मिथुन के बेटे जो न कर सके, वह उनकी बहू मदालसा ने कर दिखाया, रोशन किया ससुर का नाम

0
4144
Mithin Bahu Madalsa
Mithun Chakraborty's daughter-in-law Madalsa Sharma is viral now. Mithun daughter-in-law Madalsa Sharma has awesome role in Anupamaa Serial.

Mumbai: मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा (Mithun Chakraborty daughter-in-law Madalsa Sharma) की ख़ूबसूरती के कई लाखों करोड़ों दीवाने हैं। कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं। मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों खबरों की हैडलाइन तो बने हुए है। मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही कई तरह के बयान देकर अचानक से चर्चा में है।

इतना ही नहीं अभिनेता ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की रैली के मंच पर बीजेपी का झंडा भी उठा दिया था। मदालसा शर्मा टीवी सीरियल ‘अनपुमा’ (Madalsa Sharma in Anupamaa) में काव्या किरदार नामक रोल (Kavya Role) निभा रही हैं। आज की डेट में मिथुन एक्टिंग से तो बहुत दूर हो चुके है।

मगर उनके ही घर का एक शख्स ऐसा है, जो देश भर में अपनी एक्टिंग से न सिर्फ पहचान बना रहा है, बल्कि अपनी सफलता के झंडे भी गाड़ रहा है। हम बात कर रहे है मिथुन की बहू मदालसा शर्मा के बारे मे। मदालसा आज एक्टिंग की दुनिया में काफी सफल और बहुत बड़ा नाम बन चुकी है।

लॉकडाउन के दौरान टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa Serial) की एक नई शुरुआत हुई थी। टीवी के नंबर वन राजन शाही के मशहूर शो अनुपमा में मदालसा शर्मा चक्रवर्ती काव्या का एक किरदार अदा कर रही हैं। शो में वो मुख्य किरदार में भी हैं। इन दिनों चल रहे प्लॉट में दिखाया जा रहा है कि, काव्या के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद वह पूरी तरह से टूटी हुई सी नज़र आ रही है।

https://twitter.com/Kamaljiitsahani/status/1372000446563373061

इस शो को दर्शकों का काफी प्यार भी मिल रहा है और टीआरपी की बात करें, तो पिछले लंबे समय से टॉप शोज की लिस्ट में बहुत टाइम से शामिल है। शो में काव्या एक मॉडर्न और एक इंडिपेंडेंट लड़की है। जिसका पहले से शादीशुदा आदमी के साथ अफेयर चल रहा होता है।

कभी अच्छी-भोली-लड़की तो कभी खुदगर्ज, काव्या के इमोशन्स इस शो में हर पल बदलते ही नज़र आ रहे हैं। मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रेहती हैं। अक्सर अपने बोल्ड और ग्लैमरस फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर करती हैं। मिथुन की बहू की रियल लाइफ के बारे में बात करे, तो मदालसा काफी फन लविंग और ग्लैमरस गर्ल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here