वही 74 साल की उम्र में जब मंगायम्मा ने दो जुड़वा बच्चों की जन्म दिया तब ये देखकर सारे डॉक्टर भी हैरान आश्चर्य चकित रह गये। हर कोई इसे इश्वर का चमत्कार भी मान रहा है। मंगायम्मा और उनके पति वाई राजा राव लम्बे समय से अपनी सन्तान का इंतजार कर रहे थे।
54 साल तक इस कपल की कोई भी सन्तान नहीं हुई थी। पिछले साल इस दम्पत्ति ने गुंटूर के आईवीएफ विशेषज्ञों से सम्पर्क भी किया। जिसके बाद हाल ही समय में ये कपल अब जुड़वा बच्चों के माता पिता बने है।
Erramatti Mangayamma, a farmer from the southern state of Andhra Pradesh, is believed to be the oldest person ever to give birth. Mangayamma and her husband, 80-year-old E. Raja Rao, have been married since 1962 but had never been able to conceive natura… https://t.co/wpieGzpE7i pic.twitter.com/eDGIycvSHS
— AfricaCelebrities (@AfricaCeleb) September 6, 2019
जानकारी के मुताबिक मंगायम्मा ने सालों बाद आईवीएफ के मदद से माँ बनी है। साथ ही अपने जुड़वा बच्चो को भी जन्म दी है। इस मामले को देखने के बाद वह के डॉक्टर्स का कहना है की, यह एक विश्व रिकॉर्ड हो सकता है, क्योंकि इसके पहले 66 साल की उम्र में स्पेन की रहने वाली एक बुज़ुर्ग महिला ने बच्चे को जन्म दिया था और उसका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।
Badhai Ho! Andhra Pradesh woman Mangayamma became the oldest woman to deliver a baby. 74-year old lady gave birth to twins through IVF. She and her husband Y Raja Rao waited for 57 years for a child, finally fulfilling their dream through IVF. pic.twitter.com/cIPeagrppv
— Vibhinna / Cartoonist Satish Acharya (@Vibhinnaideas) September 6, 2019
वही अस्पताल में मंगायम्मा के देखरेख में लगे डॉक्टर उमाशंकर ने बताया है की, डॉक्टर्स की एक टीम लगातार मंगायम्मा और उनके जुड़वा बच्चों के स्वास्थ पर 24 घण्टे नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया की मंगायम्मा ने सिजेरियन ऑपरेशन के द्वारा बच्चों को जन्म दी है। जन्म के बाद अब मंगायम्मा और उनके जुड़वा बच्चे दोनों ही स्वस्थ है।
Indian couple
Erramatti Mangayamma 74 and her husband Raja Rao 78
successfully delivered two healthy babies on September 5th
The world’s oldest parents are in intensive care just one week after the new mother gave birth to twin girls after 57 years in a childless marriage.
Quoted pic.twitter.com/Ys0zyTwtWK— once upon a time (@pooorme) September 17, 2019
वही डॉक्टर का कहना है की ये केस काफी क्रिटिकल था, क्योंकि मंगायम्मा की उम्र 74 साल की है और इस उम्र में एक औरत के लिए माँ बनना किसी चमत्कार से कम नहीं होता है और ऐसे में अस्पताल मंगायम्मा की देखरेख में कोई भी कमी नहीं छोड़ी गयी है और अब मंगायम्मा की तो डिलीवरी हो चुकी है, वही मंगायम्मा और उनकी दोनों बच्चियां अब स्वस्थ है। इतने सालों बाद इस दम्पत्ति के घर 2-2 खुशियों के साथ दस्तक दी है। इस वजह से ये कपल काफी ज्यादा खुश है।



