
Photo Credits: Twitter(@NewsBFM)
Delhi: किसी राजकुमार या राजकुमारी के लिए हर कुछ बड़ा आसान होता है और वे कुछ भी पा सकते है, परन्तु सच्चा प्यार पाया बड़ा मुश्किल होता है। जापान की राजकुमारी माको को अपना सपना या प्यार पाने में साल लग गए। जापान शाही परिवार से अलग एक आम इंसान से शादी करने की माको का सपना अब पूरा होने वाला है।
जापान की राजकुमारी माको (Japan Princess Mako) शादी के बाद जापान में नहीं बल्कि अमेरिका में सेटल होने वाली हैं। जापान के क्राउन प्रिंस की बेटी और सम्राट नारूहितो की भतीजी राजकुमारी माको कई साल से बॉयफ्रेंड की कोमुरो से शादी करने का सपना देख रही थीं, लेकिन उनके इस चाहत में कई मुस्किले थी।
साड़ी मुश्किलों और रीतियों को दरकिनार करके अब इस प्रेमी जोड़ी (Love Couple) ने फैसला किया है कि बिना किसी पारंपरिक समारोह, रस्मों-रिवाज़ या पार्टी के दोनों शादी करेंगे। बता दें की माको शादी के बाद राजकुमारी (Princess Mako) भी नहीं रहेंगी।
प्यार के खातिर त्याग देंगी करोड़ो रुपये
उन्होंने आम इंसान (Common Man) से शादी करने के लिए पेआउट नहीं लेने का फैसला किया है, जो आमतौर पर उन राजकुमारियों को दिया जाता है, जो शाही परिवार से बाहर शादी करना चाहती हैं। यह राशि 8-10 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है। उनकी शादी को लेकर जापान की जनता के बीच आलोचना होने लगी है। फिर भी वे अपने प्यार में अडिग हैं। अब तक जापान के शाही (Japan Royal Family) परिवार में शादियां शाही अंदाज़ और पूरे रीती रिवाज़ से होते आई है। एक शादी की तस्वीर नीचे ट्वीट में दिखाई गई है।
Imperial Family of Japan
The Retired Emperor Akihito & Empress Michiko when they were the Crown Prince & Princess on their wedding day in 1959 .
The couple has two sons and a daughter . pic.twitter.com/T561YxYtk4
— 🇲🇾MyStory🇵🇸 (@Swindler2022) October 21, 2019
आपको बता दे की विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ जापान के राजघराने का रिवाज़ है कि राजघराने का कोई सदस्य अगर बाहर के किसी व्यक्ति से शादी रचाता है, तो उसे बाकी जिंदगी एक आम इंसान की तरह बितानी पड़ेगी। राजकुमारी माको के प्रेमी (Japan Princess Mako Boyfriend) केई कोमुरो एक आम नागरिक हैं।
Japan's Crown Prince Fumihito has approved the long-delayed marriage of his eldest daughter, Princess Mako, to former college classmate Kei Komuro.
However, the crown price reiterated that Komuro's mother must solve a money dispute she is involved in first. pic.twitter.com/JbeuWkS1bW
— BFM News (@NewsBFM) November 30, 2020
कोमुरो स्कीईंग कर लेते हैं, वायलिन बजाते हैं और उन्हें कुकिंग भी आती है। समुद्रतटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये कामुरो ‘प्रिंस ऑफ द सी’ के तौर पर काम करते हैं। कामुरो एक लॉ कंपनी में काम करते हैं। वे एकआम इंसान की तरह नौकरी करते हैं।
कई साल से शादी में मुश्किलें आ रही थी
बताया जा रहा है की पिछले साल माको ने कहा था कि हमारे लिए दिलों के सम्मान और जिंदगी जीने के लिए शादी जरुरी है। उन्होंने कहा, ‘हम एक-दूसरे से अलग नहीं हो सकते हैं और हम एक-दूसरे को अच्छे और बुरे दोनों ही समय में सहारा दे सकते हैं। हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते है’। ऐसे में जापान शाही परिवार के अलावा देश की जनता भी इस प्यार के आड़े आ रही थी।
राजकुमारी माको को उनके बॉयफ्रेंड ने 2013 में शादी के लिए प्रपोज़ किया
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है की राजकुमारी माको को उनके बॉयफ्रेंड ने दिसंबर 2013 में डिनर के वक़्त शादी के लिए प्रपोज़ किया था। इसके बाद दोनों ने अपने प्यार और लव स्टोरी (Love Story) को लंबे वक़्त से सबसे छिपाकर रखा था। फिर राजकुमारी माको ब्रिटेन में पढ़ाई करने चली गई।
The daughter of Japan’s crown prince and niece of Emperor Naruhito has now decided to wed without some traditional ceremonies and reject a payout that usually goes to female royals marrying out of the royal family.
Read more: https://t.co/0bA8go80Ch pic.twitter.com/U3Sm5ZJ0w8— Thai PBS World (@ThaiPBSWorld) September 2, 2021
साल 2017 में राजकुमारी माको ने सभी को बताया कि वह नवंबर 2018 में शादी करेंगी, लेकिन बाद में इस शाही शादी को वर्ष 2020 तक के लिए Cancel कर दिया गया। अब जाके उनके परिवार ने उन्हें शादी के लिए अनुमति दे दी है। परन्तु यह शादी अब शाही नहीं बल्कि सामान्य होगी।



