सड़कों पर पेन बेचकर गुजारा करते थे कॉमेडियन Johnny Lever, आज 190 करोड़ संपत्ति के मालिक

0
1799
Johnny Lever Story
Johnny Lever struggle story in Hindi. Stories About the Legendary Johnny Lever. Inspiring Life Journey of Johnny Lever From Pen Seller To Bollywood actor.

Mumbai: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर (Johnny Lever) फैंस के दिलो राज करते हैं। आज यानी 14 अगस्त को जॉनी लीवर अपना जन्मदिन मनाते हैं। 80 के दशक से आज तक जॉनी अपना का क्रेज फैंस के बीच बिखेरने में सफल हीरो रहे हैं। एक समय एक एक पैसे के लिए संघर्ष करने वाले जॉनी लीवर आज करोड़ों में राज करते हैं।

परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के कारण जॉनी ज्यादा पढ़ लिख नहीं पाये। फिल्म में आने से पहले उन्होंने पेन (Pen) बेचने का काम किया। कभी एक दिन में 5 रुपये कमाने वाले जॉनी के पास ऐसी कोई चीज की कमी नही है।

90 के दशक की कोई भी फिल्म देख लीजिए हीरो का किरदार कोई भी अदा कर लेकिन फिल्म में कॉमेडियन जॉनी लीवर ही होते थे। 64 साल के हो चुके जॉनी लीवर का फिल्मी सफर आज भी थमा नही है। उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय से लोगो को हसाया है।

जॉनी लीवर का पूरा नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला

14 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश में एक तेलुगु क्रिश्चियन परिवार में जन्मे जॉनी लीवर का पूरा नाम बहुत ही कम लोग जानते है, उनका पूरा नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि वो केवल सातवीं क्लास ही पास हैं। इससे ज्यादा नही पढ़ पाये। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से उन्हें बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

इसके बाद वे अपने पिता के काम में हाथ बटाने लगे। इसके बाद वो सीधे मुंबई आ गए और मुंबई में उनके पास कोई जरिया नही था काम का ना दो वक्त की रोटी का फिर उन्होंने पेट भरने के लिए मुंबई (Mumbai) की सड़कों पर पेन बेचना शुरू कर दिया।

जॉनी लीवर फिल्मी गानों पर डांस करते और फिल्मी हीरो की नकल करते हुए पेन बेचते थे। हालांकि आज जॉनी लीवर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास आज आलीशान बंगला, गाड़ी सब है जिसके वेयो हकदार है।

मिमिक्री का शौक बना कैरियर

जॉनी बेहद कम उम्र में फिल्मी दुनिया कही जाने वाली मुंबई मे आ गए थे। यहां पर वे फिल्मी गानों पर डांस करते हुए पेन बेचा करते थे। जॉनी मुंबई की हिंदुस्तान लीवर कंपनी में अपने पिता के साथ काम करते थे। यहां काम करते हुए वे साथियों को अपने कॉमेडी टैलेंट से हंसाते रहते थे। इस दौरान धीरे-धीरे वे फैक्ट्री के दूसरे कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच मशहूर होने लगे और यहां लोगो ने उन्हें ‘जॉनी लीवर’ नाम दिया।

सुनील दत्त ने दिया था पहला फिल्मी अवसर

जॉनी के मिमिक्री टैलेंट को और संवारा मिमिक्री आर्टिस्ट प्रताप जैन व राम कुमार ने। इसके बाद जॉनी मिमिक्री से जुड़कर स्टेज में अपनी प्रस्तुति देने लगे। उनके एक स्टेज कार्यक्रम के दौरान वहां सुनील दत्त भी उपस्थित थे।

सुनील दत्त की निगाहे जॉनी पर पड़ी और दत्त को उनकी काबिलियत व मिमिक्री करने का स्टाइल भा गया। सुनील दत्त ने 1982 में आई फिल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में उन्हें काम करने का सुनहरा अवसर दिया। हालांकि, इसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। जॉनी को प्रसिद्ध 1993 में आई फिल्म ‘बाजीगर’ से मिला।

350 से ज्यादा फिल्मों में बिखेर चुके हूं अपना अभिनय

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जॉनी लीवर ने खुद माना था कि बाजीगर पहली फ़िल्म थी, जिसमें उन्हें खुलकर एक्टिंग (Acting) करने का अवसर मिला था। जॉनी अभी तक 350 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय के दम पर लोगो को हँसा चुके है। साल 2007 में जॉनी अपना एक शो ‘जॉनी आला रे’ जी टीवी पर लेकर आए थे।

इसके अलावा ‘कॉमेडी सर्कस’ में भी वे जज की भूमिका अदा कर चुके हैं। जॉनी ने 1984 में सुजाता से विवाह किया। उनकी पत्नी सुजाता लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। जॉनी और सुजाता के दो बच्चे है बेटा का नाम जेसी लीवर और बेटी का नाम जेमी लीवर हैं। दोनों ही अपने पिता को आदर्श मानकर उनके नक्शे-कदम पर चलकर स्टैंड अप कॉमेडी का जादू बिखेरते हैं।

करोडो के मालिक बने

एक दौर में जॉनी जहां मुंबई की सड़कों पर पेन बेचकर (Pen Seller) अपना पालन पोषण करते थे, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जॉनी आज करीब 190 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। मुंबई में उनका एक आलीशान बंगला है और वे कई लग्जरी कारों के भी मालिक हैं।

अवॉर्ड की बौछार

जॉनी लीवर ने कई फिल्मों में अपने हास्य अभिनय से लोगों का दिल जितने में सफल रहे। इनमें बाजीगर, अनाड़ी, बादशाह, करण-अर्जुन, फिर हेराफेरी, राजा हिन्दुस्तानी जैसी प्रमुख फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाई थी। जाॅनी लीवर ने अपने किरदार के दम पर कई फिल्म पुरुस्कार अपने नाम किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here