
Mumbai: किसी ने ठीक ही कहा है की जब ऊपर वाला देता है, तो छप्पर पकड़कर देता है। किसी की सफलता (Success) में मेहनत के अलावा किस्मत का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। कई बार हमने सुना है की मछुआरे (Fisherman) के हाथ ऐसा कुछ हाथ गया, जिससे उसे बहुत सारे रुपये मिल गए। कई बार मछुआरे खज़ाना भी पा गए।
आज जो एक मछुआरे को मिला जो भी किसी खजाने के काम नहीं है। महाराष्ट्र के पालघर (Palghar Maharashtra) से एक मछुआरे की भी किस्मत खुल गई है। पालघर का एक मछुआरा आज एक झटके में करोड़पति बन गया है। जब मछुआरे चंद्रकांत तारे (Fisherman Chandrakant Tare) के हाथ ‘सोने के दिल’ वाली घोल मछलियां (Ghol Fish or Gold Heart Fish) लग गईं। घोल मछली एक प्रकार की ब्लैकस्पॉटेड क्रोकर मछली (Blackspotted Croaker Fish) है, जिनकी विदेशों में खूब डिमांड है।
मीडिया में आ रही खबर के मुताबिक़ यह घटना महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) की है। रिपोर्ट्स बताती है की जिले के मुरबे गांव के मछुआरे चंद्रकांत की नाव मानसून में मछली पकडने पर प्रतिबंध हटने के बाद समुद्र में गई थी। 28 अगस्त को जब समुद्र में चंद्रकांत का मछली जाल भारी हुआ तो उसे बाहर खींचा गया।
नाव पर सवार सभी ये देखकर चकित रह गए कि जाल में 157 के लगभग घोल मछलियां फसी थी। इतनी बड़ी तादात में कीमती घोल मछलियां देख सभी खुश हो गए और हैरान भी रह गए। फिर समुंद्र किनारे आने पर जब मछलियों बेचने की तैयारी हुई और बोली लगाई गई, तो उसकी एक करोड़ 33 लाख (1.33 Crore Ru) की बोली लगी।
आपको बता दे की इतनी बड़ी कीमत के पीछे इनकी भारी डिमांड और फायदे है। घोल मछलियां बहुत फायदेमंद होती है, इनका इस्तेमाल उपयोग दवाई बनाने में भी किया जाता है। इस वजह से एक मछली की कीमत काफी अभिक होती। और इसीलिए इन मछलियों को सोने के दिल वाली मछली (Golden Heart Fish) भी कहा जाता है। इसके स्वस्थ लाभ भी बहुत हैं।
मुंबई का मछुआरा रातों रात बना करोड़पति, 1.33 करोड़ में बिकी 'सोने के दिल' वाली मछलिया pic.twitter.com/OrBJeCz8Lv
— sanatanpath (@sanatanpath) September 1, 2021
असल में घोल मछलियों के पेट मे एक थैली होती है, जिसकी बहुत मांग होती है। चंद्रकांत ने ही सबसे पहले मीडिया को इस बात की जानकारी भी दी है कि उनके पिता को ये मछलियां मिली हैं। हालांकि बोली लगने के बाद अभी सौदा पूरा होना बाकी है, बस बात हो गई थी। ये विदेश में बेच दी जाएँगी।
इससे पहले भी कई बार भारी डिमांड वाली मछलियों की वजह से कई लोग करोड़पति बने है। पूरी दुनिया में कई मछुआरों को बड़ी दुर्लभ मछलियां मिली है, जिन्हें बाजार में बहुत भारी दाम पर बेचा गया है। व्हेल की उल्टी भी बिकी है और उसे बेचकर कई मछुआरों करोड़पति बनते देखा गया है। आपको बता दें की व्हेल की उल्टी भी बहुत कीमती होती है।
https://twitter.com/GoodNewsToday/status/1433095929473560581
कई वैज्ञानिक इसे व्हेल की उल्ट बताते हैं, तो कई इसे मल बताते हैं। यह व्हेल के शरीर के निकलने वाला Waste होता है, जो कि उसकी आंतों से निकलता है और वह इसे पचा नहीं पाती है। कई बार यह पदार्थ रेक्टम के ज़रिए बाहर आता है, लेकिन कभी-कभी पदार्थ बड़ा होने पर व्हेल इसे मुंह से उगल देती है। वैज्ञानिक भाषा में इसे एम्बरग्रीस कहते हैं।
व्हेल मछली की उल्टी सोने से भी ज्यादा महंगी बिकती है। जहां जहां व्हेल मछलियां दिखती हैं, वहां कुछ ऐसे लोग भी नजर आने लगते हैं कि व्हेल मछली उल्टी करे और वो उसके ठोस रूप को हासिल करके बाजार में बेच दें।



